-
14 Apr 2025
फुल लेंथ टेस्ट्स
डाटा इंटरप्रिटेशन
खंड- I
- निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
-
व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन में बिहार का योगदान। (7 अंक)
-
भारत सरकार अधिनियम 1935 (8 अंक)
-
मधुबनी पेंटिंग। (7 अंक)
-
संथाल विद्रोह का कारण। (8 अंक)
-
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जयप्रकाश नारायण का योगदान। (8 अंक)
-
- (A) बिरसा मुंडा आंदोलन के कारणों और प्रभावों पर चर्चा कीजिये। साथ ही, यह विश्लेषण करें कि इस आंदोलन ने भारत में आदिवासी अधिकारों और सामाजिक आंदोलनों की दिशा को किस प्रकार आकार दिया। (38 अंक)
या
(B) भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका और योगदान पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
3. (A) भारत के स्वतंत्रता संग्राम में चंपारण सत्याग्रह के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारतीय किसानों पर इसके प्रभाव तथा स्वतंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी के नेतृत्व के विकास में इसके योगदान पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
या
(B) 1857 के विद्रोह के प्रमुख कारणों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, बिहार की भूमिका और योगदान का मूल्यांकन करते हुए यह स्पष्ट कीजिये कि इस क्षेत्र की भागीदारी ने विद्रोह की दिशा एवं स्वरूप को किस प्रकार प्रभावित किया तथा इसके भारत के स्वतंत्रता आंदोलन पर क्या दीर्घकालिक प्रभाव पड़े। (38 अंक)
खंड- II
4. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
A. अटल इनोवेशन मिशन 2.0 की प्रमुख विशेषताओं और उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। (7 अंक)
B. बिहार में नवीकरणीय ऊर्जा की वर्तमान स्थिति और क्षमता का परीक्षण कीजिये। (8 अंक)
c.वैश्विक सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) की भूमिका और महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (7 अंक)
D. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (UNFCCC COP 29) के प्रमुख एजेंडे और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (8 अंक)
E.संपत्ति विध्वंस पर सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उचित प्रक्रिया और विधि के शासन के संदर्भ में मूल्यांकन कीजिये। (8 अंक)
5. (A) वैश्विक शासन में ब्रिक्स की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। समकालीन वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में ब्रिक्स देशों के आर्थिक, राजनीतिक और रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
या
(B) भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर हालिया विमर्श के आलोक में, राष्ट्रीय एकता, लैंगिक समानता और सांस्कृतिक विविधता के संतुलन पर इसके संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में इसके कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावित लाभों पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
6. (A) भारत-चीन संबंधों की वर्तमान स्थिति का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये, सामरिक, आर्थिक और सीमा मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कीजिये। दोनों देशों के बीच स्थिर द्विपक्षीय संबंध बनाए रखने में क्या चुनौतियाँ और अवसर हैं? (38 अंक)
या
(B) अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के भारत की विदेश नीति और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। विभिन्न अमेरिकी प्रशासनों के तहत व्यापार, रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता में संभावित परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
खंड- II.
