इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I): सितम्बर, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ से समुद्री ईल की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है:

    उत्तर : दक्षिण अंडमान तट। हाल ही में भारतीय प्राणी सर्वेक्षण यानी जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) के एश्चुअरिन बायोलॉजी रीजनल सेंटर (EBRC) द्वारा समुद्री/मरीन ईल्स की दो नई प्रजातियों की खोज की गई है। इनमें से एक प्रजाति छोटी भूरी पैटर्न रहित (Un-Patterned) मोराय ईल (Moray EEL) है जिसे जिम्नोथोरैक्स अंडमानेसेसिस (Gymnothorax andamanensesis) वैज्ञानिक नाम दिया गया है। यह प्रजाति दक्षिण अंडमान तट पर पाई गई है। इसी प्रकार एक नई श्वेत-चित्तीदार मोराय ईल (White-Spotted Moray EEl) की खोज की गई है। इसे 'जिम्नोथोरैक्स स्मिथी' (Gymnothorax Smithi) वैज्ञानिक नाम दिया गया है। यह ईल अरब सागर में पाई जाती है।

  • 2. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ पक्कमलाई रिज़र्व फॉरेस्ट स्थित है:

    उत्तर : विल्लुपुरम, तमिलनाडु। तमिलनाडु के विल्लुपुरम ज़िले के पक्कमलाई रिज़र्व फॉरेस्ट में Poecilotheria कुल से संबंधित पीकॉक पैराशूट स्पाइडर (Peacock Parachute Spider) या गूटी टारनटुलावस (Gooty Tarantulawas) के रूप में पहचानी जाने वाली मकड़ी पाई गई।

  • 3. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ भारत ने अपनी बीज भंडारण सुविधा (Seed Storage Facility) स्थापित की है:

    उत्तर : चांग ला, लद्दाख। भारत ने जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में चांग ला में अपनी बीज भंडारण सुविधा स्थापित की है। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के तत्वावधान में डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च (DIHAR) और नेशनल ब्यूरो ऑफ़ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज़ (NBPGR) द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है।

  • 4. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ भारत का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून स्थित है?

    उत्तर : चिल्का झील, ओडिशा। ओडिशा वेटलैंड अथॉरिटी ने देश की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून चिलिका और राज्य की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील अंसुपा के लिये एक एकीकृत प्रबंधन योजना के कार्यान्वयन को मंज़ूरी दी है। वर्ष 1981 में चिलिका झील को रामसर कन्वेंशन के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की पहली भारतीय आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया था। यह भारत के पूर्वी तट पर ओडिशा राज्य में स्थित है जो रेत की एक छोटी सी पट्टी द्वारा बंगाल की खाड़ी से अलग होती है।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ सबसे बड़ी एक्वाकल्चर प्रदर्शनी ‘पाँचवीं एक्वा एक्वेरिया इंडिया’ का आयोजन किया गया:

    उत्तर : हैदराबाद, तेलंगाना। हाल ही में भारत के उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद, तेलंगाना में 5वें ‘एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2019’ का उद्घाटन किया। एक्वा एक्वेरिया इंडिया 2019 की थीम है "भारत के इतिहास में नीली क्रांति लाना"। यह भारत में सबसे बड़ी जलीय कृषि प्रदर्शनी है। यह समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक प्रदर्शनी है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2