प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (III): दिसंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में रहा सिसेरी नदी पुल कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : अरूणाचल प्रदेश की लोअर दिबांग घाटी में। हाल ही में रक्षा मंत्री द्वारा अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी को सियांग से जोड़ने वाले सिसेरी नदी पुल (Sisseri River bridge) का उद्घाटन किया गया। इस पुल की लंबाई 200 मीटर है जो जोनाई-पासीघाट-राणाघाट-रोइंग (Jonai-Pasighat-Ranaghat-Roing) सड़क के बीच बना है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन ( Border Roads Organisation-BRO) की परियोजना ब्रह्मांक (Brahmank) के तहत किया गया है। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में BRO की चार परियोजनाएँ चल रही हैं, जिनमें वर्तक, अरूणांक, ब्रह्मांक और उद्यांक शामिल हैं। इस प्रकार की पहल से सरकार की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति (Act East Policy) द्वारा पूर्वोत्तर और विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में तेज़ी से अवसंरचना विकास के नए द्वार खुलेंगे।

  • 2. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ जयकवाड़ी बांध स्थित है:

    उत्तर : महाराष्ट्र। जयकवाड़ी बांध महाराष्ट्र के औरंगाबाद ज़िले में गोदावरी नदी पर अवस्थित है। औरंगाबाद शहर को ‘दरवाज़ों का शहर’ भी कहा जाता है। इस बांध के निर्माण का उद्देश्य मराठवाड़ा क्षेत्र में वर्षाकाल के दौरान बाढ़ तथा शेष समय में पड़ने वाले सूखे जैसी समस्याओं से निपटना है।

  • 3. पवूर उलिया द्वीप कहाँ अवस्थित है?

    उत्तर : मैंगलोर, कर्नाटक। पवूर उलिया (Pavoor-Uliya) कर्नाटक के मैंगलोर में नेथरावती नदी के बीच में अवस्थित एक द्वीप है। नेथरावती नदी का उद्गम कर्नाटक के चिक्कमगलुरु (Chikkamagaluru) से होता है। अरब सागर में गिरने से पहले यह नदी उप्पनंगडी में कुमारधारा नदी से मिल जाती है। नेथरावती नदी बंतवाल और मैंगलोर में जल का मुख्य स्रोत है।

  • 4. हाल ही में समाचारों में रहा ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन (TTZ) कहाँ स्थित है?

    उत्तर : 4(a) आगरा डिवीज़न (उत्तर प्रदेश) 4(b) भरतपुर डिवीज़न (राजस्थान)। ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन की भौगोलिक सीमा उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा डिवीज़न और राजस्थान राज्य के भरतपुर डिवीज़न में एक ट्रेपेज़ियम के आकार के रूप में परिभाषित की गई है।

  • 5. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ बाघों की सर्वाधिक संख्या पाई जाती है:

    उत्तर : मध्य प्रदेश। पन्ना बाघ अभयारण्य में बाघ पुनर्स्थापन परियोजना ने एक दशक पूरा कर लिया है, जो इसे विश्व में संरक्षण के सर्वोत्तम मॉडलों में से एक के रूप में स्थापित करता है। पन्ना बाघ अभयारण्य मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग में विंध्य पर्वत शृंखला में स्थित है। देश में बाघों की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश में पाई जाती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2