दिवस- 14: निम्नलिखित पाई चार्ट 2020 में आयोजित एशियाई खेलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एथलीटों को प्रदान किये गए पदकों के वितरण को दर्शाता है। शॉटपुट स्पर्द्धा में कुल 15 पदक दिये गए हैं। पाई चार्ट का विश्लेषण कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
एशियाई खेल 2020 में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में पदकों का वितरण
A. टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या कितनी है?
B. निशानेबाज़ी में कितने पदक दिये जाते हैं?
C. कुल पदकों की तुलना में जेवलिन थ्रो स्पर्द्धा में वितरित पदकों का प्रतिशत कितना है?
D. ऊँची कूद और 5000 मीटर दौड़ स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों की संख्या ज्ञात कीजिये तथा दोनों स्पर्द्धाओं में वितरित पदकों का अनुपात क्या है?
E. 100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद में वितरित पदकों की औसत संख्या क्या है?
18 Mar 2025 | सामान्य अध्ययन पेपर 1 | डाटा इंटरप्रिटेशनस्पष्टीकरण:
A. टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर:
प्रश्नों के अनुसार, शॉटपुट स्पर्धा में दिये गए पदकों की कुल संख्या 15 है।
पाई चार्ट में शॉटपुट द्वारा कवर किया गया क्षेत्र 30° है।
टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या है -
= पाई चार्ट का वह भाग जिसमें शॉट-पुट क्षेत्र शामिल है x दिये गए पदकों की संख्या
शॉट-पुट स्पर्धा में
= 360/30 ×15
= 12 × 15
= 180 पदक.
इस प्रकार, टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या 180 है।
B. निशानेबाज़ी में कितने पदक दिये जाते हैं?
उत्तर:
पाई-चार्ट में शूटिंग इवेंट द्वारा कवर किया गया क्षेत्र 90° है।
तो, 90/360 = ¼
अतः कुल पदकों का ¼ भाग निशानेबाज़ी स्पर्द्धा में दिये गए पदकों द्वारा कवर किया जाता है।
निशानेबाज़ी की स्पर्द्धा में दिये गए पदकों की कुल संख्या = है
= टूर्नामेंट में दिये गए कुल पदकों की संख्या x ¼
= 180 × ¼
= 45 पदक.
इस प्रकार, निशानेबाज़ी में 45 पदक दिये गए।
C. कुल पदकों की तुलना में जेवलिन थ्रो स्पर्द्धा में वितरित पदकों का प्रतिशत कितना है?
उत्तर:
प्रश्न के अनुसार,
जेवेलिन पदकों द्वारा कवर किया गया क्षेत्र 28° है
= 360/28
= 12.85.
पदकों की कुल संख्या 180 है।
जेवेलिन थ्रो स्पर्द्धा में दिये गए पदक = 180/12.85 = 14 पदक
तो, कुल पदकों की तुलना में जेवलिन थ्रो स्पर्द्धा में वितरित पदकों का प्रतिशत,
= % = 7.77%
D. ऊँची कूद और 5000 मीटर दौड़ स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों की संख्या ज्ञात कीजिये तथा दोनों स्पर्द्धाओं में वितरित पदकों का अनुपात क्या है?
उत्तर:
पाई चार्ट में दिये गए पदकों की कुल संख्या 180 है।
360/180 = 2. प्रत्येक 1 पदक के लिये पाई चार्ट में 2° क्षेत्र हैं।
ऊँची कूद की स्पर्द्धा के लिये पाई चार्ट में 8° का क्षेत्र शामिल किया गया है।
ऊँची कूद प्रतियोगिता में दिये जाने वाले पदकों की संख्या है
= चार्ट में ऊँची कूद द्वारा कवर किया गया क्षेत्र/1 पदक के लिये कवर किया गया क्षेत्र (2°)
= 8/2 = 4 पदक
5000 मीटर दौड़ की घटना के लिये, ग्राफ में कवर किया गया क्षेत्र 56° है
5000 मीटर दौड़ में दिये जाने वाले पदकों की संख्या है
= चार्ट में 5000 मीटर दौड़ द्वारा कवर किया गया क्षेत्र/1 पदक के लिये कवर किया गया क्षेत्र (2°)
= 56/2
= 28 पदक
अब, ऊँची कूद में दिये गए पदकों का 5000 मीटर दौड़ में दिये गए पदकों से अनुपात है
= 4 : 28
= 1: 7
अतः दोनों स्पर्द्धाओं में वितरित पदकों का अनुपात 1 : 7 है।
E. 100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद में वितरित पदकों की औसत संख्या क्या है?
उत्तर:
100 मीटर के लिये, पाई चार्ट में कवर किया गया क्षेत्र 34 ° है।
लंबी कूद स्पर्द्धा के लिये, पाई चार्ट में कवर किया गया क्षेत्र 14° है
ऊँची कूद स्पर्द्धा के लिये, पाई चार्ट में कवर किया गया क्षेत्र 8° है
100 मीटर स्प्रिंट दौड़ के लिये पदक हैं-
= चार्ट में 100 मीटर स्प्रिंट दौड़ द्वारा कवर किया गया क्षेत्र/1 पदक के लिये कवर किया गया क्षेत्र (2°)
= 34/2
= 17 पदक.
लंबी कूद स्पर्द्धा का पदक है-
= चार्ट में लंबी कूद द्वारा कवर किया गया क्षेत्र/1 पदक के लिये कवर किया गया क्षेत्र (2°)
= 14/2
= 7 पदक
ऊँची कूद स्पर्द्धा का पदक है-
= चार्ट में ऊँची कूद द्वारा कवर किया गया क्षेत्र/1 पदक के लिये कवर किया गया क्षेत्र (2°)
= 8/2
= 4 पदक
100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद की स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों का औसत है
= (17 + 7 + 4)/3
= 28/3
= 9.33
अतः 100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद की स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों का औसत 9.33 है।