दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें |   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I): जुलाई, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस क्षेत्र की पहचान कीजिये जहाँ भारत ने ऑपरेशन संकल्प शुरू किया है:

    उत्तर : फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी। भारतीय नौसेना ने ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) और फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में ऑपरेशन संकल्प की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय नौसेना ने ओमान और फारस की खाड़ी में युद्धपोत तैनात किये हैं जिसका मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में मौजूद और वहाँ से गुजरने वाले भारतीय पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा से संबंधित हालिया घटनाओं को देखते हुए भारत ने इस ऑपरेशन की शुरुआत की है।

  • 2. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ 11वें G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया:

    उत्तर : ओसाका, जापान। 28-29 जून, 2019 को 11वें G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन ओसाका, जापान में किया गया। G20 शिखर सम्मेलन 2019 व्यापार, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन आदि विषयों पर आधारित था। इसके साथ ही भारत ने दो समानांतर त्रि-पक्षीय वार्ताओं यानी रूस-भारत-चीन (RIC) और जापान-अमेरिका-भारत (JAI) तथा एक अनौपचारिक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ मिलकर भारत ने “ऑपरेशन सनराइज़2” का आयोजन किया:

    उत्तर : म्याँमार। भारत और म्याँमार की सेनाओं द्वारा एक समन्वित ऑपरेशन चलाया गया जिसे

  • 4. उस शहर की पहचान कीजिये जो रणनीतिक रूप से पर्ल नदी डेल्टा और दक्षिण चीन सागर में स्थित है:

    उत्तर : हॉन्गकॉन्ग, चीन। हॉन्गकॉन्ग चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है, पर्ल नदी डेल्टा और दक्षिण चीन सागर में हॉन्गकॉन्ग की रणनीतिक स्थिति ने इसे दुनिया के सबसे संपन्न और महानगरीय शहरों में से एक बना दिया है। हाल ही में चीन में प्रत्यर्पण की अनुमति देने की एक सरकारी योजना के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध के कारण यह शहर चर्चा में था।

  • 5. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ हाल ही में 16वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया:

    उत्तर : सिएम रीप प्रांत, कंबोडिया। मीडिया और प्रसारण उद्योग से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिये कंबोडिया के सिएम रीप प्रांत में 16 वें एशिया मीडिया शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया। इस शिखर सम्मेलन की थीम ‘मीडिया डिजिटलाइज़ेशन फोकसिंग ऑन डेवलपिंग मार्केट्स’ थी तथा इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कंबोडिया के सूचना मंत्रालय द्वारा एशिया प्रशांत प्रसारण विकास संस्थान के साथ मिलकर किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow