प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    हाल ही में भारत को ‘हिंद महासागर आयोग’ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है। हिंद महासागर आयोग का परिचय देते हुए बताएं कि इसमें भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?

    22 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:  

    • भूमिका

    • हिंद महासागर आयोग क्या है ?

    • भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?

    • निष्कर्ष

    हिंद महासागर आयोग (IOC) की 34वीं मंत्रिपरिषदिय बैठक में भारत को पर्यवेक्षक का दर्ज़ा दिया गया। ‘पश्चिमी हिंद महासागर’ एक रणनीतिक क्षेत्र है जो अफ्रीका के दक्षिण-पूर्वी तट को न केवल हिंद महासागर से अपितु अन्य महत्त्वपूर्ण महासागरों से भी जोड़ता है।

    हिंद महासागर आयोग

    • यह एक अंतर सरकारी संगठन है। जो दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर सागरीय-अभिशासन की दिशा में कार्य करता है तथा यह आयोग पश्चिमी हिंद महासागर के द्वीपीय राष्ट्रों को सामूहिक रूप से कार्य करने हेतु मंच प्रदान करता है।
    • वर्तमान में हिंद महासागर आयोग में पाँच देश; कोमोरास, मेडागास्कर, मॉरीशस, रियूनियन (फ्राँस के नियंत्रण में) और सेशल्स शामिल है। इसमें शामिल देश ‘पश्चिमी हिंद महासागर’ क्षेत्र में स्थित हैं।
    • वर्तमान में भारत के अलावा इस आयोग के चार पर्यवेक्षक-चीन, यूरोपियन यूनियन , माल्टा तथा इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ ला फ्राँसोफोनी है।
    • हाल ही में IOC ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को नेतृत्व प्रदान  किया है। चूँकि समुद्री सुरक्षा भारत तथा हिंद महासागर के तटीय देशों के मध्य संबंधों की महत्त्वपूर्ण विशेषता है।

    IOC तथा भारत

    • भारत के लिये IOC के महत्त्व को समुद्री सुरक्षा के आधार पर समझा जाना चाहिये।
    • IOC समुद्री सुरक्षा की दिशा में दृढ़ता के साथ कार्य कर रहा है लेकिन इसे मज़बूत क्षेत्रीय भागीदारों की आवश्यकता है। भारत ने एक मज़बूत पर्यवेक्षक के रूप में IOC में शामिल होकर इस संगठन के प्रति रुचि जाहिर की है।
    • भारत पश्चिमी हिंद महासागर के समुद्री देशों की समुद्री क्षमता निर्माण में मदद कर सकता है।
    • भारत पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों की ‘अनन्य आर्थिक क्षेत्र’ में गश्त करने की क्षमता विकसित करने में सहायता कर सकता है।

    निष्कर्षत: पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र के देशों की भू-रणनीतिक स्थिति को देखते हुए भारत का इस क्षेत्र के साथ जुड़ाव हिंद महासागर में भारत के हितों के लिये महत्त्वपूर्ण साबित हो सकता है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2