इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    ‘त्रिक जंक्शन’ से आप क्या समझते हैं? विश्व के प्रमुख त्रिक जंक्शनों की चर्चा करते हुए बताएँ कि विनाशकारी भूकंपों का त्रिक जक्शनों से क्या संबंध है? (200 शब्द)

    10 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल

    उत्तर :

    प्रश्न विच्छेद

    • त्रिक जंक्शन की चर्चा करनी है तथा भूकंपों से इसके संबंधों को बताना है।

    हल करने का दृष्टिकोण

    • त्रिक जंक्शन का तात्पर्य बताइये

    • विश्व के प्रमुख त्रिक जंक्शनों की चर्चा कीजिये।

    • विनाशकारी भूकंप एवं त्रिक जंक्शन का संबंध बताइये।

    त्रिक जंक्शन वह बिंदु होता है जहाँ तीन विवर्तनिक प्लेटें मिलती हैं। त्रिक जंक्शन पर प्रत्येक सीमा कटक (R), ट्रेंच (T) या रूपांतर भ्रंश (F) के रूप में होती है। इस प्रकार त्रिक जंक्शन को प्लेट सीमांत के अनुसार वर्णित किया जाता है। गतिशील सीमांत प्लेटों पर स्थित त्रिक जंक्शन का क्षेत्र विनाशकारी भूकंपों से प्रभावित होता है।

    वर्तमान में प्लेट विवर्तनिकी विन्यास में छह प्रकार के त्रिक जंक्शन मौजूद हैं। विश्व के प्रमुख त्रिक जंक्शन निम्नलिखित हैं-

    अफार त्रिक जंक्शन- यह लाल सागर, अदन की खाड़ी तथा पूर्व अफ्रीकी रिफ्ट का जंक्शन है।

    रॉड्रिग्स त्रिक जंक्शन- यह दक्षिण हिंद महासागर में अफ्रीकी, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई और अंटार्कटिक प्लेटस का त्रिक जंक्शन है।

    गैलापासोगस त्रिक जंक्शन- यहाँ नाज़का, कोकोज़ तथा प्रशांत प्लेट्स मिलती हैं।

    अज़ोरेस त्रिक जंक्शन- यहाँ पर उत्तर अमेरिकी प्लेट, यूरेशियन प्लेट और अफ्रीकन प्लेट मिलती हैं।

    बोसो त्रिक जंक्शन- यहाँ ओखेटस्क प्लेट, प्रशांत प्लेट और फिलीपींस प्लेट मिलते हैं।

    वह त्रिक जंक्शन जहाँ तीनों प्लेटें आपस में मिलती हैं भूकंप की दृष्टि से सक्रिय होता है। विवर्तनिकी हलचल के कारण यहाँ उच्च तीव्रता के भूकंप आने की संभावना होती है। चियापास अपतटीय क्षेत्र जहाँ ग्वाटेमाला, उत्तर अमेरिका और प्रशान्त प्लेट मिलती हैं, में प्राय: भूकंप आते रहते हैं। प्रशांत महासागर में मेंडोकिनो त्रिक जंक्शन तथा बोसो त्रिक जंक्शन भूकंप की दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय हैं। इस प्रकार त्रिक जंक्शन और विनाशकारी भूकंपों के मध्य स्पष्ट संबंध पाया जाता है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2