- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 541
-
सुस्पष्ट कीजिये कि आज भारतीय कृषि जिन संस्थागत एवं संरचनात्मक बाधाओं से जूझ रही है, उसमें सरकार द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य किस प्रकार से एक गंभीर चुनौती है? इस संबंध में सरकार द्वारा घोषित ‘सात सूत्रीय रणनीति’ किस प्रकार से उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नीति आयोग ने किन कारणों से अपने तीन वर्षीय कार्यवाही एजेंडे में कृषिगत आय की एक निश्चित सीमा पर करारोपण का प्रस्ताव किया है? इसका अर्थव्यवस्था एवं समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कुछ बाधाओं के कारण भारत की ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा आज भी आर्थिक विकास से अपवर्जित है। इसके निवारण हेतु उपाय एवं संबंधित सरकारी पहलों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में जारी ‘ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रिपोर्ट’ के विशेष संदर्भ में भारतीय विनिर्माण क्षेत्रक की प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डालें एवं इनके निवारण के उपायों की चर्चा करें। (250 शब्द)
01 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तिकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है? (150 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ‘भागीदारी गारंटी योजना’ (Participatory Guarantee Scheme-PGS) क्या अधिक किसानों को जैविक फसल के उत्पादन के लिये प्रोत्साहित कर पाएगी? विश्लेषण कीजिये।
26 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि व्यवसाय अब युवाओं आकर्षक नहीं लगता क्योंकि इसमें आय तथा उत्पादकता कम है। सरकार द्वारा तीव्र, समावेशी और सतत् विकासात्मक रणनीतियों के माध्यम से क्या इस समस्या का समाधान किया जा सकता है? तर्क दीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना” खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कितनी प्रासंगिक है, स्पष्ट कीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उदारीकृत प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के प्रावधानों पर चर्चा करते हुए, इसके तहत निषिद्ध विषयों का उल्लेख कीजिये।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यदि प्रथम नीली क्रांति की असफलता से सीख नहीं ली गई तो “नई नीली क्रांति 2.0” अनुत्पादक साबित हो सकती है। टिप्पणी कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में आई आर्थिक मंदी इसके विकास की राह में सबसे बड़ी बाधा है। आर्थिक मंदी के कारणों और उपायों पर चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा महासागरीय ऊर्जा को अक्षय ऊर्जा घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह कदम बढ़ते हुए ऊर्जा संकट के समाधान में कहाँ तक सहायक सिद्ध होगा, इसके पक्ष व विपक्ष में अपने तर्क दीजिये। (250 शब्द)
05 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नीति आयोग ने किन कारणों से अपने तीन वर्षीय कार्यवाही एजेंडे में कृषिगत आय की एक निश्चित सीमा पर करारोपण का प्रस्ताव किया है? इसका अर्थव्यवस्था एवं समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (250 शब्द)
29 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र कृषि और उद्योगों के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि में स्पीड ब्रीडिंग तकनीक से आप क्या समझते हैं? इसके अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
14 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उर्वरकों की सस्ती उपलब्धता ने उनके अनियंत्रित उपयोग को बढ़ावा दिया है, विशेष रूप से यूरिया के उपयोग ने मृदा का इस हद तक क्षरण किया है कि पैदावार में वास्तव में गिरावट शुरू हो गई है। उर्वरकों पर निर्भरता को कम करने के लिये उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन करते हुए उन पर चर्चा कीजिये।(250 शब्द)
04 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किसानों की आय को दुगना करने से संबंधित अशोक दलर्वाई समिति की सिफारिशों की चर्चा कीजिये। किसानों के लिये कृषि को लाभकारी बना सकने वाले उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
30 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में जहाँ करीब 60% आबादी कृषि पर निर्भर है, 2005 के बाद से दस साल की अवधि में प्रति 100,000 लोगों पर 1.4 से 1.8 किसान आत्महत्याएँ हुई हैं। किसानों में बढ़ती निराशा के कारणों की चर्चा कीजिये और किसानों की आत्महत्याओं को रोकने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
27 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि भारत के युवाओं के लिये हमेशा मुश्किल खड़ी करती रही है। रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि के कारणों को समझाइये और इस मुद्दे के समाधान के लिये उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
25 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
डब्ल्यूटीओ में एग्रीगेट मेजरमेंट ऑफ सपोर्ट (एएमएस) को विकासशील देशों द्वारा सब्सिडी का सबसे विकृत व्यापारिक स्वरूप क्यों माना जाता है? (250 शब्द)
23 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार को बैंकों में अपने स्वामित्व को कम करना चाहिये और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रभावी विनियमन के लिये आरबीआई को अधिक शत्तियाँ देनी चाहिये। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्रिप्टो करेंसी क्या हैं? इनसे संबंधित जोखिमों पर प्रकाश डालते हुए उनके गुणों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
15 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मूल्य से आप क्या समझते हैं? अभिवृत्ति तथा मूल्य के बीच के संबंध को स्पष्ट करते हुए यह दर्शाएँ कि मूल्य किस प्रकार अभिवृत्ति को प्रभावित करते हैं? (250 शब्द)
15 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जीएसटी के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ एक संशोधित प्रत्यक्ष कर प्रणाली भविष्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को तर्कसंगत बनाने में सहायक हो सकती है। देश की विद्यमान कर प्रणाली से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
12 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्तीय समाधान और जमा बीमा विधेयक, 2017 की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा कीजिये। इस विधेयक से जुड़ी कौन-कौन सी चिंताएँ हैं? (250 शब्द)
09 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रवासियों द्वारा अर्थव्यवस्था में पर्याप्त योगदान देने के बावजूद, उनके योगदान के लाभार्थी राज्य/शहर उनके लिये अनुकूल नज़र नहीं आते हैं। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
05 Apr, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ग्रामीण अवसंरचना विकास के संदर्भ में किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करें। सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख भी करें। (250 शब्द)
26 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्तीय समावेशन के संदर्भ में सरकार द्वारा हाल ही में किये गए प्रयासों को रेखांकित करें। इस संदर्भ में ग्रामीण क्षेत्र के प्रोत्साहन प्रयासों पर भी चर्चा करें। (250 शब्द)
18 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नीति आयोग ने भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करते हुए व्यापक परिपत्र सामने रखा है- ‘‘स्ट्रेटजी फॉर न्यू इंडिया @75’’ । टिप्पणी करें (250 शब्द)
16 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
टिप्पणी करें (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
(a) आकांक्षी जिला कार्यक्रम
(b) प्रत्यक्ष लाभ अंतरण