7. निम्नलिखित ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
(A) वर्ष 2015-2016, 2016-2017, 2019-2020 और 2020-2021 के लिये लक्षित परिणाम और वास्तविक परिणाम के बीच अंतर ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
(B) वर्ष 2015-2016, 2017-2018 और 2018-2019 के लिये लक्षित परिणामों के योग का वर्ष 2015-2016, 2017-2018 और 2018-2019 के लिये वास्तविक परिणामों के योग से अनुपात ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
(C) उन वर्षों की संख्या जिनमें वास्तविक परिणाम औसत वास्तविक परिणाम से ऊपर था, का उन वर्षों की संख्या से अनुपात क्या है जिनमें वास्तविक परिणाम औसत वास्तविक परिणाम से नीचे था? (6 अंक)
(D) किस अवधि में लक्ष्य परिणाम के सापेक्ष वास्तविक परिणाम का प्रतिशत अधिकतम और न्यूनतम था? (6 अंक)
(E) 2018-2019 से 2019- 2020 तक लक्षित परिणाम में प्रतिशत परिवर्तन क्या है? (6 अंक)
(F) किस वर्ष वास्तविक एवं लक्ष्य परिणाम अधिकतम रहे तथा कितने? (6 अंक)
या
निम्नलिखित चार्ट वर्ष 2017 के दौरान विभिन्न देशों में भारत से आने वाले विदेशी पर्यटकों के वितरण और भारत से आने वाले पर्यटकों के आयु वितरण को दर्शाते हैं:
(A) यदि यूरोपीय संघ में, स्विट्ज़रलैंड में पर्यटकों की आवाजाही का 25% हिस्सा है और यह आधिकारिक स्विस रिकॉर्ड से ज्ञात है कि वर्ष 2017 के दौरान कुल 4 लाख भारतीय पर्यटकों ने स्विट्ज़रलैंड का दौरा किया, तो वर्ष 2017 के दौरान 40-49 वर्ष की आयु के कितने भारतीय पर्यटक भारत से विदेश गए? (7 अंक)
(B) यदि 30-49 आयु वर्ग के पर्यटकों की कुल संख्या 2400000 है, तो 60 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों की संख्या क्या है? (7 अंक)
(C) यदि चीन जाने वाले 40 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय पर्यटकों की कुल संख्या 360000 थी तथा वे चीन जाने वाले कुल पर्यटकों का 30% थे, तो अन्य आयु वर्ग के कितने पर्यटक चीन गए? (8 अंक)
(D) यह मानते हुए कि वर्ष 2018 में भारत से विदेश जाने वाले पर्यटकों की कुल संख्या में 20% की वृद्धि हुई, वर्ष 2018 में 30 से कम आयु वर्ग के पर्यटकों की कुल संख्या कितनी होगी?
(7 अंक)
(E) यदि यू.के. में पर्यटकों का प्रति व्यक्ति प्रतिदिन व्यय ₹6,000 है और यू.एस.ए. में ₹5,000 है तथा यह ज्ञात है कि इन दोनों देशों में 3200000 पर्यटक आए, तो इन देशों में पर्यटकों का कुल व्यय कितना था? (7 अंक)
8. निम्नलिखित पाई-चार्ट का अध्ययन कीजिये जहाँ चार्ट-I वर्ष 2022-23 में विभिन्न कार कंपनियों के उत्पादन का हिस्सा दर्शाता है और चार्ट-II विभिन्न वार्षिक वर्षों के लिये कारों का कुल उत्पादन दर्शाता है।
(A) वर्ष 2022-23 में किआ और सुज़ुकी ने कितनी कारों का उत्पादन किया? (7 अंक)
(B) वर्ष 2022-23 में मर्सिडीज़, बेंटली और रॉयस रोल्स की औसत बिक्री क्या है? (7 अंक)
(C) वर्ष 2022-23 में टाटा के कार उत्पादन और किआ के कार उत्पादन में क्या अंतर है?
(7 अंक)
(D) वर्ष 2022-23 में टोयोटा कंपनी द्वारा उत्पादित कारों का वर्ष 2022-23 में कुल कार उत्पादन की तुलना में प्रतिशत ज्ञात कीजिये। (7 अंक)
(E) वर्ष 2022-23 में मर्सिडीज़ द्वारा उत्पादित कुल कार की तुलना में 2021-22 में मर्सिडीज़ का हिस्सा 10° कम था। मर्सिडीज़ द्वारा कार उत्पादन में क्या बदलाव आया है? (8 अंक)
या
निम्नलिखित रेखा ग्राफ का अध्ययन करें जो वर्ष 1996 से 2001 तक छह वर्षों के लिये वर्ष की शुरुआत में स्कूल में शामिल होने और छोड़ने वाले छात्रों की संख्या देता है। वर्ष 1995 में स्कूल की प्रारंभिक क्षमता 3000 थी। नीचे दिये गए रेखा ग्राफ पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
(A) 1998 में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2001 में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या का कितना प्रतिशत थी? (7 अंक)
(B) दी गई अवधि के दौरान किसी भी वर्ष में स्कूल में शामिल होने वाले न्यूनतम छात्रों की संख्या और स्कूल छोड़ने वाले अधिकतम छात्रों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये। (7 अंक)
(C) किस वर्ष स्कूल की संख्या में प्रतिशत वृद्धि न्यूनतम थी?
(8 अंक)
(D) 1998 से 1999 तक विद्यार्थियों की संख्या में कितने प्रतिशत वृद्धि/कमी हुई?
(7 अंक)
(E) स्कूल में शामिल होने वाले अधिकतम छात्रों की संख्या का न्यूनतम संख्या से अनुपात ज्ञात कीजिये। (7 अंक)
- निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिये:
-
11 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस-35: बिहार जैसे आपदा-संवेदनशील क्षेत्रों में, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समुदाय-आधारित आपदा प्रबंधन रणनीतियों का अभिन्न अंग कैसे बनाया जा सकता है? विचार कीजिये। (38 अंक)
-
11 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 35: जैव प्रौद्योगिकी के कौन-कौन से प्रमुख अनुप्रयोग कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन, जैवविविधता संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
10 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 34: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (Digital Public Infrastructure) किस प्रकार व्यापक डिजिटल परिवर्तन और समावेशी सेवा वितरण को सशक्त बनाती है? इसके महत्त्व, प्रभाव और भारत जैसे विकासशील देशों के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
10 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 34: वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रही तीव्र प्रगति को देखते हुए, भारत के लिये एक सुसंगत एवं प्रभावी AI नियामक ढाँचा विकसित करना क्यों आवश्यक है? भारत की आवश्यकताओं एवं संदर्भों के अनुरूप एक समग्र AI गवर्नेंस मॉडल को तैयार करने एवं कार्यान्वित करने हेतु किन रणनीतिक कदमों की आवश्यकता है — विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
09 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 33: भारत में 5G तकनीक डिजिटल परिवर्तन का एक नया युग प्रारंभ करने की क्षमता रखती है। 5G की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये तथा विशेष रूप से बिहार जैसे राज्यों में इसके प्रभावी कार्यान्वयन में आने वाली प्रमुख चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
09 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 33: भारत यदि वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपनी पूर्ण क्षमता का लाभ उठाना चाहता है, तो उसे अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी को सशक्त रूप से प्रोत्साहित करना चाहिये। चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
08 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 32: भारत में प्रौद्योगिकी-सक्षम स्वास्थ्य सेवा प्रणाली ने स्वास्थ्य क्षेत्र की पहुँच, कार्यकुशलता एवं गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस संदर्भ में, देश में डिजिटल स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख पहलों और इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
08 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 32: आदित्य-एल1 मिशन के प्रमुख वैज्ञानिक उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिये। साथ ही, इस मिशन की अंतरिक्ष अनुसंधान, जलवायु विज्ञान की समझ और भारत की तकनीकी प्रगति में भूमिका का समग्र मूल्यांकन कीजिये। (38 अंक)
-
07 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 31: नैनो प्रौद्योगिकी का कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में क्या प्रभाव है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इसके विभिन्न अनुप्रयोगों की चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
07 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
साइंस और टेक्नोलॉजी
दिवस- 31: इसरो के हालिया मिशन किस प्रकार भारत को एक प्रक्षेपण यान प्रदाता से विकसित होकर वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी बनने की दिशा में ले जा रहे हैं? विश्लेषण कीजिये।(38 अंक)
-
05 Apr 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 30:
खंड I
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 700 से 800 शब्दों में निबंध लिखिये। (100 अंक)
1. सत्य शेर की तरह है; आपको उसका बचाव करने की ज़रूरत नहीं है। उसे खुला छोड़ दें - वह स्वयं ही अपनी रक्षा कर लेगा।
2. आप विश्व में जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह स्वयं में कीजिये।
3. परिणामों की चिंता किये बिना अपना कर्म करो।
4. हम वही बनते हैं, जो हम सोचते हैं।खंड II
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 700 से 800 शब्दों में निबंध लिखिये। (100 अंक)
1. जो समाज महिलाओं को सशक्त बनाने में विफल रहता है, वह अपनी समग्र प्रगति और विकास में पिछड़ जाता है।
2. किसान सिर्फ अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता भी है।
2. विज्ञान एक अच्छा सेवक है तो एक बुरा स्वामी भी है।
4. डिजिटल क्रांति के युग में, डेटा ‘नया तेल’ है।खंड III
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 700 से 800 शब्दों में निबंध लिखिये। (100 अंक)
1. जइसन करबऽ, ओइसन भरबऽ।
2. नाच न आवे आंगन टेढ़।
3. हड़बड़ी के बिआह, कनपटीये सेनुर।
4. बनला के सभे यार, बिगड़ला के केहू न। -
04 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 29: भारतीय रुपए के अंतर्राष्ट्रीयकरण से संभावित लाभ और संबंधित जोखिम क्या हैं? साथ ही, इसके भारतीय अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
04 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 29: बिहार में कृषि उत्पादन को प्रभावित करने वाले प्रमुख अवरोधक कौन-कौन से हैं? साथ ही, इन चुनौतियों से निपटने के लिये कौन-कौन सी रणनीतिक पहल की जा सकती हैं? (38 अंक)
-
03 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 28: बिहार कृषि-निवेश प्रोत्साहन नीति, 2020 के प्रमुख उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। साथ ही, यह नीति राज्य में कृषि निवेश और मूल्य संवर्द्धन को बढ़ावा देने में कैसे सहायक है, चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
03 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 28: स्वतंत्रता के बाद से भारत में अपनाई गई योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था ने आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण के लक्ष्यों को किस हद तक प्राप्त किया है? विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
02 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 27: स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत में एक एकीकृत और पारदर्शी संपत्ति सत्यापन ढाँचा प्रदान करने में कैसे योगदान देती है? (38 अंक)
-
02 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 27: बिहार के प्रमुख भू-आकृतिक प्रभागों की पहचान कीजिये और उनकी विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिये। (38 अंक)
-
01 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 26: ग्लेशियल झील विस्फोट बाढ़ (GLOF) क्या होती है? इसके प्रमुख कारणों की पहचान कीजिये और विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
01 Apr 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 26: एल नीनो और ला नीना जैसी मौसमी घटनाएँ भारतीय मानसून एवं जलवायु प्रतिरूप को गहराई से प्रभावित करती हैं। वर्ष 2023 में उत्पन्न एल नीनो घटना के संदर्भ में, भारत की मौसम प्रणालियों, कृषि और अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, इसकी तुलना ला नीना के प्रभाव से संक्षेप में कीजिये। (38 अंक)
-
31 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 25: बिहार में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने के लिये कौन-कौन सी औद्योगिक प्रोत्साहन पहल लागू की गई हैं? राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिये अपनाई गई प्रमुख रणनीतियों और कार्यक्रमों की चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
31 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
भूगोल और इकॉनमी
दिवस- 25: उष्णकटिबंधीय चक्रवात कैसे बनते हैं, उनकी प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? भारतीय संदर्भ में इनके सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
29 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 24: कृत्रिम बुद्धिमत्ता: अवसर, चुनौतियाँ और विनियमन की अनिवार्यता। (100 अंक)
-
