प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

Sambhav-2024

  • 16 Dec 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति

    दिवस 24

    Q.1 हिंदुस्तानी संगीत एवं कर्नाटक संगीत की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये। ये अपनी उत्पत्ति, शैली, वाद्ययंत्र और रचना के संदर्भ में किस प्रकार समानता और भिन्नता रखते हैं? (150 Words)

    उत्तर

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भारत में हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत परंपराओं का परिचय दीजिये।
    • हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिये।
    • इन संगीत परंपराओं की उत्पत्ति, शैली, वाद्ययंत्र एवं रचना के संदर्भ में समानताएँ और अंतर स्पष्ट कीजिये।
    • उचित निष्कर्ष लिखिये।

    परिचय:

    हिंदुस्तानी संगीत और कर्नाटक संगीत, भारत की दो शास्त्रीय संगीत परंपराएँ हैं। इनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी विशेषताएँ हैं। इनमें कुछ समानताएँ भी हैं लेकिन ये विभिन्न क्षेत्रीय और सांस्कृतिक विविधताओं से प्रेरित होकर विकसित हुई हैं।

    मुख्य भाग:

    हिंदुस्तानी संगीत की विशेषताएँ:

    • यह फारसी, मध्य एशियाई और वैदिक परंपराओं से प्रभावित है तथा इसका विकास उत्तर भारत में हुआ।
    • इसका विकास मुगल शासकों के संरक्षण में हुआ है और बाद में यह स्थानीय संगीत तत्वों के साथ एकीकृत हुई है।
    • इसके ऐतिहासिक विकास में ग्वालियर, आगरा और जयपुर जैसे विभिन्न संगीत घरानों (स्कूलों) का योगदान शामिल है।

    कर्नाटक संगीत की विशेषताएँ:

    • इसकी उत्पत्ति दक्षिण भारत में, विशेषकर तमिलनाडु क्षेत्र में हुई है।
    • प्रदर्शन कलाओं पर एक प्राचीन ग्रंथ, नाट्य शास्त्र के मज़बूत प्रभाव के साथ यह प्राचीन भारतीय परंपराओं से प्रेरित है।
    • इसका संरक्षण और प्रसारण मुख्य रूप से गुरु-शिष्य परंपरा के माध्यम से हुआ है।

    हिंदुस्तानी संगीत बनाम कर्नाटक संगीत:

    निष्कर्ष:

    विभिन्न मतभेदों के बावजूद हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत दोनों ही भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित हैं। इनकी शैलियों और अभिव्यक्तियों में सूक्ष्म विविधताएँ भारतीय शास्त्रीय संगीत में निहित विविधता को दर्शाती हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2