Question 1:
भारत में अधिकांश पेट्रोलियम पदार्थ किस युग की शैल संरचनाओं में पाया जाता है?
गोंडवाना
टरशियरी
क्रिटेशियस
कार्बनीफेरस
Correct Answer : 2
व्याख्याः भारत में अधिकांश पेट्रोलियम की उपस्थिति टरशियरी युग की शैल संरचनाओं के अपनति व भ्रंश ट्रैप में पाई जाती है।
Question 2:
निम्नलिखित में से कौन-ऊर्जा के परंपरागत स्रोत है/हैं?
1. पेट्रोलियम
2. जल विद्युत
3. बायोगैस
4. प्राकृतिक गैस
कूटः
केवल 1
केवल 1, 2 और 4
केवल 1 और 3
केवल 1, 3 और 4
Correct Answer : 2
व्याख्याः
Question 3:
निम्नलिखित में से कौन सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है?
पीट
लिग्नाइट
एंथ्रेसाइट
बिटुमिनस
Correct Answer : 3
व्याख्याः एंथ्रेसाइट सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है।
Question 4:
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
1. पीट कोयले में कम कार्बन मात्रा, नमी की उच्च मात्रा व निम्न ताप क्षमता होती है।
2. गहराई में दबे तथा अधिक तापमान से प्रभावित कोयले को बिटुमिनस कोयला कहा जाता है।
कूटः
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः कोयले का निर्माण पादप पदार्थों के लाखों वर्षों तक संपीडन से हुआ है। इसलिये संपीडन की मात्रा, गहराई और दबने के समय के आधार पर कोयला अनेक रूपों में पाया जाता है।
Question 5:
भारत में किस क्षेत्र में लिग्नाइट कोयले का खनन किया जाता है?
नेवेली
झरिया
बोकारो
रानीगंज
Correct Answer : 1
व्याख्याः लिग्नाइट कोयले के प्रमुख भंडार तमिलनाडु के नेवेली में मिलते हैं, जिनका उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
Question 6:
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. धातुशोधन के लिये गोंडवाना युग के कोयले का प्रयोग किया जाता है।
2. दामोदर नदी घाटी में टरशियरी युग के कोयले के निक्षेप पाए जाते हैं।
3. गोंडवाना कोयला क्षेत्र उत्तर-पूर्वी राज्यों में पाया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 3
केवल 1 और 2
Correct Answer : 1
व्याख्याः भारत में कोयला दो प्रमुख भूगर्भिक युगों के शैल क्रम में पाया जाता है- एक गोंडवाना जिसकी आयु 200 लाख वर्ष से कुछ अधिक है और दूसरा टरशियरी निक्षेप जो लगभग 55 लाख वर्ष पुराना है।
गोंडवाना कोयले का प्रयोग धातुशोधन में किया जाता है। ये संसाधन दामोदर घाटी (पश्चिम बंगाल तथा झारखंड), झरिया, रानीगंज, बोकारो में स्थित हैं जो महत्त्वपूर्ण कोयला क्षेत्र हैं।
टरशियरी युग के कोयला निक्षेप उत्तर-पूर्वी राज्यों-मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश व नागालैंड में पाया जाता है।
Question 7:
निम्नलिखित में से किन नदी घाटियों में कोयले के जमाव पाए जाते हैं?
1. गोदावरी
2. कावेरी
3. महानदी
4. सोन
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 2 और 4
केवल 1, 3 और 4
उपरोक्त सभी।
Correct Answer : 3
व्याख्याः गोदावरी, महानदी, सोन व वर्धा नदी घाटियों में कोयले के जमाव पाए जाते हैं।
Question 8:
विभिन्न कोयला उत्पादक क्षेत्र और उनसे संबंधित राज्यों के संदर्भ में नीचे दी गई सूची-I व सूची-II को आपस में मिलाइयेः
सूची-I | सूची-II |
A. सिंगरेनी | 1. असम |
B. रानीगंज | 2.ओडिशा |
C. मेकुम | 3. आंध्र प्रदेश |
D. तलचर | 4. पश्चिम बंगाल |
कूटः
A B C D
1 2 3 4
3 2 1 4
3 4 1 2
3 1 4 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः प्रमुख कोयला उत्पादक राज्य और उनसे संबंधित क्षेत्र-
आंध्र प्रदेश : सिंगरेनी
ओडिशा : तलचर
पश्चिम बंगाल : रानीगंज
असम : मेकुम, जंजी, नजीरा
Question 9:
छत्तीसगढ़ का कोरबा किस खनिज के उत्पादन के लिये प्रसिद्ध है?
कोयला
मैंगनीज़
अभ्रक
लौह-अयस्क
Correct Answer : 1
व्याख्याः छत्तीसगढ़ के कोरबा से कोयले का खनन किया जाता है।
Question 10:
निम्नलिखित में से कौन-से कथन चूना-पत्थर के संबंध में सही हैं?
1. चूना-पत्थर कैल्शियम कार्बोनेट तथा मैग्नीशियम कार्बोनेट से बनी चट्टानों में पाया जाता है।
2. चूना-पत्थर अधिकांशतः कायांतरित चट्टानों में पाया जाता है।
3. चूना पत्थर सींमेट उद्योग में कच्चे माल के रूप में प्रयोग होता है।
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 1 और 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 11:
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः
1. खनिज तेल, सरंध्र चूना-पत्थर या बलुआ पत्थर में पाया जाता है।
2. प्राकृतिक गैस खनिज तेल के ऊपर पाई जाती है।
3. गुजरात भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 1 और 2
केवल 1 और 3
Correct Answer : 3
व्याख्याः पहला कथन सत्य है। खनिज तेल, सरंध्र चूना-पत्थर या बलुआ पत्थर में पाया जाता है, जिसमें से तेल प्रवाहित हो सकता है। मध्यवर्ती असरंध्र परतें तेल को ऊपर उठने व नीचे रिसने से रोकती हैं।
दूसरा कथन सत्य है। प्राकृतिक गैस हल्की होने के कारण खनिज तेल के ऊपर पाई जाती है।
तीसरा कथन असत्य है। असम भारत का सबसे पुराना तेल उत्पादक राज्य है, किन्तु भारत में सबसे अधिक पेट्रोलियम का उत्पादन मुंबई हाई से होता है।
Question 12:
विभिन्न तेल उत्पादक क्षेत्र और उनसे संबंधित स्थानों के संबंध में कौन-से युग्म सही सुमेलित नहीं हैं?
1. बसीन - मन्नार की खाड़ी
2. कलोल - गुजरात
3. नहरकटिया - असम
4. मोरन - त्रिपुरा
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 3 और 4
केवल 1 और 4
केवल 3 और 4
Correct Answer : 3
व्याख्याः
Question 13:
भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र/किन क्षेत्रों में प्राकृतिक गैस पाई जाती है?
1. कृष्णा - गोदावरी नदी बेसिन
2. खंभात की खाड़ी
3. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 2
केवल 2 और 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 4
व्याख्याः उपरोक्त सभी जगह प्राकृतिक गैस के भंडार पाए जाते हैं।
Question 14:
केरल में पाई जाने वाली मोनाजाइट रेत में कौन-सा खनिज पाया जाता है?
थोरियम
यूरेनियम
प्लेटिनम
सोना
Correct Answer : 1
व्याख्याः केरल में मिलने वाली मोनाजाइट रेत में थोरियम पाया जाता है, जिसका उपयोग आण्विक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिये न्यूक्लियर पावर प्लांट में किया जाता है।
Question 15:
नीचे दी गई सूचियों को आपस में मिलाइये तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनियेः
परमाणु ऊर्जा केन्द्र | राज्य) |
A. काकरापारा | 1. कर्नाटक |
B. कैगा | 2. गुजरात |
C. कलपक्कम | 3. उत्तर प्रदेश |
D. नरोरा | 4. तमिलनाडु |
कूटः
A B C D
1 2 3 4
2 1 4 3
1 3 2 4
2 3 4 1
Correct Answer : 2
व्याख्याः भारत में स्थित विभिन्न परमाणु ऊर्जा केन्द्र-
1.काकरापारा - गुजरात
2. कैगा - कर्नाटक
3. कलपक्कम, कुडनकुलम - तमिलनाडु
4. नरोरा - उत्तर प्रदेश
5. तारापुर - महाराष्ट्र
6. रावतभाटा - राजस्थान
Question 16:
भारत का कौन-सा स्थान ज्वारीय तरंगों द्वारा ऊर्जा उत्पादन के लिये आदर्श स्थिति प्रदान करता है?
