इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (I): अक्तूबर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उन देशों की पहचान कीजिये जो क्वाड समूह का हिस्सा हैं:

    उत्तर : (a) भारत (b) अमेरिका (c) ऑस्ट्रेलिया (d) जापान। क्वाड देशों में भारत, अमेरिका, जापान तथा ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ‘क्वाड’ की अवधारणा सबसे पहले भारत, जापान, यूएस और ऑस्ट्रेलिया द्वारा समुद्री आपदा के समय बड़े पैमाने पर राहत और पुनर्वास संबंधी कार्यों में सहयोग के लिये आई थी। बाद में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने चीन के कारण उपजती भू-राजनैतिक और भू-रणनीतिक चिंताओं के मद्देनजर, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत के नेतृत्वकर्त्ताओं के परामर्श से 2007 में रणनीतिक वार्ता के रूप में ‘क्वाड’ की शुरुआत की। इसका उद्देश्य हिंद और प्रशांत महासागर में चीन की बढ़ती शक्ति को संतुलित करना है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ यूरोपीय न्यायालय का मुख्यालय स्थित है:

    उत्तर : लक्ज़मबर्ग। यूरोपियन कोर्ट ऑफ जस्टिस (European Court of Justice- ECJ) कानूनी मामलों के लिये वर्ष 1952 में स्थापित यूरोपीय संघ का सर्वोच्च न्यायालय है। यूरोपीय संघीय न्यायालय, कोर्ट ऑफ जस्टिस एंड जनरल कोर्ट (Court of Justice and General Court) का संयुक्त रूप है तथा इसका मुख्यालय लक्ज़मबर्ग में है। रोम संधि के अनुच्छेद 164 के अनुसार, यूरोपीय संघ के न्यायालय को वहाँ के कानून की व्याख्या करने और सभी सदस्य देशों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।

  • 3. हाल ही में चक्रवात हिक्का से प्रभावित होने के कारण चर्चा में रहा ‘दुक्म’ कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ओमान। उष्णकटिबंधीय चक्रवात हिक्का (Hikaa) गुजरात (वेरावल) से लगभग 490 किमी. पश्चिम-दक्षिण और कराची (पाकिस्तान) से 520 किमी. दक्षिण-दक्षिण तथा ओमान के मसिराह (Masirah) द्वीपसमूह से 710 किमी. पूर्व-दक्षिण में सक्रिय था। मसिराह (Masirah) द्वीपसमूह ओमान की राजधानी मस्कट से 513 किलोमीटर दक्षिण में है। यह मसिराह चैनल (ओमान) से मुख्य भूमि से विभाजित होता है। इस चक्रवात से सबसे अधिक दुक्म शहर प्रभावित हुआ, यह मध्य-पूर्वी ओमान में अरब सागर पर स्थित एक बंदरगाह शहर है। इस चक्रवात का नामकरण मालदीव ने किया है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) का मुख्यालय स्थित है:

    उत्तर : मैड्रिड, स्पेन। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (United Nations World Tourism Organisation -UNWTO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है जो स्थायी और सार्वभौमिक रूप से सुलभ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये उत्तरदायी है। इसकी स्थापना वर्ष 1975 में मैड्रिड (स्पेन) में की गई थी, यहाँ इसका मुख्यालय भी अवस्थित है। UNWTO पर्यटन के संभावित नकारात्मक प्रभावों को कम करते हुए इसके सामाजिक-आर्थिक योगदान को बढ़ावा देने के लिये आवश्यक वैश्विक आचार संहिता के कार्यान्वयन को प्रोत्साहित करता है।

  • 5. सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ किस देश द्वारा संचालित किया जाता है?

    उत्तर : मंगोलिया। हाल ही में मंगोलियाई राष्ट्रपति कोट्टमगिगी/खल्टमागीन बत्तुलगा/खाल्‍तमागिन बटुल्‍गा (Khaltmaagii Battulga) ने भारत का दौरा किया। यात्रा के दौरान दोनों देशों ने न केवल रणनीतिक साझेदारी के विस्तार पर बल दिया, बल्कि आध्यात्मिक भाईचारे में एक रणनीतिक संबंध के रूपांतरण पर भी विशेष ज़ोर दिया। भारत और मंगोलिया के नियमित सैन्य अभ्यासों का नाम

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow