प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


राजस्थान

प्रदेश में 11 नए खेल स्टेडियम के लिये 16.50 करोड़ रुपए स्वीकृत

  • 11 Jul 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

10 जुलाई, 2022 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिये 16 करोड़ 50 लाख रुपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

प्रमुख बिंदु

  • प्रस्ताव के अनुसार गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिंडौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूँ), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चौन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा।
  • प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 1 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। स्टेडियम का निर्माण राजस्थान राज्य सड़क निर्माण एवं विकास निगम (आरएसआरडीसी) तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। 
  • मुख्यमंत्री के इस निर्णय से नए बनने वाले सभी खेल स्टेडियमों में 200 मीटर का सिंडर एथलीटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल, खो-खो व कबड्डी के मैदान आदि खेल सुविधाएँ विकसित की जाएंगी। साथ ही, ढाँचागत सुविधाओं के रूप में स्टेडियम कार्यालय की बिल्डिंग, टॉयलेट ब्लॉक, ट्यूबवेल, आंतरिक सड़कें व चारदीवारी आदि का निर्माण भी होगा।
  • उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में नए खेल स्टेडियमों का निर्माण करने की घोषणा की थी।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow