इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    औद्योगिक अवस्थिति के संबंध में ‘श्रम लागत प्रभाव’ की विवेचना कीजिये।

    09 Dec, 2019 रिवीज़न टेस्ट्स भूगोल

    उत्तर :

    प्रश्न विच्छेद

    औद्योगिक अवस्थिति में श्रम लागत प्रभाव की चर्चा करनी है।

    हल करने का दृष्टिकोण

    औद्योगिक अवस्थिति के संबंध में श्रम लागत प्रभाव को स्पष्ट कीजिये।

    वेबर ने अपने औद्योगिक अवस्थिति सिद्धांत में उद्योगों की स्थापना के संबंध में श्रम लागतों के प्रभाव की भी विवेचना की है। वेबर ने यह माना था कि उस दशा में उद्योगाें की स्थापना श्रम लागत के बिंदु पर होगी,जब श्रम लागत की बचत दर परिवहन लागत की बचत दर से अधिक हो। उन्होंने श्रम लागत प्रभाव को सस्ते श्रम केंद्र पर कच्चे माल के परिवहन की अतिरिक्त लागत के बिंदुओं को जोड़ने वाली रेखा (आइसोटाइम्स) के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।

    Minimum labur

    वेबर ने यद्यपि अपने मॉडल में उद्योगों की स्थापना के संदर्भ में श्रम लागत प्रभाव की महत्ता को स्पष्ट किया परंतु फिर भी उसका सर्वाधिक झुकाव परिवहन लागत के बिंदु पर रहा जो उसके मॉडल की आलोचना का कारण भी था।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow