प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I): फरवरी, 2020

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) के अनुसार, किस राज्य का वनावरण प्रतिशत अपने कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के संदर्भ में सर्वाधिक है?

    उत्तर : मिज़ोरम। संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल के संदर्भ में सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाले शीर्ष 5 राज्य हैं: मिज़ोरम (85.41%), अरुणाचल प्रदेश (79.63%), मेघालय (76.33%), मणिपुर (75.46%) तथा नगालैंड (75.31%)। क्षेत्रफल के अनुसार सर्वाधिक वनावरण वाले राज्य हैं: मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा तथा महाराष्ट्र।

  • 2. उस राज्य की पहचान कीजिये जिसने अपने सभी टाइगर रिज़र्वों में से एक में गैंडों को पुनः वापिस लाने का निर्णय लिया है?

    उत्तर : उत्तराखंड। हाल ही में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड ने कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व (CTR) में गैंडों के पुनः प्रवेश के लिये भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) के एक प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। इस प्रस्ताव के अनुसार, पहले चरण में लगभग 10 गैंडों को CTR में लाया जाएगा तथा बाद में 10 और को लाया जाएगा। असम या पश्चिम बंगाल या दोनों से गैंडों के परिवहन के लिये एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

  • 3. उस स्थान की पहचान कीजिये जिसे महाराष्ट्र का पहला रामसर स्थल घोषित किया गया है:

    उत्तर : नंदुर मदमहेश्वर, महाराष्ट्र। हाल ही में भारत की 10 आर्द्रभूमियों को रामसर कन्वेंशन द्वारा संरक्षित स्थलों में शामिल किया गया है। जो इस प्रकार हैं: महाराष्ट्र: नंदुर मदमहेश्वर (राज्य का पहला); पंजाब: केशोपुर-मियाँ, ब्यास संरक्षण रिज़र्व और नांगल; उत्तर प्रदेश: नवाबगंज, पार्वती आगरा, समन, समसपुर, सांडी और सरसई नवर।

  • 4. नागोबा जात्रा के लिये प्रसिद्ध स्थल को चिह्नित कीजिये:

    उत्तर : तेलंगाना। नागोबा जात्रा (Nagoba Jatara) एक आदिवासी त्योहार है जो तेलंगाना राज्य में आदिलाबाद ज़िले के केसलापुर नामक गाँव में मनाया जाता है, इसलिये इसे त्योहार को केसलापुर जात्रा के नाम से भी जाना जाता है। यह राज गोंड और परधान जनजातियों द्वारा मनाया जाने वाला एक विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है।

  • 5. हाल ही में समाचारों में रहा बोडोलैंड टेरिटोरियल रीज़न (BTR) किस राज्य का हिस्सा है?

    उत्तर : असम। BTAD असम के 4 ज़िलों- कोकराझार, चिरांग, बक्सा और उदलगुरी में फैला हुआ है। BTAD और संविधान की छठी अनुसूची के तहत उल्लिखित अन्य क्षेत्रों को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA), 2019 से छूट दी गई है। बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स (BTAD) का नाम बदलकर अब बोडोलैंड टेरिटोरियल रीज़न (BTR) कर दिया जाएगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2