- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 157
-
हाल के वर्षों में चर्चा में रहे डार्क वेब शब्द से आप क्या समझते हैं?डार्क वेब की उपयोगिता के बिंदुओ की चर्चा करते हुए इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
08 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
COVID-19 के कारण उपजी हुई परिस्थितियों के बाद वैश्विक स्तर पर देखा गया कि 'आधुनिक बीमारियों के इलाज में आयुर्वेद के बढ़ते महत्त्व को देखते हुए अब यह अधिक सक्रिय रूप से स्वास्थ्य और चिकित्सा देखभाल प्रणाली में प्रतिभाग करने के लिये तत्पर है। किन्तु विभिन्न अवरोधों के कारण यह अपने प्राचीन गौरव को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पा रही।'टिप्पणी करें।
20 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
'विकास के पथ पर कोई देश तभी आगे बढ़ सकता है जब उसकी आने वाली पीढ़ी के लिये सूचना और ज्ञान आधारित वातावरण बने तथा उच्च शिक्षा के स्तर पर शोध और अनुसंधान के पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हों।' कथन के संदर्भ में भारत सरकार द्वारा विज्ञान-तकनीक और शोध में किये गए नवीन प्रयासों की चर्चा करते हुए इस क्षेत्र में सुधार हेतु उपाय सुझाएँ।
17 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
डिजिटल डिवाइड में आप क्या समझते हैं? भारत में इसके प्रभावों की चर्चा करें। डिजिटल डिवाइड को कम करने के संदर्भ में कुछ उपायों को रेखांकित करें।
08 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
'टेक स्टार्टअप प्रोग्राम’ क्या है? रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने में कैसे सहायक सिद्ध हो सकती है ?
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
संवर्द्धित वास्तविकता (Augmented Reality) से आप क्या समझते हैं? यह आभासी वास्तविकता (Virutal Reality) से किस प्रकार भिन्न है। इन दोनों तकनीकों के उपयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करें।
07 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में सुपर कंप्यूटिंग के विकास पर प्रकाश डालते हुए भारत में सुपर कंप्यूटिंग के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें।
02 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
डेटा के स्थानीयकरण से आप क्या समझते हैं। डेटा स्थानीयकरण से संबंधित चुनौतियों की चर्चा करें।
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
"डिजिटल इंडिया" अभियान, डिजिटली सशक्त समाज का विकास करने के साथ-साथ सरकारी विभागों और भारत के नागरिकों को डिजिटल रूप से एकीकृत करने में सक्षम है?’ टिप्पणी करें।
16 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
त्रि-आयामी (3D) मुद्रण तकनीक किस प्रकार कार्य करती है? इस तकनीक के गुण एवं दोषों की विवेचना कीजिये।
17 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
एज कंप्यूटिंग क्या है? एज कंप्यूटिंग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए इसमें निहित संभावित चुनौतियों की चर्चा करें।
12 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पूर्ण विकास मानव जाति के विनाश का सूचक है।’’ टिप्पणी कीजिये।
03 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘एक बड़ी आबादी को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने में स्पेस इंटरनेट तथा स्टार लिंक परियोजना के महत्त्व को नकारा नहीं जा सकता’, इस कथन के संदर्भ में उपर्युक्त परियोजना का परिचय देते हुए इसके प्रभावों की चर्चा करें।
20 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
3D प्रिटिंग से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी संभावनाओं की चर्चा करें तथा इससे संबंधित चुनौतियों का उल्लेख करें।
14 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में वाणिज्यीकरण की आवश्यकता के बिंदुओं की चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डालें।
09 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सरकार को सार्वभौमिक पहुँच की दुविधा के साथ चयन की स्वतंत्रता को अवश्य संतुलित करना चाहिये। नेट न्यूट्रैलिटी की बहस के संदर्भ में चर्चा कीजिये।
09 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
रैनसमवेयर क्या है? उदाहरणों द्वारा स्पष्ट कीजिये कि किसी राष्ट्र की साइबर सुरक्षा के लिये यह किस प्रकार खतरा उत्पन्न करता है। इससे बचाव के लिये क्या किया जा सकता है? (250 शब्द)
11 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वर्तमान में वायु-प्रदूषण स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक समस्या के रूप में भी सामने आया है। इस संदर्भ में जैव-प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्राकृतिक गैस हाइड्रेट्स क्या हैं? भारत की वर्तमान ऊर्जा समस्या का समाधान क्या इनके ज़रिये संभव है? (200 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सरोगेसी (विनियमन) विधेयक, 2019 महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिये कितना उपयोगी है? टिप्पणी कीजिये।
25 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
तपेदिक (टीबी) के खिलाफ लड़ाई में आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) प्रौद्योगिकी किस प्रकार सहायता कर सकती है ? विवेचना कीजिए।
11 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
फिक्स्ड डोज़ कॉम्बिनेशन (एफडीसी) क्या है? भारतीय संदर्भ में उनके फायदों और नुकसानों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
07 Jun, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाइपरलूप क्या है? निकट भविष्य में सार्वजनिक परिवहन के लिये इसके महत्त्व पर टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
27 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
सुपरबग क्या हैं? सुपरबग का निर्माण किन कारकों से होता है? सुपरबग के प्रसार को रोकने के लिये उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
24 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति’ के बारे में एक सांक्षिप्त विवरण दें। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी चर्चा करें। (250 शब्द)
22 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी ‘वाणिज्यिक संचार ग्राहक वरीयता विनियम, 2018’ मसौदे में ब्लॉकचेन तकनीकी के इस्तेमाल पर प्रकाश डालते हुए ब्लॉकचेन तकनीक की अवधारणा को स्पष्ट करें।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
डिजिटल इंटेलिजेंस एक प्रकार का ‘सामाजिक मस्तिष्क’ बनाता है जो विभिन्न क्षेत्रों को नियंत्रित करना प्रारंभ कर देता है और एकाधिकार स्थापित कर इसकी कीमत वसूलता है। यह अब तक का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक संसाधन बनने जा रहा है। जिसके पास भी यह है, उसका नियंत्रण प्रत्येक वस्तु पर है। इस संदर्भ में, भारत को इस वैश्विक डिजिटल प्रतिमान में असंगत नहीं होना चाहिये और क्षेत्र के बदलाव के अनुकूल बनना चाहिये। चर्चा करें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
मानव जीवन के अस्तित्व और प्रगति के लिये ज़रूरी है कि जीवन के हर पहलू में विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल हो। लेकिन क्या यह तकनीक, भविष्य में कुछ नयी चुनौतियों को भी उत्पन्न करेगी। परीक्षण कीजिये।
17 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘ग्रीष्मकालिक मानसून’ के पूर्वानुमान की विधियाँ किस सीमा तक सफल सिद्ध हुई हैं? ‘भारतीय मौसम विभाग’ द्वारा विकसित मानसून के पूर्वानुमान की अद्यतन विधियों पर प्रकाश डालें।
31 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
केंद्र सरकार द्वारा जेनेटिकली मॉडिफाइड खाद्य पदार्थों के निर्माण, वितरण, बिक्री और निर्यात के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 22 के तहत किसी विनियमन का अधिसूचित न किया जाना क्या भारत में जीएम खाद्य पदार्थों के विनियमन में उत्पन्न निर्वात की ओर इशारा करता है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये
28 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी