ध्यान दें:

70th BPSC Mains

  • 14 Apr 2025 फुल लेंथ टेस्ट्स डाटा इंटरप्रिटेशन

    खंड- I

    1. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
      1. व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन में बिहार का योगदान। (7 अंक)   

      2. भारत सरकार अधिनियम 1935 (8 अंक)

      3. मधुबनी पेंटिंग। (7 अंक)    

      4. संथाल विद्रोह का कारण। (8 अंक)

      5. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जयप्रकाश नारायण का योगदान। (8 अंक)

    2. (A) बिरसा मुंडा आंदोलन के कारणों और प्रभावों पर चर्चा कीजिये। साथ ही, यह विश्लेषण करें कि इस आंदोलन ने भारत में आदिवासी अधिकारों और सामाजिक आंदोलनों की दिशा को किस प्रकार आकार दिया। (38 अंक)

    या

    (B) भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका और योगदान पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)

    3. (A) भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण सत्याग्रह के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारतीय किसानों पर इसके प्रभाव तथा स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व के विकास में इसके योगदान पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)

    या

     (B) 1857 के विद्रोह के प्रमुख कारणों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, बिहार की भूमिका और योगदान का मूल्यांकन करते हुए यह स्पष्ट कीजिये कि इस क्षेत्र की भागीदारी ने विद्रोह की दिशा एवं स्वरूप को किस प्रकार प्रभावित किया तथा इसके भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर क्या दीर्घकालिक प्रभाव पड़े। (38 अंक)

    खंड- II

    4. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:

    A. अटल इनोवेशन मिशन 2.0 की प्रमुख विशेषताओं और उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। (7 अंक)

    B. बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति और क्षमता का परीक्षण कीजिये। (8 अंक)

    c.वैश्विक सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की भूमिका और महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (7 अंक)

    D. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC COP 29) के प्रमुख एजेंडे और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (8 अंक)

    E.संपत्ति विध्वंस पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उचित प्रक्रिया और विधि के शासन के संदर्भ में मूल्यांकन कीजिये। (8 अंक)

    5. (A) वैश्विक शासन में ब्रिक्स की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में ब्रिक्स देशों के आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)

    या

       (B) भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर हालिया विमर्श के आलोक में, राष्ट्रीय एकता, लैंगिक समानता और सांस्कृतिक विविधता के संतुलन पर इसके संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में इसके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावित लाभों पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)

    6. (A) भारत-चीन संबंधों की वर्तमान स्थिति का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये, सामरिक, आर्थिक और सीमा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कीजिये। दोनों देशों के बीच स्थिर द्विपक्षीय संबंध बनाए रखने में क्या चुनौतियाँ और अवसर हैं? (38 अंक)

    या

     (B) अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के भारत की विदेश नीति और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। विभिन्न अमेरिकी प्रशासनों के तहत व्यापार, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता में संभावित परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)

    खंड- II. 

    7. निम्नलिखित ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

    (A) वर्ष 2015-2016, 2016-2017, 2019-2020 और 2020-2021 के लिये लक्षित परिणाम और वास्तविक परिणाम के बीच अंतर ज्ञात कीजिये।   (6 अंक)

    (B) वर्ष 2015-2016, 2017-2018 और 2018-2019 के लिये लक्षित परिणामों के योग का वर्ष 2015-2016, 2017-2018 और 2018-2019 के लिये वास्तविक परिणामों के योग से अनुपात ज्ञात कीजिये। (6 अंक)

    (C) उन वर्षों की संख्या जिनमें वास्तविक परिणाम औसत वास्तविक परिणाम से ऊपर था, का उन वर्षों की संख्या से अनुपात क्या है जिनमें वास्तविक परिणाम औसत वास्तविक परिणाम से नीचे था?  (6 अंक)

    (D) किस अवधि में लक्ष्य परिणाम के सापेक्ष वास्तविक परिणाम का प्रतिशत अधिकतम और न्यूनतम था? (6 अंक)

    (E) 2018-2019 से 2019- 2020 तक लक्षित परिणाम में प्रतिशत परिवर्तन क्या है?  (6 अंक)

    (F) किस वर्ष वास्तविक एवं लक्ष्य परिणाम अधिकतम रहे तथा कितने?      (6 अंक)

    या

    निम्नलिखित चार्ट वर्ष 2017 के दौरान विभिन्न देशों में भारत से आने वाले विदेशी पर्यटकों के वितरण और भारत से आने वाले पर्यटकों के आयु वितरण को दर्शाते हैं:

    (A) यदि यूरोपीय संघ में, स्विट्ज़रलैंड में पर्यटकों की आवाजाही का 25% हिस्सा है और यह आधिकारिक स्विस रिकॉर्ड से ज्ञात है कि वर्ष 2017 के दौरान कुल 4 लाख भारतीय पर्यटकों ने स्विट्ज़रलैंड का दौरा किया, तो वर्ष 2017 के दौरान 40-49 वर्ष की आयु के कितने भारतीय पर्यटक भारत से विदेश गए? (7 अंक)

    (B) यदि 30-49 आयु वर्ग के पर्यटकों की कुल संख्या 2400000 है, तो 60 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों की संख्या क्या है? (7 अंक)

    (C) यदि चीन जाने वाले 40 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या 360000 थी तथा वे चीन जाने वाले कुल पर्यटकों का 30% थे, तो अन्य आयु वर्ग के कितने पर्यटक चीन गए? (8 अंक)

    (D) यह मानते हुए कि वर्ष 2018 में भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की कुल संख्या में 20% की वृद्धि हुई, वर्ष 2018 में 30 से कम आयु वर्ग के पर्यटकों की कुल संख्या कितनी होगी?

    (7 अंक)

    (E) यदि यू.के. में पर्यटकों का प्रति व्यक्ति प्रतिदिन व्यय ₹6,000 है और यू.एस.ए. में ₹5,000 है तथा यह ज्ञात है कि इन दोनों देशों में 3200000 पर्यटक आए, तो इन देशों में पर्यटकों का कुल व्यय कितना था? (7 अंक)

    8. निम्नलिखित पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिये जहाँ चार्ट-I वर्ष 2022-23 में विभिन्न कार कंपनियों के उत्पादन का हिस्सा दर्शाता है और चार्ट-II विभिन्न वार्षिक वर्षों के लिये कारों का कुल उत्पादन दर्शाता है।

    (A) वर्ष 2022-23 में किआ और सुज़ुकी ने कितनी कारों का उत्पादन किया? (7 अंक)

    (B) वर्ष 2022-23 में मर्सिडीज़, बेंटली और रॉयस रोल्स की औसत बिक्री क्या है? (7 अंक)

    (C) वर्ष 2022-23 में टाटा के कार उत्पादन और किआ के कार उत्पादन में क्या अंतर है? 

    (7 अंक)

    (D) वर्ष 2022-23 में टोयोटा कंपनी द्वारा उत्पादित कारों का वर्ष 2022-23 में कुल कार उत्पादन की तुलना में प्रतिशत ज्ञात कीजिये। (7 अंक)

     (E) वर्ष 2022-23 में मर्सिडीज़ द्वारा उत्पादित कुल कार की तुलना में 2021-22 में मर्सिडीज़ का हिस्सा 10° कम था। मर्सिडीज़ द्वारा कार उत्पादन में क्या बदलाव आया है? (8 अंक)

    या

    निम्नलिखित रेखा ग्राफ का अध्ययन करें जो वर्ष 1996 से 2001 तक छह वर्षों के लिये वर्ष की शुरुआत में स्कूल में शामिल होने और छोड़ने वाले छात्रों की संख्या देता है। वर्ष 1995 में स्कूल की प्रारंभिक क्षमता 3000 थी। नीचे दिये गए रेखा ग्राफ पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:

    (A) 1998 में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2001 में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या का कितना प्रतिशत थी? (7 अंक)

    (B) दी गई अवधि के दौरान किसी भी वर्ष में स्कूल में शामिल होने वाले न्यूनतम छात्रों की संख्या और स्कूल छोड़ने वाले अधिकतम छात्रों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये। (7 अंक)

    (C) किस वर्ष स्कूल की संख्या में प्रतिशत वृद्धि न्यूनतम थी?

    (8 अंक)

    (D) 1998 से 1999 तक विद्यार्थियों की संख्या में कितने प्रतिशत वृद्धि/कमी हुई?

    (7 अंक)

    (E) स्कूल में शामिल होने वाले अधिकतम छात्रों की संख्या का न्यूनतम संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिये। (7 अंक)

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2