इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV) : जनवरी, 2019

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक, 2019 की मेजबानी करने वाले देश की पहचान करें।

    उत्तर : स्विट्ज़रलैंड ने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक, 2019 की मेजबानी की। विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक एकमात्र ऐसी वार्षिक सभा है जो वैश्विक उद्योग और क्षेत्रीय एजेंडों को आकार देने तथा प्राथमिकताओं को परिभाषित करने हेतु वैश्विक समुदाय के नेताओं को एक मंच पर लाती है।

  • 2. उस देश की पहचान करें जहाँ स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट स्थापित है।

    उत्तर : हाल ही में नॉर्वे ने स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट (Svalbard Global Seed Vault) की आधिकारिक शुरुआत की 10वीं वर्षगांठ मनाई। यह आर्कटिक महासागर के एक दूरस्थ द्वीप (नॉर्वे) पर स्थित एक केंद्र है जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा बीज संग्रह मौजूद है। यदि किसी वैश्विक आपदा की घटना या प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसी प्रजाति का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो जाता है तो इन बीजों का उपयोग किया जा सकता है। इसलिये इसे ‘प्रलयकालीन तिजोरी’ भी कहा जाता है।

  • 3. उस देश की पहचान करें जो अपने राजनीतिक संकट के कारण खबरों में है।

    उत्तर : 23 जनवरी को वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के निर्वाचित नेता जुआन गुएदो (Juan Guaido) ने खुद को अंतरिम राष्ट्रपति का नाम दिया। यह दक्षिण अमेरिकी देश पिछले कुछ समय से आसमान छूती महँगाई, बिजली की आपूर्ति में भारी कटौती, खाद्य सामग्रियों और दवाइयों की कमी जैसी समस्याओं के कारण राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है।

  • 4. उस देश की पहचान करें जिसके अध्यक्ष ने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस में प्रमुख अतिथि के रूप में भाग लिया।

    उत्तर : दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा (Cyril Ramaphosa) भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे।

  • 5. उस देश की पहचान करें जो आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का 30वां सदस्य देश बन गया है।

    उत्तर : 17 फरवरी, 2018 को मेक्सिको आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का 30वां सदस्य देश बन गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow