- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1031
-
'किसी भी देश के आर्थिक विकास का मुख्य आधार उस देश का बुनियादी ढाँचा होता है। यदि बुनियादी ढाँचा ही कमज़ोर हो तो कितना भी प्रयास किया जाए व्यवस्था को मज़बूत नहीं बनाया जा सकता है।'कथन के संदर्भ में वित्तीय समावेशन का परिचय देते हुए इससे होने वाले लाभ और इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
30 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'टेक स्टार्टअप प्रोग्राम’ क्या है? रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने में कैसे सहायक सिद्ध हो सकती है ?
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
गिग इकॉनमी से आप क्या समझते हैं? औद्योगीकरण 4.0 और गिग इकॉनमी किस प्रकार एक दूसरे से अंतर्संबंधित है? चर्चा करें।
24 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पूर्वोत्तर राज्यों में असम बाढ़ के लिये सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र माना है, क्या कारण है कि इस क्षेत्र में आने वाली बाढ़ रूपी आपदा की बारंबारता अधिक है, इस विभीषिका को रोकने हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
15 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम से आप क्या समझते हैं? इमरजेंसी बेसिक इनकम इससे किस प्रकार भिन्न है। यूनिवर्सल बेसिक इनकम को लागू करने में किस प्रकार की चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है।
12 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विभिन्न रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि भारत में देश की लगभग 25 वर्ष की आवश्यकता-पूर्ति के लिये तेल एवं शेल गैस के पर्याप्त भंडार मौजूद है तथापि इसकी निकासी सरकार के एजेंडे में प्राथमिक रूप में शामिल नहीं है इसकी प्राप्यता तथा संबंधित समस्याओं का आलोचनात्मक परीक्षण करें।
10 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र जल स्तर में वृद्धि के प्रति भारत की सुभेद्यता के बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों को संक्षिप्त में समझायें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
बिग डेटा से आप क्या समझते हैं, कृषि क्षेत्र में डेटा विश्लेषण की भूमिका तथा इससे होने वाले लाभों की चर्चा करें।
03 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
फूड फोर्टिफिकेशन से आप समझते हैं? फूड फोर्टिफिकेशन से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए, इसे अपनाने में निहित चुनौतियाँ तथा इसने निपटने हेतु अपनाए जा सकने वाले उपायों को रेखांकित करें।
27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तिकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
22 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है किंतु इनके लिये रोज़गार सृजन आज सबसे बड़ी चुनौती है। इस संदर्भ में ‘अटल इनोवेशन मिशन’ किस प्रकार इन चुनौतियों का सामना करने में सहायक सिद्ध हो सकता है? चर्चा करें।
21 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
GST परिषद का परिचय देते हुए इसके कार्यों पर प्रकाश डालें, इस संदर्भ में राज्यों की चिंताओं को संक्षेप में रेखांकित करें।
20 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कुपोषण की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की गई। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है? चर्चा करें।
16 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ क्या है? इसके प्रमुख प्रावधानों की चर्चा करते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
12 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में राज्यसभा में दिये गए एक विवरण में यह कहा गया कि वर्ष 2018-19 में ई-कचरे की मात्रा वर्ष 2017-18 की तुलना में दो गुना से अधिक हो गई है। ई-कचरा तथा इसके प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? ई-कचरा हेतु किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित कीजिये।
11 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने Covid-19 महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1% कमी होने का अनुमान लगाया है’ Covid-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें तथा इस समस्या से निपटने हेतु उपायों को रेखांकित करें।
09 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की बहुआयामी भूमिका की नकारा नहीं जा सकता। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें तथा बताए कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका में सुधार हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं।
08 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संवर्द्धित वास्तविकता (Augmented Reality) से आप क्या समझते हैं? यह आभासी वास्तविकता (Virutal Reality) से किस प्रकार भिन्न है। इन दोनों तकनीकों के उपयोग के क्षेत्रों को रेखांकित करें।
07 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में सरकार द्वारा गठित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कृषकों के हितों को देखते हुए FPOs के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। FPOs से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए इसके समक्ष आने वाले चुनौतियों को रेखांकित करें।
04 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सुपर कंप्यूटिंग के विकास पर प्रकाश डालते हुए भारत में सुपर कंप्यूटिंग के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें।
02 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में UNEP द्वारा बढ़ते ‘इनडोर’ वायु प्रदूषण के संदर्भ में चिंता व्यक्त की गई। बढ़ते इनडोर वायु प्रदूषण के कारणों की चर्चा करते हुए इससे निपटने हेतु उपायों को रेखांकित करें।
01 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
डेटा के स्थानीयकरण से आप क्या समझते हैं। डेटा स्थानीयकरण से संबंधित चुनौतियों की चर्चा करें।
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के अंतर्गत मेगा फूड पार्क स्कीम की शुरुआत की है, मेगा फूड पार्क योजना के महत्त्व को दर्शाते हुए इसकी चुनौतियों की चर्चा करें।
28 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
थार्मोहैलाइन चक्र से आप क्या समझते हैं? यह जलवायु परिवर्तन को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है?
27 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
NASSCOM तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भविष्य की कौशल आवश्यकताओं हेतु शुरू किये गए ‘फ्यूचर स्किल्स प्राइम’ कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार द्वारा कौशल विकास हेतु प्रारंभ किये गए कार्यक्रमों की चर्चा करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘अर्थव्यवस्था की पूर्ण क्षमता का दोहन करने के लिये व्यक्तियों की वित्त तक पहुँच अति महत्त्वपूर्ण होती हैं’, इस संदर्भ में भारत की डिज़िटल वित्तीय अवसंरचना की चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु सुझाएँ।
23 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में चर्चा में रहे सोलर रेडिएशन मैनेजमेंट से आप क्या समझते हैं, इसके संभावित नकारात्मक परिणामों पर चर्चा कीजिये।
22 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के पिछड़ेपन हेतु भारत की भौगोलिक तथा जलवायवीय दशाएँ किसी सीमा तक जिम्मेदार है। यह पश्चिमी देशों से किस प्रकार भिन्नता रखती है?
18 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था