इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV): मार्च, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • Q1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ गोलन हाइट्स स्थित है।

    उत्तर : सीरिया व्याख्या: हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ने ‘गोलन हाइट्स’ पर इज़राइली संप्रभुत्ता को मान्यता देने की बात की थी जिसके पश्चात् यह चर्चा में आ गया। गोलन हाइट्स दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया में एक पथरीला पठार है जिसका राजनीतिक और रणनीतिक महत्त्व है। इज़राइल ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध में इस पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके पश्चात् एक युद्धविराम रेखा की स्थापना हुई और यह क्षेत्र इज़राइल के सैन्य नियंत्रण में आ गया। सीरिया ने 1973 के युद्ध के दौरान गोलन हाइट्स को वापस लेने की कोशिश की किंतु वह सफल नहीं हो पाया। दोनों देशों ने 1974 में युद्धविराम पर हस्ताक्षर किये और संयुक्त राष्ट्र का एक पर्यवेक्षक बल 1974 से युद्धविराम रेखा पर नज़र रखे हुए है। 1981 में इज़राइल ने गोलन हाइट्स पर अपने अधिकार की घोषणा की किंतु उसके इस कदम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं मिली।

  • Q2. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत ने द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, मित्र शक्ति आयोजित किया था।

    उत्तर : श्रीलंका व्याख्या: ‘मित्र शक्ति’ भारत और श्रीलंका का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है। वर्ष 2018-19 के लिये यह संयुक्त अभ्यास 26 मार्च से 8 अप्रैल, 2019 तक श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। यह अभ्यास प्रत्येक वर्ष भारत एवं श्रीलंका में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है। यह 2012 में प्रारंभ हुआ था तथा इस वर्ष इसका छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा।

  • Q3. हायाबुसा-2 मिशन से संबंधित देश की पहचान कीजिये।

    उत्तर : जापान व्याख्या: हायाबुसा-2 को दिसंबर, 2014 में तानेगाशिमा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था जिसका उद्देश्य क्षुद्रग्रह रायुगु से नमूने जुटाना है। अपने मिशन को पूरा कर यह 2020 के अंत तक धरती पर लौटेगा।

  • Q4. उस जगह की पहचान कीजिये जहाँ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-4) का चौथा सत्र संपन्न हुआ।

    उत्तर : नैरोबी, केन्या व्याख्या: हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA-4) का चौथा सत्र केन्या के नैरोबी में संपन्न हुआ। UNEA-4 का विषय 'पर्यावरणीय चुनौतियों और सतत् उपभोग तथा उत्पादन हेतु अभिनव समाधान' (Innovative Solutions for Environmental Challenges and Sustainable Consumption and Production) था। सभा के दौरान राष्ट्र इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें 2030 तक सतत् विकास तहत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विकास के नए मॉडल की ओर कदम बढ़ाने होंगे।

  • Q5. उस देश की पहचान कीजिये जहाँ संयुक्त राष्ट्र के संचार निकाय, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने अपना पहला नवाचार केंद्र खोलने की योजना बनाई है।

    उत्तर : भारत संयुक्त राष्ट्र के संचार निकाय, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ ने अपना पहला नवाचार केंद्र भारत में खोलने की योजना बनाई है। नवाचार केंद्र के अलावा, दक्षिण एशिया हेतु ITU का पहला क्षेत्रीय कार्यालय भी भारत में स्थापित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना 17 मई, 1865 को पेरिस में हुई थी। विश्व के 193 देश 'अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ' के सदस्य हैं। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow