इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV): अप्रैल, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस हिमालयी देश की पहचान कीजिये जिसने विस्तृत भौगोलिक जानकारी एकत्र करने के लिये अपना पहला उपग्रह अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

    उत्तर : नेपाल : हाल ही में नेपाल ने अमेरिका से अपना पहला उपग्रह 'नेपालीसैट-1' सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (Nepal Academy of Science and Technology-NAST) के मुताबिक, नेपाल के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किये गए इस उपग्रह को अमेरिका के वर्जीनिया से प्रक्षेपित किया गया। नेपालीसैट -1 को पृथ्वी की निचली कक्षा में (पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर की दूरी पर) स्थापित किया जाएगा। नेपाल की भौगोलिक जानकारी एकत्र करने के लिये यह उपग्रह नियमित आधार पर तस्वीरें लेगा।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये, जिसके साथ भारत संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘वरुण’ का संचालन करता है।

    उत्तर : फ्राँस : भारत और फ्राँस 1 मई, 2019 से गोवा में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘वरुण’ का संचालन करेंगे। दोनों देश क्रमश: मिग-29 और राफेल-एम नौसैनिक लड़ाकू जेट विमानों के साथ अपने विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य और एफएनएस चार्ल्स डी गॉल के साथ इस अभ्यास में भाग लेंगे। संयुक्त द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण’ की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी।

  • 3. उस जगह की पहचान कीजिये जहाँ दुर्लभ यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल (Yangtze Giant Softshell Turtle) की अंतिम मादा (संकटग्रस्त) की मृत्यु हो गई।

    उत्तर : चीन : दुर्लभ यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल (Yangtze Giant Softshell Turtle) की अंतिम मादा की चीन के एक चिड़ियाघर में मृत्यु हो गई। यह मादा पूरी दुनिया में शेष बचे चार ज्ञात यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल में से एक थी। इसी चिड़ियाघर में एक नर यांग्त्ज़ी जायंट साफ्टशेल टर्टल भी है। अन्य दो टर्टल वियतनाम के एक चिड़ियाघर में हैं। यह प्रजाति दुनिया के सबसे लुप्तप्राय टर्टल्स में से एक है। प्राकृतिक आवासों का ह्रास तथा बड़े पैमाने पर शिकार की वज़ह से आज इस प्रजाति के अस्तित्व पर संकट है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसने भारत के प्रधानमंत्री को अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार ‘ऑर्डर ऑफ द सेंट एंड्रयू एपोस्टल’ प्रदान किया है?

    उत्तर : रूस : रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है। यह अवार्ड उन लोगों को प्रदान किया जाता है जो रूस के साथ संबंधों को मज़बूत बनाने में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान करते हैं। भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को तेज़ी के साथ आगे बढ़ाने के लिये उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ (Order of The St Andrew Apostle) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पाने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे, जबकि इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को यह सम्मान मिल चुका है।

  • 5. उस देश की पहचान कीजिये जिसकी सीमा पूर्व में ईजियन सागर, दक्षिण में भूमध्यसागर और पश्चिम में आयोनियन सागर निर्धारित करते हैं।

    उत्तर : ग्रीस : ग्रीस के पूर्व में ईजियन सागर, दक्षिण में भूमध्यसागर और पश्चिम में आयोनियन सागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं। हाल ही में सिकंदर महान की मूर्ति ग्रीस के एथेंस में लगाई गई है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow