-
18 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 14: निम्नलिखित रेखा ग्राफ 2017 से 2022 तक तीन अलग-अलग कंपनियों के CEO A, B और C की आय को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
A. 2022 की तुलना में 2017 में सीईओ A की आय में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
B. 2020 में CEO A, B और C की आय का अनुपात क्या है?
C. प्रत्येक वर्ष तीनों CEO द्वारा प्राप्त वेतन का योग ज्ञात कीजिये। किस वर्ष में तीनों CEO के वेतन का योग क्या था?
D. 2019 में CEO A का कुल व्यय 2.5 लाख रुपए था, जो वर्ष 2020 में 50% बढ़ गया। वर्ष 2020 में CEO A द्वारा अर्जित आय के संबंध में वर्ष 2020 में बचत का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
E. वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में CEO A और CEO B की आय का वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय से अंतर ज्ञात कीजिये।
उत्तर
स्पष्टीकरण:
A. 2022 की तुलना में 2017 में CEO A की आय में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
उत्तर:
2017 में CEO A की आय = 1.5 लाख
2022 में CEO A की आय = 4.5 लाख
CEO A की आय में वृद्धि = 4.5 – 1.5 = 3 लाख
अतः 2022 की तुलना में 2017 में CEO A की आय में प्रतिशत वृद्धि,
= 3/1.5 × 100 = 200%
B. 2020 में CEO A, B और C की आय का अनुपात क्या है?
उत्तर:
2020 में,
CEO A की आय = 4 लाख
CEO B की आय = 4 लाख
CEO C की आय = 4.5 लाख
इसलिये, 2020 में CEO A, B और C की आय का अनुपात = 4:4:4.5 = 8:8:9
C. प्रत्येक वर्ष तीनों CEO द्वारा प्राप्त वेतन का योग ज्ञात कीजिये। किस वर्ष में तीनों CEO के वेतन का योग क्या था?
उत्तर:
2017 में तीनों CEO के वेतन का योग = 1.5 + 1 + 2 = 4.5 लाख
2018 में तीनों CEO के वेतन का योग = 2 + 2.5 + 3 = 7.5 लाख
2019 में तीनों CEO के वेतन का योग = 3 + 2.5 + 3.5 = 9 लाख
2020 में तीनों CEO के वेतन का योग = 4 + 4 + 4.5 = 12.5 लाख
2021 में तीनों CEO के वेतन का योग = 4 + 4.5 + 4.5 = 13 लाख
2022 में तीनों CEO के वेतन का योग = 4.5 + 4.5 + 5 = 14 लाख
इसलिये, तीनों CEO के वेतन का योग 2022 में अधिक और 2017 में कम है।
D. 2019 में CEO A का कुल व्यय 2.5 लाख रुपए था, जो वर्ष 2020 में 50% बढ़ गया। वर्ष 2020 में CEO A द्वारा अर्जित आय के संबंध में वर्ष 2020 में बचत का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
उत्तर:
2019 में CEO A का कुल व्यय = 2.5 लाख रुपए
2020 में CEO A का व्यय 50% बढ़ गया है,
= 2.5 लाख + 50/100 × 2.5 लाख
= 3.75 लाख
वर्ष 2020 में CEO A की आय = 4 लाख
2020 में CEO A का व्यय = 3.75 लाख
इसलिये, वर्ष 2020 में CEO A द्वारा अर्जित आय के संबंध में वर्ष 2020 में बचत का प्रतिशत = (4 - 3.75) / 4 × 100 = 6.25%।
E. वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में CEO A और CEO B की आय का वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय से अंतर ज्ञात कीजिये।
उत्तर:
वर्ष 2018, 2019 और 2020 में CEO A की आय = 2 + 3 + 4 = 9 लाख
वर्ष 2018, 2019 और 2020 में CEO B की आय = 2.5 + 2.5 + 4 = 9 लाख
वर्ष 2018,2019 और 2020 में CEO A और CEO B की आय = 9 + 9 = 18 लाख
वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B की आय = 4 + 4.5 + 4.5 = 13 लाख
वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO C की आय = 4.5 + 4.5 + 5 = 14 लाख
वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय = 13 + 14 = 27 लाख
अतः वर्ष 2018,2019 और 2020 में CEO A और CEO B की आय का अंतर, वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय से है।
= (18 – 27) लाख
= – 9 लाख