कुल प्रश्नों की संख्या : 1
-
आप एक ऐसे शहर के पुलिस अधीक्षक हैं, जहाँ महिलाओं को लक्षित करते हुए ऑनलाइन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। हाल ही में एक मामले ने जनता और मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है: एक युवा महिला ने बार-बार ऑनलाइन उत्पीड़न और ब्लैकमेल किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। जाँच में पता चला कि उत्पीड़न एक प्रमुख राजनेता के बेटे सहित प्रभावशाली व्यक्तियों के एक समूह द्वारा किया गया था।
जब आप आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हैं, तो आप पर जाँच को धीमा करने या बंद करने के लिये बहुत ज़्यादा राजनीतिक दबाव होता है। एक वरिष्ठ राजनेता आपसे सीधे संपर्क करता है, आपके कॅरियर की संभावनाओं का उल्लेख करता है और संकेत देता है कि यदि आप सहयोग करने से इंकार करते हैं, तो यह आपके पेशेवर विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
साथ ही, पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है और कार्यकर्त्ताओं ने जवाबदेही की मांग करते हुए बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मीडिया घटनाक्रम पर गंभीरता से नज़र रख रहा है और जनता की भावना न्याय के पक्ष में है। हालाँकि प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और यदि आप जाँच को सख्ती से आगे बढ़ाते हैं, तो आपको स्थानांतरित किये जाने का जोखिम हो सकता है।
प्रश्न:
1. इस मामले में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. पुलिस अधीक्षक के रूप में आप क्या कार्रवाई करेंगे और क्यों?
3. इस मामले को संदर्भ के रूप में उपयोग करते हुए, लोक सेवा में ईमानदारी और जवाबदेही के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।