हकृवि के 10 विद्यार्थियों का पौलेंड के वारसॉ विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिये हुआ चयन | 22 Nov 2023

चर्चा में क्यों?

20 नवंबर, 2023 को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों का पौलेंड के वारसॉ विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण के लिये चयन हुआ है।

प्रमुख बिंदु

  • विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ये विद्यार्थी पौलेंड के वारसॉ विश्वविद्यालय में कृषि, गृह विज्ञान और मत्स्य विज्ञान के क्षेत्रों में नवीन प्रौद्योगिकियों, नवाचारों आदि बारे व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करेंगे।
  • उपरोक्त विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (एनएएचईपी-आईडीपी) के तहत अंतर्राष्ट्रीय संगठन में छात्र विकास कार्यक्रम की प्रक्रिया के अंतर्गत परीक्षा और साक्षात्कार आधार पर हुआ है।
  • इन चयनित विद्यार्थियों में कृषि महाविद्यालय, हिसार के तृतीय वर्ष के छात्र सुशांत नागपाल, चतुर्थ वर्ष की छात्रा निधि व विशाल, कृषि महाविद्यालय, बावल से मुनीश व नैनसी, कृषि महाविद्यालय कौल से हरितिमा व अंजू, सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय से ममता व मुस्कान और मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय से अमित शामिल हैं।
  • विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने कहा कि अब तक चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि हिसार विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी उच्च शिक्षा व प्रशिक्षणों के लिये विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में जा चुके हैं।