ध्यान दें:

भारत का मैप : जनवरी 2025

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. भारत में दूसरी सबसे बड़ी उस आर्द्रभूमि को चिह्नित कीजिये, जहाँ राज्य सरकार झील पुनरुद्धार परियोजना के भाग के रूप में एक मेगा प्लास्टिक सफाई अभियान शुरू करेगी।

    उत्तर : वेम्बनाड झील, केरल केरल में अलप्पुझा ज़िला प्रशासन वेम्बनाड झील पुनरुद्धार परियोजना के तहत एक मेगा प्लास्टिक सफाई अभियान शुरू करेगा। इस पहल का उद्देश्य इस आर्द्रभूमि प्रणाली के स्वास्थ्य को बहाल करना है।

  • 2. भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : अंजी खाद पुल, रियासी ज़िला, जम्मू और कश्मीर अंजी खाद पुल भारत का पहला केबल-स्टेड रेल पुल है जो जम्मू और कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित है। यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है।

  • 3. रामसर कन्वेंशन के तहत एक मान्यता प्राप्त वेटलैंड शहर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने और स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में प्रथम रैंक हासिल करने वाले पहले भारतीय शहर को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : इंदौर, मध्य प्रदेश इंदौर, रामसर कन्वेंशन के तहत एक मान्यता प्राप्त वेटलैंड शहर के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने वाला पहला भारतीय शहर बन गया है और स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में इसने प्रथम रैंक हासिल की है।

  • 4. उस मंदिर स्थल को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में 13वीं शताब्दी के संत नरहरि तीर्थ की तीन फुट की मूर्ति खोजी गई।

    उत्तर : सिंहाचलम मंदिर, विशाखापत्तनम, आँध्र प्रदेश आँध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिंहाचलम मंदिर में 13वीं शताब्दी के संत नरहरि तीर्थ की तीन फुट ऊँची प्रतिमा मिली है, जिसमें उन्हें ताड़ के पत्तों पर दर्शाया गया है और उनके दोनों ओर श्रद्धालु खड़े हैं।

  • 5. उस राष्ट्रीय उद्यान को चिह्नित कीजिये जहाँ वर्ष 1975 में मगरमच्छ संरक्षण परियोजना शुरू हुई थी और जो सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है।

    उत्तर : भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान, ओडिशा मगरमच्छ संरक्षण परियोजना वर्ष 1975 में ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में मगरमच्छों की तीन संकटग्रस्त प्रजातियों (जैसे मगर, घड़ियाल और खारे पानी के मगरमच्छ) की रक्षा एवं संरक्षण के लिये शुरू की गई थी। यह सुंदरबन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2