प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में चर्चा में आए ‘ट्रेड वार’ का आशय स्पष्ट करें। अमेरिका और चीन के मध्य उत्पन्न ‘ट्रेड वार’ के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों की विवेचना कीजिये।

    09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था

    उत्तर :

    भूमिका में:-

    ट्रेड वार के आशय को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ करें। 

    विषय-वस्तु में:-

    अमेरिका तथा चीन के मध्य उत्पन्न ट्रेड वार को स्पष्ट करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों की विवेचना करें, जैसे :

    • चीन द्वारा अपने देश में निर्मित वस्तुओं को विश्व के बाज़ारों में भर देना।
    • परिणामस्वरूप अन्य राष्ट्रों में वित्तीय गतिविधियाँ बाधित होने लगीं। 
    • चीनी वस्तुओं के कम मूल्यों के चलते डम्पिंग के कारण लघु उद्योगों का पतन। 
    • अमेरिका द्वारा चीनी वस्तुओं के आयात पर रोक लगाना, चीनी कंपनियों को अमेरिका से बाहर करना आदि। 

    अमेरिका-चीन के व्यापार युद्ध के भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभावों को लिखें, जैसे :

    • अमेरिका द्वारा आयात शुल्क बढाने से चीन अपने माल को भारत के बाज़ारों में खपाने का प्रयास करेगा।
    • आयात शुल्क की वृद्धि के मामले में अमेरिका ने भारतीय सामानों को भी रखा है जिससे भारत से अमेरिका को होने वाला निर्यात प्रभावित होगा। 
    • निर्यात प्रभावित होने से चालू खाता घाटे का दबाव बढ़ेगा आदि। 

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष प्रस्तुत करें।

    नोट: निर्धारित शब्द-सीमा में उत्तर को विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2