- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 541
-
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए FDI में आई हालिया गिरावट के कारणों का विश्लेषण कीजिये। भारत में FDI बढ़ाने हेतु उपचारात्मक सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभप्रदता और स्थिरता को बढ़ावा देने के क्रम में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की क्षमता का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
27 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र, विशेषकर एमएसएमई की बढ़ी हुई हिस्सेदारी तीव्र आर्थिक विकास के लिये आवश्यक है। इस संबंध में सरकार की वर्तमान नीतियों पर टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण की स्थिति क्या है? इस संबंध में आने वाली समस्याओं का परीक्षण कीजिये और सुधार के लिये सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में विभिन्न प्रकार की मुद्रास्फीति पर चर्चा कीजिये। मुद्रास्फीति से किस प्रकार से भारत का वृद्धि और विकास परिदृश्य प्रभावित होता है? भारत में मूल्य स्थिरता के साथ मुद्रास्फीति को कम करने से संबंधित कुछ नीतिगत उपाय बताइये। (250 शब्द)
12 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं सहित विभिन्न चुनौतियों के कारण भारत में खाद्य मुद्रास्फीति को बढ़ावा मिल रहा है। इन चुनौतियों के मुख्य कारण क्या हैं और इनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में डिजिटलीकरण से संबंधित लाभ और चुनौतियाँ क्या हैं? डिजिटल अर्थव्यवस्था में सुचारू और समावेशी परिवर्तन सुनिश्चित करने में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में RBI ने अपनी क्लीन नोट पॉलिसी के तहत उच्च मूल्य के करेंसी नोटों को बाज़ार से वापस लेने का निर्णय लिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों पर विचार करते हुए, इस कदम के संभावित लाभों और हानियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्विक अर्थव्यवस्था 'डी-डॉलराइज़ेशन' से गुजर रही है। इस प्रवृत्ति हेतु उत्तरदायी अंतर्निहित कारक क्या हैं? भारत के संदर्भ में डी-डॉलराइज़ेशन से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने हेतु क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
10 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के 'डिजिटल इंडिया' कार्यक्रम के उद्देश्य और चुनौतियाँ क्या हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
03 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में भारत में उच्च मुद्रास्फीति दर का अनुभव किया गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति के प्रमुख कारणों पर चर्चा करते हुए इसे नियंत्रित करने के लिये सरकार द्वारा किये गए उपायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
19 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत द्वारा हाल ही में घोषित नवीन विदेश व्यापार नीति, 2023 की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए देश के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और आर्थिक विकास पर इसके संभावित प्रभावों को बताइये? (250 शब्द)
12 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कृषि उत्पादों के उत्पादन, वितरण और विपणन के समक्ष प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताइये कि कृषि क्षेत्र में सतत् और समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु इन चुनौतियों का समाधान किस प्रकार से किया जा सकता है? (250 शब्द)
12 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के कृषि क्षेत्र के सामने मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं और इन चुनौतियों से निपटने के लिये कौन-सी नीतियाँ लागू की जा रही हैं?
22 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में श्रम बाज़ार से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए रोज़गार सृजन एवं श्रम बल भागीदारी में सुधार हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
15 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने में सरकार की मेक इन इंडिया पहल की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
01 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की भूमिका का विश्लेषण कीजिये और इसकी प्रभावशीलता में सुधार के तरीके सुझाइए। (150 शब्द)
22 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के निर्यात क्षेत्रक की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करते हुए इसकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने वाली रणनीतियों का सुझाइए। (250 शब्द)
15 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के उच्च चालू खाता घाटे के कारणों पर चर्चा कीजिये और इसे दूर करने के उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
08 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वैश्विक अर्थव्यवस्था और श्रम बाज़ार पर चौथी औद्योगिक क्रांति के प्रभावों को बताते हुए भविष्य की नीतियों एवं कार्यबल के विकास पर इसके निहितार्थों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के लघु और मध्यम उद्यमों (SMEs) के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा इनकी संवृद्धि हेतु सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
25 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में स्टार्टअप्स के समक्ष आने वाली कुछ चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताइए कि उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है? (150 शब्द)
04 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. वैश्विक न्यूनतम कर (Global Minimum Tax) से आप क्या समझते हैं? यह भारत की अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करता है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अर्थव्यवस्था में मंदी के समाधान हेतु भारत को अपनी संवृद्धि-केंद्रित नीतियों को जन-केंद्रित नीतियों में बदलने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. ‘वित्तीय समावेशन’ भारत की अर्थव्यवस्था के सबसे महत्त्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। इससे संबंधित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए भारत में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने हेतु कुछ सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
07 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना सरकारी वितरण प्रणाली में सुधार की दिशा में एक अच्छा कदम है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
30 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: विश्व स्तर पर चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद, भारत में चाय उद्योग के समक्ष चुनौतियाँ विद्यमान हैं। चाय उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिये कुछ सरकारी पहलों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. ई-रुपया क्या है? यह भारत में मौजूदा बैंकिंग प्रणाली को कैसे प्रभावित करेगा? (150 शब्द)
02 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. जैव-उर्वरक क्या हैं? वे भारतीय कृषि को कैसे लाभान्वित कर सकते हैं? (250 शब्द)
26 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. डिजिटल बैंकिंग इकाइयाँ (DBU) यह सुनिश्चित करेंगी कि फिनटेक नवाचार उपभोक्ता-अनुकूल तरीके से भारत के ज़मीनी स्तर तक पहुँचें। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
19 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था