-
21 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 17: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
छह अलग-अलग राउंड में पाँच मुक्केबाज़ों द्वारा प्राप्त अंक-
मुक्केबाज़
राउंड
राउंड I
राउंड II
राउंड III
राउंड IV
राउंड V
राउंड VI
A
75
82
76
85
78
85
B
80
89
78
90
81
88
C
88
90
85
82
90
72
D
68
88
90
75
85
68
E
74
80
82
72
86
71
A. A और E द्वारा क्रमशः राउंड V एवं राउंड III में प्राप्त अंकों के बीच अंतर ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
B. सभी छह राउंड में C और D द्वारा प्राप्त औसत अंकों का योग ज्ञात कीजिये। (8 अंक)
C. राउंड VI में B के सापेक्ष E द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत क्या है? (8 अंक)
D. A और B द्वारा एक साथ तथा D और E द्वारा एक साथ सभी छह राउंड में प्राप्त औसत अंकों के बीच का अंतर ज्ञात कीजिये। (8 अंक)
E. सभी मुक्केबाज़ों द्वारा राउंड VI में प्राप्त कुल अंकों का औसत क्या है? (6 अंक)
-
21 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 17: निम्नलिखित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिये, जो दो अलग-अलग राज्यों A और B द्वारा विभिन्न मदों पर व्यय को दर्शाता है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
A. राज्य A और राज्य B में कृषि पर व्यय का अनुपात क्या है? (6 अंक)
B. राज्य A की तुलना में राज्य B में परिवहन पर व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई? (6 अंक)
C. राज्य A द्वारा सामाजिक सेवा में व्यय तथा राज्य A और राज्य B द्वारा उद्योग और खनन में व्यय के बीच अंतर ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
D. राज्य B द्वारा सिंचाई पर व्यय, राज्य A द्वारा सिंचाई पर व्यय से कितने प्रतिशत अधिक है? (6 अंक)
E. राज्य A और राज्य B द्वारा ग्रामोद्योग में व्यय, राज्य A और राज्य B द्वारा सामाजिक सेवा में व्यय, राज्य A और B द्वारा कृषि में व्यय का औसत ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
F. किस राज्य ने ग्रामोद्योग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया? (6 अंक)
-
20 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 16: वर्ष 2020 में विभिन्न राज्यों की जनसंख्या को दर्शाने वाले निम्नलिखित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिये। साथ ही, भारत के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के अनुपात तथा जनसंख्या के लैंगिक (पुरुष-महिला) अनुपात को प्रदर्शित करने वाली एक तालिका प्रदान की गई है। इनका सावधानीपूर्वक विश्लेषण कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। (50 अंक)
A. उत्तर प्रदेश (यूपी), दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु (टीएन) के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनसंख्या का कुल जनसंख्या का प्रतिशत कितना होगा?
B. बिहार और मध्य प्रदेश में पुरुषों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये।
C. दिल्ली, तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
D. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में महिलाओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिये।
E. राजस्थान की पुरुष जनसंख्या, तमिलनाडु की महिला जनसंख्या और दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का योग ज्ञात कीजिये।
-
20 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 16: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
छह विभिन्न देशों में कार निर्माण के लिये आवश्यक उत्पादों की कीमतें (रुपए में) निम्नलिखित हैं:
देश/भाग
आयरन बॉडी
गियर बॉक्स
इंजन
एक्सेसरीज़
टायर
भारत
10500
2500
25000
70000
8000
चीन
5000
1500
32000
65000
6000
जर्मनी
9500
4500
28000
75000
10000
अफगानिस्तान
2000
900
15000
80000
5000
यूएसए
15000
6500
45000
99000
35000
यूके
12000
7500
54000
95000
50000
A. सभी छह देशों में टायरों की औसत कीमत क्या होगी?
B. अमेरिका और ब्रिटेन के इंजन की कीमतों में भारत एवं चीन के गियर बॉक्स की कीमतों की तुलना में प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात कीजिये।
C. किस देश में कार निर्माण की लागत सबसे अधिक और सबसे कम है?
D. किस देश में टायरों की न्यूनतम कीमत, गियरबॉक्स की अधिकतम कीमत, आयरन बॉडी की न्यूनतम कीमत, इंजन की अधिकतम कीमत और सहायक उपकरण की अधिकतम कीमत है?
E. सभी छह देशों में इंजनों की कीमतों और सभी छह देशों में सहायक उपकरणों की कीमतों में क्या अंतर होगा?
-
19 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 15: निम्नलिखित पाई-चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्न का उत्तर दीजिये: (50 अंक)
A. यह मानते हुए कि श्याओमी ने 2015-2016 से अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को समान स्तर पर बनाए रखा है, इन चार वर्षों में श्याओमी द्वारा बेचे गए मोबाइलों की कुल संख्या कितनी है?
B. 2017-2018 में वन प्लस का बाज़ार हिस्सा 7% था, तो 2017-2018 से 2018-2019 तक वन प्लस द्वारा बेचे गए मोबाइलों की संख्या में क्या परिवर्तन हुआ है?
C. यदि माइक्रोमैक्स 'अन्य' में शामिल कंपनियों में से एक है और इसकी बिक्री 'अन्य' की 40% है। तो 2018-2019 में माइक्रोमैक्स के कितने मोबाइल बेचे गए?
D. यह मानते हुए कि 2019-2020 में बिकने वाले मोबाइलों की संख्या उसी दर से बढ़ रही है जैसी कि 2017-2018 से 2018-2019 तक बढ़ी थी और यह मानते हुए कि एप्पल अपनी बाज़ार हिस्सेदारी बनाए रखता है, 2019-2020 में एप्पल द्वारा बेची गई इकाइयाँ क्या होंगी?
E. यदि 2018-2019 में ब्लैकबेरी ने 10,000 अधिक इकाइयाँ बेचीं और अन्य कंपनियों के बाज़ार हिस्से को प्रभावित किया, तो इसका बाज़ार हिस्सा क्या होगा?
-
19 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 15: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), CSE (कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज) और MSE (मैंगलोर स्टॉक एक्सचेंज) में रुपए में व्यवसाय किये जाने वाले शेयर निम्नलिखित हैं–
कंपनी का नाम
स्टॉक एक्सचेंज
NSE
BSE
CSE
MSE
उच्च
कम
उच्च
कम
उच्च
कम
उच्च
कम
अडानी पोर्ट
900
880
880
860
910
900
890
870
भारती एयरटेल
910
890
915
895
910
895
915
900
कोल इंडिया
280
270
290
270
290
280
300
290
डाबर इंडिया
560
540
550
545
580
570
580
560
टाटा स्टील
200
180
190
180
210
200
200
190
A. अडानी पोर्ट के लिये सभी चार स्टॉक एक्सचेंजों में शेयरों की उच्च दरों का औसत ज्ञात कीजिये।
B. सभी स्टॉक एक्सचेंजों पर कम दर वाले शेयरों के अधिकतम और न्यूनतम औसत मूल्य वाली कंपनियों के नाम बताइये।
C. कोल इंडिया में शेयरों की उच्च और निम्न दरों के योग के औसत का मैंगलोर स्टॉक एक्सचेंज (MSE) में शेयरों की उच्च दरों के औसत से अनुपात ज्ञात कीजिये।
D. किस स्टॉक एक्सचेंज में भारती एयरटेल की उच्च और निम्न शेयर दरों के बीच सबसे बड़ा अंतर है?
E. BSE और NSE से डाबर इंडिया के उच्च एवं निम्न शेयर के योग का CSE तथा MSE से टाटा स्टील के उच्च व निम्न शेयर के योग से अनुपात ज्ञात कीजिये।
-
18 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 14: निम्नलिखित रेखा ग्राफ 2017 से 2022 तक तीन अलग-अलग कंपनियों के CEO A, B और C की आय को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
A. 2022 की तुलना में 2017 में सीईओ A की आय में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
B. 2020 में CEO A, B और C की आय का अनुपात क्या है?
C. प्रत्येक वर्ष तीनों CEO द्वारा प्राप्त वेतन का योग ज्ञात कीजिये। किस वर्ष में तीनों CEO के वेतन का योग क्या था?
D. 2019 में CEO A का कुल व्यय 2.5 लाख रुपए था, जो वर्ष 2020 में 50% बढ़ गया। वर्ष 2020 में CEO A द्वारा अर्जित आय के संबंध में वर्ष 2020 में बचत का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
E. वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में CEO A और CEO B की आय का वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय से अंतर ज्ञात कीजिये।
-
18 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 14: निम्नलिखित पाई चार्ट 2020 में आयोजित एशियाई खेलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एथलीटों को प्रदान किये गए पदकों के वितरण को दर्शाता है। शॉटपुट स्पर्द्धा में कुल 15 पदक दिये गए हैं। पाई चार्ट का विश्लेषण कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
एशियाई खेल 2020 में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में पदकों का वितरण
A. टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या कितनी है?
B. निशानेबाज़ी में कितने पदक दिये जाते हैं?
C. कुल पदकों की तुलना में जेवलिन थ्रो स्पर्द्धा में वितरित पदकों का प्रतिशत कितना है?
D. ऊँची कूद और 5000 मीटर दौड़ स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों की संख्या ज्ञात कीजिये तथा दोनों स्पर्द्धाओं में वितरित पदकों का अनुपात क्या है?
