Mains Marathon

दिवस-19: लोक सेवाओं में नैतिक आचरण को बढ़ावा देने हेतु सरकार और नागरिकों के बीच मज़बूत मानवीय सहसंबंध सुनिश्चित करने में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)

07 Aug 2023 | सामान्य अध्ययन पेपर 4 | सैद्धांतिक प्रश्न

दृष्टिकोण / व्याख्या / उत्तर

हल करने का दृष्टिकोण:

  • पारदर्शिता और जवाबदेहिता की अवधारणा का परिचय देते हुए अपने उत्तर की शुरुआत कीजिये।
  • लोक सेवाओं में नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के लिये सरकार और नागरिकों के बीच मज़बूत मानवीय सहसंबंध सुनिश्चित करने में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता की भूमिका पर चर्चा कीजिये।
  • उचित निष्कर्ष दीजिये।

परिचय:

पारदर्शिता और जवाबदेहिता सार्वजनिक क्षेत्र में सुशासन के दो आवश्यक पहलू हैं।

  • पारदर्शिता का तात्पर्य सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं द्वारा सूचना की उपलब्धता और मांग में ज़िम्मेदारी एवं पारदर्शिता निभाने से है।
  • जवाबदेही से तात्पर्य सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं का अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह होने और सार्वजनिक नियमों का उल्लंघन करने के संदर्भ में उत्तरदायित्व लेने से है।

लोक सेवाओं में नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के लिये सरकार और नागरिकों के बीच एक मज़बूत मानवीय सहसंबंध सुनिश्चित करने में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता की भूमिका निर्णायक है जैसे:

  • पारदर्शिता से नागरिकों को सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन और कार्यों तक पहुँचने एवं उनका मूल्यांकन करने में सुविधा मिलती है। इससे नागरिकों को यह निगरानी करने में मदद मिलती है कि सार्वजनिक धन का प्रबंधन और उसे खर्च कैसे किया जा रहा है, किस प्रकार के निर्णय लिये जा रहे हैं तथा क्या परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। पारदर्शिता से लोक प्रशासन के संदर्भ में नागरिकों की प्रतिक्रिया एवं भागीदारी की सुविधा मिलती है, जिससे सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता एवं जवाबदेहिता में सुधार हो सकता है। पारदर्शिता से कदाचार को उजागर करके एवं सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं को जवाबदेह बनाकर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी को भी रोका जा सकता है।
  • जवाबदेहिता से सुनिश्चित होता है कि सार्वजनिक सेवा प्रदाता अपने कार्यों के लिये ज़िम्मेदार हैं तथा जनता और संस्थागत हितधारकों के प्रति जवाबदेह हैं। यदि ये जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहते हैं तो उन्हें उसके परिणाम भुगतने होंगे।
    • जवाबदेही यह प्रदर्शित करके सार्वजनिक क्षेत्र में विश्वास, वैधता और विश्वास को बढ़ावा दे सकती है कि सार्वजनिक सेवा प्रदाता नागरिकों के सर्वोत्तम हित में कार्य कर रहे हैं तथा प्रभावी एवं कुशल सार्वजनिक सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं।
  • पारदर्शिता और जवाबदेही परस्पर पूरक हैं। पारदर्शिता से जवाबदेही संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है, जबकि जवाबदेही से पारदर्शिता को प्रोत्साहन और तंत्र मिलता है। इनके समन्वय से बेहतर सुशासन सुनिश्चित होता है जिससे नागरिक सार्वजनिक सेवा प्रदाताओं को उनके कार्यों के लिये जवाबदेह बना सकते हैं तथा सार्वजनिक सेवा प्रदाता नागरिकों की प्रतिक्रिया एवं भागीदारी के आधार पर अपने प्रदर्शन और आचरण में सुधार कर सकते हैं।

सार्वजनिक सेवाओं में नैतिक आचरण को बढ़ावा देने के लिये सरकार एवं नागरिकों के बीच मज़बूत मानवीय सहसंबंध सुनिश्चित करने के लिये पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता महत्त्वपूर्ण है। इससे सार्वजनिक सेवा वितरण की गुणवत्ता, प्रभावशीलता, दक्षता, समानता को बढ़ावा मिलेगा। इससे सरकार और नागरिकों के बीच सामाजिक अनुबंध को मज़बूत करने में भी मदद मिलेगी।