29 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 24: ‘‘मूस मोटइहें, लोढ़ा होइहें, ना हाथी, ना घोड़ा होइहें’’। (100 अंक)
-
28 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 23: "राज्यपाल का पद एक संवैधानिक प्राधिकारी के रूप में कार्य करने के लिये बनाया गया है, न कि मात्र केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में।" इस संदर्भ में, राज्यपाल के कार्यालय के कार्यप्रणाली से जुड़े प्रमुख मुद्दों का विश्लेषण कीजिये और इसकी निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये। (38 अंक)
-
28 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 23: "यद्यपि संविधान में दसवीं अनुसूची को शामिल किया गया है, फिर भी भारतीय विधानमंडलों में विधायकों द्वारा कार्यकाल के दौरान दल बदलने की प्रवृत्ति बनी हुई है।" इस संदर्भ में, दलबदल विरोधी कानून का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये तथा इसे प्रभावी रूप से रोकने के उपाय सुझाइये। (38 अंक)
-
27 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 22: भारतीय संसद की प्रमुख संवैधानिक भूमिका कानून निर्माण और विचार-विमर्श करना है, लेकिन इसके प्रभावी संचालन में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इस संदर्भ में समीक्षा कीजिये।(38 अंक)
-
27 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 22: ई-गवर्नेंस केवल नई तकनीकों को अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सूचना के 'उपयोग मूल्य' की महत्ता को भी रेखांकित करता है। इस संदर्भ में चर्चा कीजिये। (38 अंक)
-
26 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 21: भारत में संसदीय समितियों की भूमिका की विवेचना कीजिये और समकालीन विधायी व्यवस्था में उनकी प्रभावशीलता का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (38 अंक)
-
26 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 21: सुशासन की अवधारणा की व्याख्या कीजिये और मूल्यांकन कीजिये कि ई-गवर्नेंस ज़मीनी स्तर पर प्रशासनिक दक्षता एवं पारदर्शिता को कैसे सुदृढ़ कर सकता है? (38 अंक)
-
25 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस-20: भारत के राष्ट्रपति की भूमिका, कर्त्तव्य और विवेकाधीन शक्तियों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, संसदीय लोकतंत्र के संचालन पर इन शक्तियों के प्रभाव की समीक्षा कीजिये। (38 अंक)
-
25 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस-20: भारतीय संविधान की प्रस्तावना संविधान के दर्शन को किस प्रकार परिभाषित और आकार देती है? इसके संवैधानिक महत्त्व और न्यायसंगतता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
24 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस: 19. भारत का संविधान एक स्थिर नियम पुस्तिका नहीं, बल्कि एक गतिशील और अनुकूलनीय दस्तावेज़ है जो समय के साथ विकसित होता रहता है। समीक्षा कीजिये। (38 अंक)
-
24 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस: 19. सहकारी संघवाद केंद्र और राज्यों के बीच संतुलित संबंध की अवधारणा को प्रतिबिंबित करता है, लेकिन इसके कार्यान्वयन में कई चुनौतियाँ एवं विवाद उत्पन्न होते हैं। विश्लेषण कीजिये। (38 अंक)
-
22 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 18: "महिलाओं की प्रगति के लिये केवल सशक्तिकरण ही पर्याप्त नहीं है।" (100 अंक)
-
22 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 18: “बुद्धि की खोज: सत्य की ओर यात्रा है”। (100 अंक)
-
21 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 17: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
छह अलग-अलग राउंड में पाँच मुक्केबाज़ों द्वारा प्राप्त अंक-
मुक्केबाज़
राउंड
राउंड I
राउंड II
राउंड III
राउंड IV
राउंड V
राउंड VI
A
75
82
76
85
78
85
B
80
89
78
90
81
88
C
88
90
85
82
90
72
D
68
88
90
75
85
68
E
74
80
82
72
86
71
A. A और E द्वारा क्रमशः राउंड V एवं राउंड III में प्राप्त अंकों के बीच अंतर ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
B. सभी छह राउंड में C और D द्वारा प्राप्त औसत अंकों का योग ज्ञात कीजिये। (8 अंक)
C. राउंड VI में B के सापेक्ष E द्वारा प्राप्त अंकों का प्रतिशत क्या है? (8 अंक)
D. A और B द्वारा एक साथ तथा D और E द्वारा एक साथ सभी छह राउंड में प्राप्त औसत अंकों के बीच का अंतर ज्ञात कीजिये। (8 अंक)
E. सभी मुक्केबाज़ों द्वारा राउंड VI में प्राप्त कुल अंकों का औसत क्या है? (6 अंक)
-
21 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 17: निम्नलिखित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिये, जो दो अलग-अलग राज्यों A और B द्वारा विभिन्न मदों पर व्यय को दर्शाता है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
A. राज्य A और राज्य B में कृषि पर व्यय का अनुपात क्या है? (6 अंक)
B. राज्य A की तुलना में राज्य B में परिवहन पर व्यय में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई? (6 अंक)
C. राज्य A द्वारा सामाजिक सेवा में व्यय तथा राज्य A और राज्य B द्वारा उद्योग और खनन में व्यय के बीच अंतर ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
D. राज्य B द्वारा सिंचाई पर व्यय, राज्य A द्वारा सिंचाई पर व्यय से कितने प्रतिशत अधिक है? (6 अंक)
E. राज्य A और राज्य B द्वारा ग्रामोद्योग में व्यय, राज्य A और राज्य B द्वारा सामाजिक सेवा में व्यय, राज्य A और B द्वारा कृषि में व्यय का औसत ज्ञात कीजिये। (6 अंक)
F. किस राज्य ने ग्रामोद्योग पर अधिक ध्यान केंद्रित किया? (6 अंक)
-
20 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 16: वर्ष 2020 में विभिन्न राज्यों की जनसंख्या को दर्शाने वाले निम्नलिखित पाई चार्ट का अध्ययन कीजिये। साथ ही, भारत के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों के अनुपात तथा जनसंख्या के लैंगिक (पुरुष-महिला) अनुपात को प्रदर्शित करने वाली एक तालिका प्रदान की गई है। इनका सावधानीपूर्वक विश्लेषण कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। (50 अंक)
A. उत्तर प्रदेश (यूपी), दिल्ली, राजस्थान और तमिलनाडु (टीएन) के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनसंख्या का कुल जनसंख्या का प्रतिशत कितना होगा?
B. बिहार और मध्य प्रदेश में पुरुषों की संख्या का अनुपात ज्ञात कीजिये।
C. दिल्ली, तमिलनाडु के शहरी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
D. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में महिलाओं की कुल संख्या ज्ञात कीजिये।
E. राजस्थान की पुरुष जनसंख्या, तमिलनाडु की महिला जनसंख्या और दिल्ली के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का योग ज्ञात कीजिये।
-
20 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 16: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
छह विभिन्न देशों में कार निर्माण के लिये आवश्यक उत्पादों की कीमतें (रुपए में) निम्नलिखित हैं:
देश/भाग
आयरन बॉडी
गियर बॉक्स
इंजन
एक्सेसरीज़
टायर
भारत
10500
2500
25000
70000
8000
चीन
5000
1500
32000
65000
6000
जर्मनी
9500
4500
28000
75000
10000
अफगानिस्तान
2000
900
15000
80000
5000
यूएसए
15000
6500
45000
99000
35000
यूके
12000
7500
54000
95000
50000
A. सभी छह देशों में टायरों की औसत कीमत क्या होगी?
B. अमेरिका और ब्रिटेन के इंजन की कीमतों में भारत एवं चीन के गियर बॉक्स की कीमतों की तुलना में प्रतिशत वृद्धि या कमी ज्ञात कीजिये।
C. किस देश में कार निर्माण की लागत सबसे अधिक और सबसे कम है?
D. किस देश में टायरों की न्यूनतम कीमत, गियरबॉक्स की अधिकतम कीमत, आयरन बॉडी की न्यूनतम कीमत, इंजन की अधिकतम कीमत और सहायक उपकरण की अधिकतम कीमत है?
E. सभी छह देशों में इंजनों की कीमतों और सभी छह देशों में सहायक उपकरणों की कीमतों में क्या अंतर होगा?
-
19 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 15: निम्नलिखित पाई-चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्न का उत्तर दीजिये: (50 अंक)
A. यह मानते हुए कि श्याओमी ने 2015-2016 से अपनी बाज़ार हिस्सेदारी को समान स्तर पर बनाए रखा है, इन चार वर्षों में श्याओमी द्वारा बेचे गए मोबाइलों की कुल संख्या कितनी है?
B. 2017-2018 में वन प्लस का बाज़ार हिस्सा 7% था, तो 2017-2018 से 2018-2019 तक वन प्लस द्वारा बेचे गए मोबाइलों की संख्या में क्या परिवर्तन हुआ है?
C. यदि माइक्रोमैक्स 'अन्य' में शामिल कंपनियों में से एक है और इसकी बिक्री 'अन्य' की 40% है। तो 2018-2019 में माइक्रोमैक्स के कितने मोबाइल बेचे गए?
D. यह मानते हुए कि 2019-2020 में बिकने वाले मोबाइलों की संख्या उसी दर से बढ़ रही है जैसी कि 2017-2018 से 2018-2019 तक बढ़ी थी और यह मानते हुए कि एप्पल अपनी बाज़ार हिस्सेदारी बनाए रखता है, 2019-2020 में एप्पल द्वारा बेची गई इकाइयाँ क्या होंगी?
E. यदि 2018-2019 में ब्लैकबेरी ने 10,000 अधिक इकाइयाँ बेचीं और अन्य कंपनियों के बाज़ार हिस्से को प्रभावित किया, तो इसका बाज़ार हिस्सा क्या होगा?
-
19 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 15: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), CSE (कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज) और MSE (मैंगलोर स्टॉक एक्सचेंज) में रुपए में व्यवसाय किये जाने वाले शेयर निम्नलिखित हैं–
कंपनी का नाम
स्टॉक एक्सचेंज
NSE
BSE
CSE
MSE
उच्च
कम
उच्च
कम
उच्च
कम
उच्च
कम
अडानी पोर्ट
900
880
880
860
910
900
890
870
भारती एयरटेल
910
890
915
895
910
895
915
900
कोल इंडिया
280
270
290
270
290
280
300
290
डाबर इंडिया
560
540
550
545
580
570
580
560
टाटा स्टील
200
180
190
180
210
200
200
190
A. अडानी पोर्ट के लिये सभी चार स्टॉक एक्सचेंजों में शेयरों की उच्च दरों का औसत ज्ञात कीजिये।
B. सभी स्टॉक एक्सचेंजों पर कम दर वाले शेयरों के अधिकतम और न्यूनतम औसत मूल्य वाली कंपनियों के नाम बताइये।
C. कोल इंडिया में शेयरों की उच्च और निम्न दरों के योग के औसत का मैंगलोर स्टॉक एक्सचेंज (MSE) में शेयरों की उच्च दरों के औसत से अनुपात ज्ञात कीजिये।
D. किस स्टॉक एक्सचेंज में भारती एयरटेल की उच्च और निम्न शेयर दरों के बीच सबसे बड़ा अंतर है?
E. BSE और NSE से डाबर इंडिया के उच्च एवं निम्न शेयर के योग का CSE तथा MSE से टाटा स्टील के उच्च व निम्न शेयर के योग से अनुपात ज्ञात कीजिये।
-
18 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 14: निम्नलिखित रेखा ग्राफ 2017 से 2022 तक तीन अलग-अलग कंपनियों के CEO A, B और C की आय को दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
A. 2022 की तुलना में 2017 में सीईओ A की आय में कितने प्रतिशत वृद्धि हुई है?
B. 2020 में CEO A, B और C की आय का अनुपात क्या है?
C. प्रत्येक वर्ष तीनों CEO द्वारा प्राप्त वेतन का योग ज्ञात कीजिये। किस वर्ष में तीनों CEO के वेतन का योग क्या था?
D. 2019 में CEO A का कुल व्यय 2.5 लाख रुपए था, जो वर्ष 2020 में 50% बढ़ गया। वर्ष 2020 में CEO A द्वारा अर्जित आय के संबंध में वर्ष 2020 में बचत का प्रतिशत ज्ञात कीजिये।
E. वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में CEO A और CEO B की आय का वर्ष 2020, 2021, 2022 में CEO B और CEO C की आय से अंतर ज्ञात कीजिये।
-
18 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 14: निम्नलिखित पाई चार्ट 2020 में आयोजित एशियाई खेलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एथलीटों को प्रदान किये गए पदकों के वितरण को दर्शाता है। शॉटपुट स्पर्द्धा में कुल 15 पदक दिये गए हैं। पाई चार्ट का विश्लेषण कीजिये और नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये: (50 अंक)
एशियाई खेल 2020 में विभिन्न खेल स्पर्द्धाओं में पदकों का वितरण
A. टूर्नामेंट में दिये गए पदकों की कुल संख्या कितनी है?
B. निशानेबाज़ी में कितने पदक दिये जाते हैं?
C. कुल पदकों की तुलना में जेवलिन थ्रो स्पर्द्धा में वितरित पदकों का प्रतिशत कितना है?
D. ऊँची कूद और 5000 मीटर दौड़ स्पर्द्धाओं में दिये गए पदकों की संख्या ज्ञात कीजिये तथा दोनों स्पर्द्धाओं में वितरित पदकों का अनुपात क्या है?
E. 100 मीटर स्प्रिंट रेस, ऊँची कूद और लंबी कूद में वितरित पदकों की औसत संख्या क्या है?
-
17 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 13: नीचे दिये गए बार चार्ट का विश्लेषण कीजिये, जो एक देश द्वारा विभिन्न वस्तुओं के आयात और निर्यात (मिलियन किलोग्राम में) को प्रदर्शित करता है और तत्पश्चात् दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये। (50 अंक)
(a) सभी वस्तुओं के आयात से निर्यात का अनुपात ज्ञात कीजिये।
(b) सभी विभिन्न वस्तुओं के निर्यात का औसत तथा सभी विभिन्न वस्तुओं के आयात का औसत अलग-अलग ज्ञात कीजिये।
(c) चाय, कॉफी और चीनी के निर्यात में जूट एवं कपास के निर्यात की तुलना में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिये।
(d) प्रत्येक वस्तु के निर्यात और आयात के बीच अंतर का औसत ज्ञात कीजिये।
(e) सभी वस्तुओं के निर्यात के संबंध में आयात के प्रतिशत का योग ज्ञात कीजिये।
(f) निर्धारित कीजिये कि प्रस्तुत आँकड़ों के आधार पर यह देश निर्यातक है या आयातक।
-
17 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
डाटा इंटरप्रिटेशन
दिवस- 13: निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करके नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
छात्रों ने वर्ष 2017-2022 के दौरान चार अलग-अलग विषयों में न्यूनतम और औसत अंक प्राप्त किये। प्रत्येक विषय में अधिकतम अंक 100 हैं।
वर्ष
विषयों
अंग्रेज़ी
गणित
हिंदी
विज्ञान
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
औसत
न्यूनतम
2017
70
45
70
50
84
75
80
70
2018
75
50
75
52
85
78
85
75
2019
65
48
76
55
90
88
88
80
2020
70
60
80
70
88
85
86
78
2021
75
58
75
65
75
74
82
76
2022
80
65
85
80
78
70
85
75
(a) वर्ष 2020 में सभी चार विषयों के समग्र औसत अंक ज्ञात कीजिये?
(b) किस वर्ष में चार अलग-अलग विषयों के समग्र औसत अंक अधिकतम और न्यूनतम हैं?
(c) वर्ष 2017 से 2022 तक प्रत्येक दो वर्षों में औसत गणित अंकों में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी हुई है?
(d) किन दो वर्षों में अंग्रेज़ी में न्यूनतम अंकों में सबसे अधिक वृद्धि हुई?
(e) किस वर्ष हिंदी में औसत और न्यूनतम अंकों के बीच का अंतर सबसे अधिक था?
-
15 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 12: “किसी राष्ट्र का भाग्य उसकी कक्षा में आकार लेता है”। (100 अंक)
-
15 Mar 2025
निबंध लेखन
निबंध
दिवस- 12: "धानक खेत में कुरथी आ, कुरथी खेत में धान"। (100 अंक)
-
14 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 11: सतत् परिवहन को बढ़ावा देने में PM ई-ड्राइव योजना की क्या भूमिका है? साथ ही, भारत के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के योगदान का विश्लेषण कीजिये।
-
14 Mar 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 1
कर्रेंट अफेयर्स
दिवस- 11: विस्तृत टिप्पणी कीजिये:
A. UNFCCC COP29 के प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालिये और वैश्विक जलवायु वार्ता में इसके महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। साथ ही, समतामूलक जलवायु कार्रवाई सुनिश्चित करने में भारत की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
B. "वन नेशन वन सब्स लेवल" (ONOS) योजना भारत में शैक्षणिक और अनुसंधान सुविधाओं में कैसे क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकती है? साथ ही, इसके अनोखे प्रोटोटाइप और परीक्षण के संभावित प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।