ध्यान दें:

भारत का मैप : फरवरी 2025

मैप आधारित प्रश्न
  • 2. उन पहाड़ियों को चिह्नित कीजिये जहाँ से विश्वामित्री नदी निकलती है, जो गुजरात सरकार द्वारा हाल ही में आयोजित मगरमच्छ गणना से संबंधित स्थल है।

    उत्तर : पावागढ़ पहाड़ी (पश्चिमी घाट का हिस्सा), गुजरात पावागढ़ पहाड़ी भारत के गुजरात के पंचमहल ज़िले में स्थित है। यह पहाड़ी चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क (जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है) का हिस्सा है।

  • 3. उस राज्य को चिह्नित कीजिये जहाँ कोंडा रेड्डी जनजाति (विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह) निवास करती है।

    उत्तर : पापिकोंडा हिल, आंध्र प्रदेश कोंडा रेड्डी जनजाति एक विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह है जो आँध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र में पापिकोंडा पहाड़ी क्षेत्र में मिलती है। इनकी मातृभाषा तेलुगु है, जिसका उच्चारण विशिष्ट है।

  • 4. उस ज़ूलॉजिकल पार्क को चिह्नित कीजिये जहाँ भारत का पहला वन्यजीव जैव-बैंक स्थापित किया गया और जो पूरी तरह से संचालित हो गया है।

    उत्तर : पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल भारत का पहला वन्यजीव जैव-बैंक पद्मजा नायडू हिमालयन ज़ूलॉजिकल पार्क (दार्जिलिंग चिड़ियाघर) में स्थित है और फरवरी 2025 तक यह पूरी तरह से संचालित हो गया है।

  • 5. उस टाइगर रिज़र्व को चिह्नित कीजिये जो भारत में दक्षिणी पश्चिमी घाट के नेल्लियमपथी - अन्नामलाई भू-भाग में एक संरक्षित पारिस्थितिकी क्षेत्र है।

    उत्तर : परम्बिकुलम टाइगर रिज़र्व, केरल परम्बिकुलम टाइगर रिज़र्व भारत के दक्षिणी पश्चिमी घाट के नेल्लियमपथी-अनामलाई भू-भाग में संरक्षित पारिस्थितिकी क्षेत्र है। यह केरल के पलक्कड़ ज़िले में स्थित है। इसे वर्ष 2008-09 के दौरान टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2