ध्यान दें:

विश्व का मैप : फरवरी 2025

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस द्वीप को चिह्नित कीजिये जो मछली पकड़ने के अधिकार संबंधी विवाद तथा समुद्री सीमा जटिलताओं के कारण भारत-श्रीलंका संबंधों का केंद्र बिंदु रहा है।

    उत्तर : कच्चातिवु द्वीप, श्रीलंका कच्चातिवु द्वीप भारत और श्रीलंका के बीच पाक जलडमरूमध्य में अवस्थित 285 एकड़ का निर्जन द्वीप है। यह रामेश्वरम के उत्तर-पूर्व में भारतीय तट से लगभग 33 किमी दूर, श्रीलंका के उत्तरी छोर पर जाफना से लगभग 62 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

  • 2. उत्तरी द्वीप में दूसरे सबसे ऊँचे उस पर्वत को चिह्नित कीजिये जो विधिक व्यक्ति का दर्ज़ा प्राप्त करने वाला देश का तीसरा प्राकृतिक स्थल बन गया है।

    उत्तर : तारानाकी मौंगा, न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड के उत्तरी द्वीप में स्थित दूसरे सबसे ऊँचे पर्वत, तरानाकी मौंगा को विधिक व्यक्ति का दर्ज़ा प्रदान किया गया है। यह देश में यह दर्ज़ा पाने वाला तीसरा प्राकृतिक स्थल बन गया है। यहाँ वर्ष 2014 में ते उरेवेरा पार्क और वर्ष 2017 में वांगानुई नदी को यह दर्ज़ा दिया गया था।

  • 3. उस पठार की अवस्थिति को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में सबसे छोटी तेंदुए की उप-प्रजाति, अरब तेंदुआ (पेंथेरा पार्डस निम्र) को देखा गया है।

    उत्तर : नेज्द पठार, ओमान हाल ही में ओमान के नेज्द पठार में अरब तेंदुए को देखा गया, जिससे शिकार और आवास के नुकसान के कारण इसकी स्थानीय विलुप्ति की पिछली अवधारणाओं को चुनौती मिली है। यह सबसे छोटी तेंदुए की उप-प्रजातियों में से एक है, जिसमें नर का वजन 30-40 किलोग्राम और मादा का वजन 25-35 किलोग्राम होता है।

  • 4. उस पार्क को चिह्नित कीजिये जहाँ 100 वर्षों बाद पहली बार साउथ अमेरिकन टैपिर (लोलैंड टैपिर) देखा गया है।

    उत्तर : कुन्हाम्बेबे स्टेट पार्क, रियो डी जेनेरियो, ब्राज़ील कुन्हाम्बेबे स्टेट पार्क (ब्राज़ील के कोस्टा वर्डे क्षेत्र) में 100 वर्षों बाद पहली बार साउथ अमेरिकन टैपिर (लोलैंड टैपिर) देखा गया।

  • 5. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ तटीय चट्टानों में 145 मिलियन वर्ष पुरानी एक विशाल प्लियोसौर खोपड़ी मिली।

    उत्तर : इंग्लैंड के डोरसेट की जुरासिक कोस्ट चट्टानें अनुमानतः 145 मिलियन वर्ष पुरानी विशालकाय प्लियोसौर खोपड़ी, इंग्लैंड के डोरसेट में जुरासिक कोस्ट चट्टानों में मिली।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2