खम्भात की खाड़ी
मन्नार की खाड़ी
कच्छ की खाड़ी
लक्षयद्वीप समूह
Correct Answer : 3
व्याख्याः महासागरीय तरंगों का प्रयोग विद्युत उत्पादन के लिये किया जा सकता है, जिसमें सँकरी खाड़ी के आर-पार बाढ़ द्वार बनाकर बांध बनाए जाते हैं।
भारत में कच्छ की खाड़ी में ज्वारीय तरंगों द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करने की आदर्श दशाएँ स्थित हैं। राष्ट्रीय हाइड्रोपावर कॉरपोरेशन ने यहाँ 900 मेगावाट का ज्वारीय विद्युत ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है।
Question 17:
निम्नलिखित में किन स्थानों पर भू-तापीय ऊर्जा का उपयोग विद्युत उत्पादन करने में किया जाता है?
1. पार्वती घाटी
2. पूगा घाटी
3. इन्नौर
4. अजमेर
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 2 और 3
केवल 2, 3 और 4
उपरोक्त सभी।
Correct Answer : 1
व्याख्याः पृथ्वी के आंतरिक भागों से ताप का प्रयोग कर उत्पन्न की जाने वाली विद्युत को भू-तापीय ऊर्जा कहते हैं।
भारत में भू-तापीय ऊर्जा के दोहन के लिये दो प्रायोगिक परियोजनाएँ शुरू की गई हैं। एक हिमाचल प्रदेश में मणिकरण के निकट पार्वती घाटी में स्थित है तथा दूसरी लद्दाख में पूगा घाटी में स्थित है।
Question 18:
निम्नलिखित में से किन-खदानों का लौह-अयस्क विशाखापट्नम् से जापान तथा दक्षिण कोरिया को निर्यात किया जाता है?
बादाम पहाड़
बेलाडिला
चंद्रपुर
चित्रदुर्ग
Correct Answer : 2
व्याख्याः छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले में बेलाडिला पहाड़ीशृंखलाओं में अति उत्तम कोटि का हेमेटाइट पाया जाता है। इसमें इस्पात बनाने में आवश्यक सर्वश्रेष्ठ भौतिक गुण विद्यमान हैं। इन खदानों का लौह-अयस्क विशाखापट्नम् पत्तन से जापान तथा दक्षिण कोरिया को निर्यात किया जाता है।
Question 19:
निम्नलिखित चट्टानों में से किस/किन चट्टान के संस्तरों या परतों में खनिजों का निक्षेपण या संचयन होता है?
अवसादी चट्टान
आग्नेय चट्टान
कायांतरित चट्टान
उपरोक्त सभी चट्टानों में।
Correct Answer : 1
व्याख्याः अनेक खनिज अवसादी चट्टानों के संस्तरों या परतों में पाए जाते हैं। इनका निर्माण क्षैतिज परतों में निक्षेपण, संचयन व जमाव का परिणाम है। कोयला तथा कुछ अन्य प्रकार के लौह अयस्कों का निर्माण लंबी अवधि तक अत्यधिक ऊष्मा व दबाव का परिणाम है। अवसादी चट्टानों में दूसरी श्रेणी के खनिजों में जिप्सम, पोटाश, नमक व सोडियम सम्मिलित हैं। इनका निर्माण विशेषकर शुष्क प्रदेशों में वाष्पीकरण के फलस्वरूप होता है।
Question 20:
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज अपक्षयित पदार्थ के अवशिष्ट भार को त्यागता हुआ चट्टानों के अपघटन से बनता है?
सोना
कोयला
मैंगनीज़
बॉक्साइट
Correct Answer : 4
व्याख्याः खनिजों के निर्माण की एक अन्य विधि धरातलीय चट्टानों का अपघटन है। चट्टानों के घुलनशील तत्त्वों के अपरदन के पश्चात् अयस्क वाली अवशिष्ट चट्टानें रह जाती हैं। बॉक्साइट का निर्माण इसी प्रकार होता है।
Question 21:
‘प्लेसर निक्षेप’ के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. ये पहाड़ियों के आधार तथा घाटी तल की रेत में जलोढ़ निक्षेप होते हैं।
2. इन निक्षेपों में सोना, चांदी व प्लेटिनम जैसी महँगी धातुएँ पाई जाती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। ‘प्लेसर निक्षेप’ पहाड़ियों के आधार तथा घाटी तल की रेत में जलोढ़ निक्षेप होते हैं तथा इनमें कुछ खनिज भी पाए जाते हैं। इनमें प्रायः ऐसे खनिज होते हैं जो जल द्वारा घर्षित नहीं होते। इन खनिजों में सोना, चांदी, टिन व प्लेटिनम प्रमुख है।
Question 22:
निम्नलिखित में से किन खनिजों को समुद्री जल से प्राप्त किया जाता है?
1. नमक
2. मैग्नीशियम
3. अभ्रक
4. ब्रोमाइन
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 1, 2 और 3
केवल 1, 2 और 4
केवल 1 और 4
Correct Answer : 3
व्याख्याः महासागरीय जल में भी विशाल मात्रा में खनिज पाए जाते हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश के व्यापक रूप से विसरित होने के कारण इनकी आर्थिक सार्थकता कम है। फिर भी सामान्य नमक, मैग्नीशियम तथा ब्रोमाइन ज़्यादातर समुद्री जल से ही प्राप्त होते हैं। महासागरीय तली मैंगनीज़ ग्रंथिकाओं (Nodules) में धनी है।
Question 23:
भारत के किस राज्य में ‘रैट होल’ (Rat Hole) खनन किया जाता है?
झारखंड
मेघालय
नागालैंड
ओडिशा
Correct Answer : 2
व्याख्याः भारत में अधिकांश खनिज राष्ट्रीयकृत हैं और इनका निष्कर्ष सरकारी अनुमति के पश्चात् ही संभव है, किन्तु उत्तर-पूर्वी भारत के अधिकांश जनजातीय क्षेत्रों में खनिजों का स्वामित्व व्यक्तिगत व समुदायों को प्राप्त है। मेघालय में कोयला, लौह अयस्क, चूना-पत्थर व डोलोमाइट के विशाल निक्षेप पाए जाते हैं। जोवाई व चेरापूंजी में कोयले का खनन जनजातीय परिवारों के सदस्यों द्वारा एक लंबी संकीर्ण सुरंग के रूप में किया जाता है, जिसे ‘रैट होल’ खनन कहते हैं।
Question 24:
निम्नलिखित में से किस लौह-अयस्क का उपयोग विद्युत उद्योगों में विशेषरूप में होता है?
मैग्नेटाइट
हेमेटाइट
सिडेराइट
लिमोनाइट
Correct Answer : 1
व्याख्याः मैग्नेटाइट, जो कि सर्वोत्तम प्रकार का लौह अयस्क है तथा इसमें 70 प्रतिशत लोहांश पाया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ गुण होते हैं जो विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से उपयोगी हैं। भारत में कुडप्पा तथा धारवाड़ युग की अवसादी तथा आग्नेय शैलों में लौह-अयस्क की प्राप्ति होती है।
Question 25:
निम्नलिखित कथनो में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
1. भारत उच्च कोटि के लोहांशयुक्त लौह-अयस्क में धनी है।
2. हेमेटाइट सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क है जिसका अधिकतम मात्रा में उपयोग हुआ है।
कूटः
केवल 1
केवल 2
1 और 2 दोनों
न तो 1 और न ही 2
Correct Answer : 3
व्याख्याः उपरोक्त दोनों कथन सत्य हैं। भारत में उच्च कोटि के लोहांशयुक्त लौह अयस्क पाए जाते हैं। मैग्नेटाइट सर्वोत्तम प्रकार का लौह अयस्क है। हेमेटाइट सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क है जिसका अधिकतम मात्रा में उपभोग हुआ है।
Question 26:
निम्नलिखित में से कौन-से लौह-अयस्क के खनन क्षेत्र हैं?
1. बादाम पहाड़
2. सिंहभूम
3. मैकाल पहाड़
4. नैल्लोर
कूटः
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 2, 3 और 4
केवल 1 और 2
Correct Answer : 4
व्याख्याः बादाम पहाड़ और सिंहभूम में लौह-अयस्क का खनन किया जाता है। ओडिशा में उच्च कोटि का हेमेटाइट किस्म का लौह अयस्क मयूरभंज व केंदूझर ज़िलों में बादाम पहाड़ खदानों से निकाला जाता है। इसी के निकट झारखंड के सिंहभूम ज़िले के गुआ तथा नोआमुंडी से हेमेटाइट अयस्क का खनन किया जाता है।
Question 27:
निम्नलिखित में से कौन-से धात्विक खनिज आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में पाए जाते हैं?
1. जस्ता
2. कोयला
3. तांबा
4. सीसा
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 3 और 4
केवल 1, 3 और 4
उपरोक्त सभी।
Correct Answer : 3
व्याख्याः सामान्यतः खनिज ‘अयस्कों’ में पाए जाते हैं। किसी भी खनिज में अन्य अवयवों या तत्त्वों के मिश्रण या संचयन हेतु ‘अयस्क’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों में खनिज दरारों, जोड़ों भ्रंशों व विदरों में मिलते हैं। इनका निर्माण भी अधिकतर उस समय होता है जब ये तरल अथवा गैसीय अवस्था में दरारों के सहारे भू-पृष्ठ की ओर धकेले जाते हैं। ऊपर आते हुए ये ठंडे होकर जम जाते हैं। मुख्य धात्विक खनिज, जैसे- जस्ता, तांबा, ज़िंक और सीसा आदि इसी तरह शिराओं व जमावों के रूप में प्राप्त होते हैं।
Question 28:
लौह-अयस्क की खानें एवं अवस्थिति राज्यों के संबंध में सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजियेः
सूची-I | सूची-II |
A. चंद्रपुर | 1. ओडिशा |
B. चित्रदुर्ग | 2.महाराष्ट्र |
C. बेलाडिला | 3. छत्तीसगढ़ |
D. मयूरभंज | 4. कर्नाटक |
कूटः
A B C D
1 3 4 2
2 4 3 1
4 3 1 2
4 2 3 1
Correct Answer : 2
व्याख्याः
लौह अयस्क खदानें राज्य
1. चंद्रपुर, रत्नागिरी महाराष्ट्र
2. चित्रदुर्ग, कुद्रेमुख, बेलारी, चिकमंगलूर कर्नाटक
3. दुर्ग, बेलाडिला छत्तीसगढ़
4. केन्दुझर, मयूरभंज ओडिशा
नोटः कर्नाटक के पश्चिमी घाट में अवस्थित कुद्रेमुख की खानें शत-प्रतिशत निर्यात इकाई हैं। कुद्रेमुख निक्षेप संसार के सबसे बड़े निक्षेपों में से एक माना जाता है। लौह-अयस्क कर्दम (Slurry) रूप में पाइपलाइन द्वारा मंगलौर के निकट एक पत्तन पर भेजा जाता है।
Question 29:
नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. मैंगनीज़ मुख्य रूप से इस्पात निर्माण में प्रयोग किया जाता है।
2. मैंगनीज़ ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवाएँ व पेंट बनाने में प्रयोग किया जाता है।
3. ओडिशा मैंगनीज़ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
केवल 1 और 2
केवल 2 और 3
केवल 3
1, 2 और 3
Correct Answer : 1
व्याख्याः मैंगनीज़ मुख्य रूप से इस्पात निर्माण में प्रयोग किया जाता है। एक टन इस्पात बनाने में लगभग 10 किलोग्राम मैंगनीज़ की आवश्यकता होती है। मैंगनीज़ का ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवाएँ व पेंट बनाने में प्रयोग किया जाता है। मैंगनीज़ उत्पादन में विभिन्न राज्यों के अंश को निम्नलिखित चित्र से देखा जा सकता है-
Question 30:
1. बालाघाट
2. हज़ारीबाग
3. खेतड़ी
4. सिंहभूम
कूटः
केवल 1
केवल 2 और 3
केवल 1, 2 और 3
केवल 1, 3 और 4
Correct Answer : 4
व्याख्याः
Question 31:
एल्यूमिनियम धातु का निष्कर्षण निम्नलिखित में से किस अयस्क से किया जाता है?
बॉक्साइट
जिंक ब्लैंड
कैल्शियम कार्बोनेट
मैग्नाइट
Correct Answer : 1
व्याख्याः यद्यपि अनेक अयस्कों में एल्यूमिनियम पाई जाती है, परंतु सबसे अधिक एल्यूमिना क्ले (Clay) जैसे दिखने वाले पदार्थ बॉक्साइट से ही प्राप्त की जाती है। बॉक्साइट निक्षेपों की रचना एल्यूमिनियम सिलिकेटों से संवृद्ध व्यापक भिन्नता वाली चट्टानों के विघटन से होती है।
एल्यूमिनियम एक महत्त्वपूर्ण धातु है, क्योंकि यह लोहे जैसी शक्ति के साथ-साथ अत्यधिक हल्की एवं सुचालक भी होती है।
Question 32:
भारत में बॉक्साइट के निक्षेप मुख्यतः निम्नलिखित किस क्षेत्र/किन क्षेत्रों में पाए जाते हैं?
1. अमरकंटक पठार
2. मालवा पठार
3. मैकाल पहाड़
4. मेघालय पठार
कूटः
केवल 1 और 2
केवल 2, 3 और 4
केवल 1 और 3
केवल 4
Correct Answer : 3
व्याख्याः भारत में बॉक्साइट के निक्षेप मुख्यतः अमरकंटक पठार, मैकाल पहाड़ियों तथा बिलासपुर-कटनी के पठारी प्रदेशों में पाए जाते हैं।
ओडिशा भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य है। यहाँ कोरापुट ज़िले के पंचपतमाली में राज्य के सबसे महत्त्वपूर्ण बॉक्साइट निक्षेप हैं।
Question 33:
अभ्रक के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजियेः
1. अभ्रक एक धात्विक खनिज है।
2. अभ्रक प्लेटों अथवा पत्रण (Plates or leaves) क्रम में पाया जाता है।
3. अभ्रक का उपयोग विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक उद्योग में किया जाता है।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से असत्य है/हैं?
केवल 1
केवल 1 और 3
केवल 2
केवल 2 और 3
Correct Answer : 1
व्याख्याः अभ्रक धात्विक नहीं, अधात्विक खनिज है जो प्लेटों अथवा पत्रण (plates or leaves) क्रम में पाया जाता है।
इसकी सर्वोच्च परावैद्युत, ऊर्जा ह्रास का निम्न गुणांक और उच्च वोल्टेज की प्रतिरोधिता के कारण अभ्रक विद्युत व इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में प्रयुक्त होने वाले अपरिहार्य खनिजों में से एक है।
Question 34:
अभ्रक उत्पादक क्षेत्रों और उनके राज्यों के संबंध में नीचे दिये गए युग्मों में से कौन-सा/से सुमेलित है/हैं?
1. ब्यावर - राजस्थान
2. नेल्लोर - तमिलनाडु
3. हज़ारीबाग - झारखंड
कूटः
केवल 1
केवल 1 और 2
केवल 1 और 3
केवल 2 और 3
Correct Answer : 3
व्याख्याः अभ्रक उत्पादक क्षेत्र और उनसे संबंधित राज्य-
ब्यावर, अजमेर - राजस्थान
नेल्लोर - आंध्र प्रदेश
हज़ारीबाग - झारखंड
गया - पटना