इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप (IV) : (अक्तूबर, 2018)

मैप आधारित प्रश्न
  • (1) ब्राज़ील के उस मुख्य शहर की पहचान करें (क्रमांक 1 से चिह्नित) जिसे हाल ही में यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत का दर्जा दिया गया है।

    उत्तर : ‘शानदार शहर’ के उपनाम से विख्यात रियो डि जेनेरियो नामक शहर को संयुक्त राष्ट्र संघ के विश्व विरासत स्थलों की सूची में आधिकारिक रूप से प्रवेश दिया गया।

  • (2) क्रमांक 2 से चिह्नित उस सुरंग को पहचानिये, जो दुनिया की सबसे लंबी रेल सुरंग है। स्विट्जरलैंड में स्थित रेल सुरंग से होकर नियमित रूप से वाणिज्यिक रेल सेवा आरंभ की गई है।

    उत्तर : गोदहार्ड बेस टनल (GBT)। इस सुरंग से होकर पहली नियमित यात्री ट्रेन ज्यूरिख से लुगानो के बीच चली।

  • (3) तबाही का शिकार सीरिया का वह शहर (क्रमांक 3 से चिह्नित) जिसके समर्थन में हाल ही में पेरिस स्थित एफिल टावर की बत्तियाँ बुझा दी गई थीं।

    उत्तर : अलेप्पो। रात के 8 बजे के बाद पेरिस की यह प्रतिष्ठित इमारत अंधेरे में ग़र्क हो गई।

  • (4) पूर्वी प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में इक्वाडोर के पास स्थित उस ज्वालामुखीय जैव विविधता हॉटस्पॉट (क्रमांक 4 से चिह्नित) की पहचान करें, जो विशालकाय कछुओं के संरक्षण स्थल के रूप में विख्यात है।

    उत्तर : गालपागोस आइलैण्ड।

  • (5) क्रमांक 5 से चिह्नित इंडोनेशिया में स्थित उस स्थान को पहचानें, जो हाल ही में शक्तिशाली भूकंप की चपेट में आया। इससे यहाँ जान माल को भारी क्षति पहुँची।

    उत्तर : एकेह। अमेरिका के एक भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, 6.5 मैग्नीट्यूड की तीव्रता वाला भूकंप इंडोनेशिया के सिगली नगर से 19 किमी. उत्तर-पश्चिम में 17 किमी. गहराई पर केंद्रित था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow