नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : दिसंबर 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. एशिया और यूरोप के बीच, काॅकेशस पर्वतमाला के पूर्व और मध्य एशियाई मैदान के पश्चिम में स्थित विशाल अंतर्देशीय जल निकाय को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : कैस्पियन सागर कैस्पियन सागर, पृथ्वी पर सबसे बड़ा भू-आबद्ध अंतर्देशीय जल निकाय है, जो एशिया और यूरोप के बीच स्थित है। इसकी सीमा उत्तर-पश्चिम में रूस, पश्चिम में अज़रबैजान, दक्षिण में ईरान, दक्षिण-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान और उत्तर-पूर्व में कज़ाकिस्तान से लगती है।

  • 2. मोज़ाम्बिक चैनल में स्थित, हाल ही में चक्रवात चिडो से प्रभावित फ्राँसीसी हिंद महासागर क्षेत्र को चिह्नित कीजिये।

    उत्तर : मायोत मायोट, एक फ्राँसीसी हिंद महासागर क्षेत्र है, जो मोजाम्बिक चैनल में स्थित है और यह कोमोरोस द्वीपसमूह का हिस्सा है। इसमें दो द्वीप शामिल हैं: मुख्य द्वीप, मायोट (ग्रांडे टेरे) और छोटा द्वीप, पामांडज़ी (पेटिट टेरे)। रणनीतिक स्थिति के बावजूद मायोत, फ्राँस और यूरोपीय संघ दोनों के तहत सबसे गरीब क्षेत्र है।

  • 3. उस पूर्वी यूरोपीय देश को चिह्नित कीजिये जिसने हाल ही में नई दिल्ली में अपना दूतावास खोला है और जिसकी सीमा यूक्रेन तथा रोमानिया से लगती है।

    उत्तर : मॉल्डोवा गणराज्य मॉल्डोवा गणराज्य (जिसे पहले बेस्सारबिया के नाम से जाना जाता था) बाल्कन प्रायद्वीप के उत्तरपूर्वी कोने में स्थित एक भू-आबद्ध देश है। इसकी सीमा यूक्रेन और रोमानिया से लगती है। वर्ष 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद मॉल्डोवा की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1992 में मॉल्डोवा और भारत ने राजनयिक संबंध स्थापित किये। हाल ही में, मॉल्डोवा ने नई दिल्ली में अपने दूतावास का उद्घाटन किया, जिससे द्विपक्षीय संबंध मज़बूत हुए।

  • 4. दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में जॉर्डन नदी घाटी के ऊपर स्थित चट्टानी पठार को चिह्नित कीजिये जिसे इस क्षेत्र के लिये प्रमुख जल स्रोत के रूप में जाना जाता है।

    उत्तर : गोलन हाइट्स दक्षिण-पश्चिम सीरिया में 1,200 वर्ग किलोमीटर का पठार (गोलन हाइट्स) उत्तर में माउंट हरमोन, दक्षिण में यार्मुक नदी, पश्चिम में जॉर्डन नदी और गैलिली सागर तथा पूर्व में वादी अल-रुक्काद से घिरा हुआ है। यह क्षेत्र जल संसाधनों के लिये महत्त्वपूर्ण है, जहाँ वर्षा का जल जॉर्डन नदी में जाता है।

  • 5. अटलांटिक महासागर में उस स्पेनिश द्वीपसमूह का पता लगाइये, जो मोरक्को के पश्चिम में स्थित है और जिसे यूरोपीय संघ के सबसे बाहरी क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

    उत्तर : कैनेरी द्वीप कैनेरी द्वीप अटलांटिक महासागर में स्थित है, जो मोरक्को से लगभग 62 मील पश्चिम में है। इसके मुख्य द्वीपों में लैंजारोटे, फुएरटेवेंटुरा, ग्रैन कैनरिया, टेनेरिफ, ला गोमेरा, ला पाल्मा और एल हिएरो शामिल हैं। अपनी उपोष्णकटिबंधीय जलवायु के लिये जाने जाने वाले इन द्वीपों में हल्के मौसमी बदलाव के साथ गर्म तापमान का अनुभव होता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2