प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (III): नवंबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ ‘वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान’ स्थित है:

    उत्तर : लखनऊ। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान’ (CSIR- IITR) विष विज्ञान अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत CSIR की एक प्रमुख प्रयोगशाला है जिसका उद्देश्य मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का समाधान करना है। इसकी स्थापना वर्ष 1965 में हुई थी और यह लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ ‘भारतीय वन्यजीव संस्थान’ स्थित है:

    उत्तर : देहरादून, उत्तराखंड। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। यह वन्यजीव अनुसंधान और प्रबंधन के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैक्षिक पाठ्यक्रम और सलाह प्रदान करता है। इसे वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था और यह देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है।

  • 3. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ कलश द्वीप स्थित है:

    उत्तर : सुंदरबन, पश्चिम बंगाल। कलश द्वीप सुंदरबन नेशनल पार्क के एक भाग के रूप में दक्षिण 24 परगना में स्थित है जो पश्चिम बंगाल में मातला नदी के मुहाने पर स्थित है। हाल ही में आए एक भीषण चक्रवात ‘बुलबुल’ के कारण यह चर्चा में था।

  • 4. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में सिसेरी पुल का उद्घाटन किया गया था:

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश में दिबांग घाटी। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी को सियांग से जोड़ने वाले सिसेरी नदी पुल (Sisseri River bridge) का उद्घाटन किया गया। यह पुल जोनाई-पासीघाट-राणाघाट-रोइंग सड़क के बीच बना है और इसकी लंबाई 200 मीटर है। इस पुल का निर्माण सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation-BRO) की परियोजना ब्रह्मांक (Brahmank) के तहत किया गया है। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में BRO की चार परियोजनाएँ चल रही हैं, जिनमें वर्तक, अरूणांक, ब्रह्मांक और उद्यांक शामिल हैं।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ भारत के पहले प्लास्टिक पार्क का निर्माण किया जाएगा:

    उत्तर : ओडिशा का जगतसिंहपुर ज़िला। ओडिशा, जगतसिंहपुर ज़िले में स्थित ‘प्लास्टिक पार्क’ के विकास पर काम शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। प्लास्टिक आयात को कम करने के लिये, रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (MoCF) ने असम (तिनसुकिया), मध्य प्रदेश (रायसेन), ओडिशा (जगतसिंहपुर) और तमिलनाडु (तिरुवल्लूर) में चार प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की एक योजना बनाई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2