प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (V): सितम्बर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ पुरातत्त्व विभाग ने संगम युग की एक शहरी बस्ती का पता लगाया है:

    उत्तर : कीलादी, शिवगंगा ज़िला, तमिलनाडु। तमिलनाडु पुरातात्त्विक विभाग द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, शिवगंगा ज़िले में स्थित कीलादी की खुदाई से ज्ञात हुआ है कि यह स्थल छठी शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर पहली शताब्दी ईसवी के मध्य का हो सकता है। इसके पहले यह अवधारणा थी कि कीलादी तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से संबंधित है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कोल ब्लॉक स्थित है:

    उत्तर : देउचा पंचमी, बीरभूम ज़िला, पश्चिम बंगाल। बीरभूम कोयला क्षेत्र का देउचा पंचमी कोयला ब्लॉक विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कोयला ब्लॉक है जो पश्चिम बंगाल में स्थित है। कोयला भंडारण की क्षमता के कारण यह कोयला खदान एशिया का सबसे बड़ा कोयला खदान या कोयला ब्लॉक है। यह पश्चिम बंगाल की सबसे नई कोयला खदान है।

  • 3. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ नामदफा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है:

    उत्तर : अरुणाचल प्रदेश। यह राष्ट्रीय उद्यान भारत और म्याँमार की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में स्थित है। यह दुनिया में एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है जहाँ बड़ी बिल्लियों की चार प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें बाघ (Tiger), तेंदुआ (Leopard),हिम तेंदुआ (Snow Leopard) और धूमिल तेंदुए (Clouded Leopard) शामिल हैं।

  • 4. उस/उन राज्य/राज्यों की पहचान कीजिये जहाँ नल्लामाला फारेस्ट रिज़र्व स्थित है:

    उत्तर : आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना। नल्लामाला फारेस्ट रिज़र्व पूर्वी घाट की नल्लामाला पर्वतमाला में स्थित है। इस फॉरेस्ट रिज़र्व का एक हिस्सा नागार्जुनसागर-श्रीशैलम टाइगर रिज़र्व है जो भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिज़र्व है। अमराबाद टाइगर रिज़र्व भी नल्लामाला पहाड़ियों में स्थित है।

  • 5. उस पुरातात्त्विक स्थल की पहचान कीजिये जहाँ की खुदाई में प्राप्त अवशेषों का अध्ययन हड़प्पा सभ्यता के लोगों की वंशावली का निर्धारण करने के लिये किया गया:

    उत्तर : राखीगढ़ी, हरियाणा। हरियाणा स्थित हड़प्पा स्थल ‘राखीगढ़ी’ के कब्रिस्तान की खुदाई से निकले कंकाल के DNA (DeoxyriboNucleic Acid) पर किये गए अध्ययन के अनुसार, यह सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों की एक स्वतंत्र वंशावली थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2