- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1033
-
सतत् कृषि में सूक्ष्म सिंचाई के महत्त्व और ऐसी सिंचाई प्रणालियों को अपनाने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आभासी मुद्राओं द्वारा प्रदत्त लाभ विवाद योग्य हो सकते हैं परंतु उनमें अंतर्निहित प्रौद्योगिकी में निश्चित रूप से उज्ज्वल संभावनाएँ समाहित हैं। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
‘उत्तर-आधुनिक कृषि' से आप क्या समझते हैं ? वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता और इसे प्राप्त करने की रणनीति पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत ने पारंपरिक रूप से आपदा प्रबंधन के लिये प्रतिक्रियात्मक दृष्टिकोण अपनाया है। क्या आपको लगता है कि हमें अपनी परंपरागत आपदा प्रबंधन नीति से एक नवीन नीति की ओर बढ़ने की आवश्यकता है?
28 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. "बढ़ती कट्टरता भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा है।" इस कथन के आलोक में संवैधानिक मूल्यों के संबंध में किये जा सकने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. संरक्षणवाद अल्पावधि में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में, यह अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाता है।” टिप्पणी कीजिये।
25 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) करने में शामिल विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिये। सामरिक पर्यावरण आकलन के महत्त्व पर भी प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. "भूमि, समुद्र, वायु और अंतरिक्ष के अलावा साइबर को अक्सर युद्ध के पाँचवे आयाम के रूप में जाना जाता है । हालाँकि, अगर साइबर युद्ध एक आदर्श बन जाता है, तो भारत को साइबर युद्ध पर आधारित द्विपक्षीय संघर्षों के लिये और अधिक तैयारी करनी होगी। टिप्पणी कीजिये।
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिये परमाणु ऊर्जा बेहतर समाधानों में से एक है। आलोचनात्मक वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
13 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विमानन क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार विकास देखा है, हालांकि इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक दोधारी तलवार है।' युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विनियमित करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
12 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों को असंख्य तरीकों से बदल रही हैं। चर्चा कीजिये कि यह भारतीय कृषि प्रणाली की वर्तमान स्थिति में किस हद तक परिवर्तन ला सकता है। (250 शब्द)
07 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत को, समग्र तौर पर विभिन्न आपदाओं से मुकाबला करने हेतु अपनी तैयारियों को अपनी मूल प्रणाली में एकीकृत करना चाहिये। इस कथन के प्रकाश में, प्रभावी आपदा प्रबंधन में पंचायती राज संस्था (पीआरआई) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में सोशल नेटवर्किंग साइटों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. हमारी सबसे गरीब और सबसे कमज़ोर आबादी के हितों को केंद्र में रखते हुए शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की प्रतिज्ञा ली जानी चाहिये। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
-
प्रश्न. सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये ऊर्जा सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है। ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा कीजिये और इसे सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये।
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिये जो भारतीय शहरों में बढ़ती अपशिष्ट समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द)
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. 'इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन क्षेत्र का भविष्य हैं।' इस कथन के आलोक में भारतीय बाज़ार में इलेक्ट्रिक वाहनों की पैठ बढ़ाने से संबद्ध चुनौतियों और उपायों पर चर्चा कीजिये।
28 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. विश्व भर में भारत से संबद्ध प्रसिद्ध प्रौद्योगिकीविदों की उपस्थिति के बावजूद भारत अभी भी प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी नहीं बन सका है। विश्लेषण कीजिये।
22 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
नोवल कोरोनावायरस का प्रकोप विश्वव्यापी आपदा बन गया है। यह कहना कहाँ तक सही है कि इस तरह के लगातार वायरल प्रकोप मानव निर्मित आपदाएँ हैं? (250 शब्द)
03 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आप संभावित साइबर हमलों के खिलाफ भारत की तैयारी का मूल्यांकन कैसे करते हैं? इस खतरे को रोकने के लिये कुछ उपाय सुझाएं।
27 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वाटरशेड प्रबंधन का तात्पर्य एक वाटरशेड के भीतर जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता की रक्षा तथा सुधार के लिये भूमि उपयोग प्रथाओं एवं जल प्रबंधन प्रथाओं को लागू करने से है। स्पष्ट कीजिये कि वाटरशेड प्रबंधन किस प्रकार सतत् और समावेशी विकास के लिये महत्त्वपूर्ण है।
20 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) से आप क्या समझते हैं? भारत में EIA से जुड़ी चुनौतियाँ और महत्त्व क्या हैं? (250 शब्द)
13 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्ष 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण ने भारत को लाभ के बजाय हानि अधिक पहुँचाई। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'रोगाणुरोधी प्रतिरोध (Antimicrobial resistance) आधुनिक चिकित्सा की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।' चर्चा कीजिये। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिये कुछ उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द)।
29 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारतीय आबादी में व्याप्त पोषण की कमी को दूर करने हेतु फूड फोर्टिफिकेशन एक रामबाण इलाज है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
27 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ऐसा माना जाता है कि निष्क्रिय सार्वजनिक संपत्तियों के मुद्रीकरण से आवश्यक पूंजी प्राप्त होगी और इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये नए बुनियादी ढाँचे के निर्माण में मदद मिलेगी। हाल ही में शुरू की गई राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के आलोक में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'वर्तमान समय में अमेरिका, भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।' इस कथन के आलोक में दोनों देशों के व्यापार संबंधों में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
15 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
आपदा रोधी बुनियादी ढाँचे से आप क्या समझते हैं? इस संबंध में आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिये गठबंधन (CDRI) द्वारा निभाई जा सकने वाली भूमिका पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
10 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
किस प्रकार अवैध प्रवास भारत के लिये प्रमुख आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में से एक है। इस मुद्दे से निपटने के लिये मौजूदा कानूनी ढाँचे पर भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
08 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा