इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (II): मार्च, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस द्वीपसमूह की पहचान कीजिये जिसे अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice-ICJ) ने ब्रिटेन से मॉरीशस को वापस लौटाने के लिये कहा है।

    उत्तर : उत्तर: चागोस द्वीपसमूह व्याख्या: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice-ICJ) ने ब्रिटेन से कहा है कि वह चागोस द्वीपसमूह को खाली कर उसे मॉरीशस को वापस लौटा दे। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के अनुसार, चागोस द्वीपसमूह पर ब्रिटेन का कब्ज़ा अवैधानिक है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की परामर्शदायी राय के अनुसार, 1968 में मॉरीशस की आज़ादी के वक्त राजनैतिक स्वतंत्रता की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी क्योंकि चागोस द्वीपसमूह को अलग कर दिया गया था। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने यह भी कहा है कि जितनी जल्दी हो सके ब्रिटेन को चागोस द्वीपसमूह पर अपना प्रशासनिक नियंत्रण छोड़ देना चाहिये। स्वतंत्रता से पूर्व चागोस द्वीपसमूह को मारीशस से अलग किया जाना संयुक्त राष्ट्र के रेज़ॉल्यूशन 1514 का उल्लंघन था। 1960 में पारित इस रेज़ॉल्यूशन में स्वतंत्रता से पहले उपनिवेशों के विभाजन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

  • 2. उस देश की पहचान कीजिये जो सामरिक तेल रिज़र्व के निर्माण में भारत के साथ भागीदारी करेगा।

    उत्तर : उत्तर: सऊदी अरब व्याख्या: भारत ने सामरिक तेल रिज़र्व के निर्माण में भागीदारी करने और भारत के रिफाइनिंग तथा पेट्रोकेमिकल सेक्टर में निवेश करने के लिये सऊदी अरब को आमंत्रित किया है। वर्तमान में भारत के सामरिक तेल रिज़र्व विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), मंगलुरु (कर्नाटक) और पादुर (केरल) में स्थित हैं। हाल ही में सरकार ने दो अतिरिक्त रिज़र्व चंडीखोल (ओडिशा) और पादुर (कर्नाटक) में स्थापित करने की घोषणा की है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारत ने राजनयिक संबंधों की स्थापना का 70वाँ वर्ष पूरा किया है और जिसे मनाने के लिये उस देश के राष्ट्रपति ने भारत का दौरा किया।

    उत्तर : उत्तर: अर्जेंटीना व्याख्या: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री ने हाल ही में भारत की राजकीय यात्रा की। दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना का 70वाँ वर्ष पूरा किया है।

  • 4. उस देश की पहचान कीजिये जिसके साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

    उत्तर : उत्तर: फ्राँस व्याख्या: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और फ्राँसीसी नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज़ (CNES) ने मई 2019 तक भारत में संयुक्त समुद्री निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। दोनों राष्ट्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में उपग्रहों का समूह स्थापित करेंगे जो वैश्विक स्तर (विशेष रूप से हिंद महासागर का वह क्षेत्र जहाँ फ्राँस का रीयूनियन द्वीप स्थित है) पर जहाज़ों के आवागमन की निगरानी करेंगे।

  • 5. उस देश की पहचान कीजिये, जिसके साथ भारत द्विपक्षीय संयुक्त अभ्यास ‘अल नागाह’ आयोजित करता है।

    उत्तर : उत्तर: ओमान व्याख्या: भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय संयुक्‍त अभ्‍यासों की श्रृंखला में तीसरा ‘अल नागाह अभ्‍यास’ (Exercise Al Nagah) 12 से 25 मार्च, 2019 तक ओमान की जबल अल अखदर (Jabel Al Akhdar) पहाड़ियों में आयोजित किया जा रहा है। 2006 में भारत-ओमान संयुक्‍त सैन्‍य सहयोग की बैठकों के बाद से भारत और ओमान के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा संबंध निरंतर विकसित हो रहे हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2