प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हाल ही में प्रस्तुत किये गए आँकड़े दलित महिलाओं की चिंतनीय दशा को उजागर करते हैं। कथन के परिप्रेक्ष्य में अपना मत प्रस्तुत कीजिये।

    01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय

    उत्तर :

    भूमिका में:- 

    लैंगिक समानता और जातिगत शोषण की एक सामाजिक बुराई के रूप में चर्चा के साथ भारत में दलित महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ करें। 

    विषय-वस्तु में:-

    भूमिका से लिंक रखते हुए प्रथम पैराग्राफ में दलित महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति के विश्लेषण के साथ आँकड़े प्रस्तुत करें, जैसे :

    • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक 25-49 आयु वर्ग की महिलाओं में एनीमिया का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। 
    • उच्च जाति की महिलाओं की औसत आयु 54.1 वर्ष है, जबकि दलित महिलाओं के लिये यह 39.5 है। 
    • एनएफएचएस के आँकड़ों के अनुसार, दलित समुदाय की महिलाओं में से 70.4% को स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच स्थापित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 
    • 15-49 आयु वर्ग की दलित महिलाओं में प्रत्येक चार में से एक को बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के आधार पर अल्पपोषित करार दिया गया है। 

    उपर्युक्त आँकड़ों को ध्यान में रखते हुए द्वितीय पैराग्राफ में दलित महिलाओं के स्वास्थ्य की इस चिंताजनक स्थिति के कारणों, जैसे :

    • सामाजिक
    • आर्थिक
    • शैक्षणिक आदि का भी संक्षेप में उल्लेख करें।

    अंत में प्रश्नानुसार संक्षिप्त, संतुलित एवं सारगर्भित निष्कर्ष लिखें।

    नोट: निर्धारित शब्द-सीमा में विश्लेषित करके लिखें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2