E. 100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद में वितरित पदकों की औसत संख्या क्या है?
-
17 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 13: नीचे दिये गए बार चार्ट का विश्लेषण कीजिये, जो एक देश द्वारा विभिन्न वस्तुओं के आयात और निर्यात (मिलियन किलोग्राम में) को प्रदर्शित करता है और तत्पश्चात् दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। (50 अंक)
(a) सभी वस्तुओं के आयात से निर्यात का अनुपात ज्ञात कीजिये।
(b) सभी विभिन्न वस्तुओं के निर्यात का औसत तथा सभी विभिन्न वस्तुओं के आयात का औसत अलग-अलग ज्ञात कीजिये।
(c) चाय, कॉफी और चीनी के निर्यात में जूट एवं कपास के निर्यात की तुलना में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये।
(d) प्रत्येक वस्तु के निर्यात और आयात के बीच अंतर का औसत ज्ञात कीजिये।
(e) सभी वस्तुओं के निर्यात के संबंध में आयात के प्रतिशत का योग ज्ञात कीजिये।
(f) निर्धारित कीजिये कि प्रस्तुत आँकड़ों के आधार पर यह देश निर्यातक है या आयातक।
-
17 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 13: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
छात्रों ने वर्ष 2017-2022 के दौरान चार अलग-अलग विषयों में न्यूनतम और औसत अंक प्राप्त किये। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 हैं।
वर्ष
विषयों
अंग्रेज़ी
गणित
हिंदी
विज्ञान
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
2017
70
45
70
50
84
75
80
70
2018
75
50
75
52
85
78
85
75
2019
65
48
76
55
90
88
88
80
2020
70
60
80
70
88
85
86
78
2021
75
58
75
65
75
74
82
76
2022
80
65
85
80
78
70
85
75
(a) वर्ष 2020 में सभी चार विषयों के समग्र औसत अंक ज्ञात कीजिये?
(b) किस वर्ष में चार अलग-अलग विषयों के समग्र औसत अंक अधिकतम और न्यूनतम हैं?
(c) वर्ष 2017 से 2022 तक प्रत्येक दो वर्षों में औसत गणित अंकों में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी हुई है?
(d) किन दो वर्षों में अंग्रेज़ी में न्यूनतम अंकों में सबसे अधिक वृद्धि हुई?
(e) किस वर्ष हिंदी में औसत और न्यूनतम अंकों के बीच का अंतर सबसे अधिक था?
-
14 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 11: सतत् परिवहन को बढ़ावा देने में PM ई-ड्राइव योजना की क्या भूमिका है? साथ ही, भारत के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के योगदान का विश्लेषण कीजिये।
-
14 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 11: विस्तृत टिप्पणी कीजिये:
A. UNFCCC COP29 के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालिये और वैश्विक जलवायु वार्ता में इसके महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, समतामूलक जलवायु कार्रवाई सुनिश्चित करने में भारत की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
B. "वन नेशन वन सब्स लेवल" (ONOS) योजना भारत में शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं में कैसे क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है? साथ ही, इसके अनोखे प्रोटोटाइप और परीक्षण के संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।
-
13 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 10: भारत में भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से भूमि प्रशासन, पारदर्शिता और व्यापार सुगमता में कैसे सुधार हो सकता है? साथ ही, इससे जुड़ी चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये और प्रभावी कार्यान्वयन के लिये आवश्यक सुधार सुझाइये।
-
13 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 10: PM गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान भारत के लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक गलियारों और मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को कैसे प्रभावित करता है? साथ ही, इसका आर्थिक विकास और बुनियादी ढाँचे के विस्तार में योगदान का मूल्यांकन कीजिये।
-
12 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 9: निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिये:
(a) बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास में डिजिटल बुनियादी ढाँचे की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
(b) नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बिहार की नीतियों पर चर्चा कीजिये। -
12 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 9: भारत की विदेश नीति प्राथमिकताओं को निर्धारित करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में क्वाड की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
11 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस- 8: भारत में समान नागरिक संहिता लागू होने के संभावित लाभ और चुनौतियाँ क्या हो सकती हैं? विस्तृत व्याख्या कीजिये। (38 अंक)
-
11 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस- 8: वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) के प्रमुख संकेतकों पर चर्चा कीजिये और हाल के वर्षों में इन क्षेत्रों में भारत के प्रदर्शन का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
10 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस-07: भारत-अमेरिका संबंधों की विकसित होती गतिशीलता का विश्लेषण कीजिये, जिसमें सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों और वर्तमान चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाए। साथ ही, रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करते हुए व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिये संभावित उपायों पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
10 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
भूगोल
दिवस-07: चंद्रयान-3 के उद्देश्य और महत्त्व भारत की अंतरिक्ष रणनीति तथा वैश्विक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उसकी आकांक्षाओं को कैसे दर्शाते हैं? (38 अंक)