प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : मई 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस देश की पहचान कीजिये जिसके अंतिम बचे ग्लेशियर में विश्व भर में सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है।

    उत्तर : वेनेजुएला। वेनेजुएला विश्व का पहला ऐसा देश बन गया है, जहाँ जलवायु परिवर्तन के कारण सभी ग्लेशियर समाप्त हो गए हैं। शेष बचा हुआ ग्लेशियर, हम्बोल्ट काफी सिकुड़ गया है और अब इसे सामान्य बर्फ क्षेत्र के रूप में पुनः वर्गीकृत किया गया है। इससे पहले वेनेजुएला के सिएरा नेवादा डी मेरिडा पर्वत शृंखला में 6 ग्लेशियर (वर्ष 2011 तक पाँच ग्लेशियर समाप्त हो चुके थे), जो सभी समुद्र तल से लगभग 5,000 मीटर की ऊँचाई पर एंडीज़ पर्वत शृंखला में अवस्थित थे।

  • 2. हाल ही में उद्घाटन की गई विश्व की सबसे ऊँची खगोलीय वेधशाला का पता लगाइये।

    उत्तर : टोक्यो अटाकामा वेधशाला (TAO), चिली। हाल ही में टोक्यो विश्वविद्यालय की अटाकामा वेधशाला (TAO) का उद्घाटन किया गया है। यह अब विश्व की सबसे ऊँची खगोलीय वेधशाला (18,500 फीट की ऊँचाई) है, यहाँ तक कि प्रसिद्ध अटाकामा लार्ज मिलीमीटर एरे (Atacama Large Millimeter Array (ALMA) को भी पीछे छोड़ देती है, जिसकी ऊँचाई 16,570 फीट है। चाजनंतोर अटाकामा रेगिस्तान के पास एंडीज़ पर्वत में स्थित है।

  • 3. उस देश की पहचान कीजिये जिसमें मलबे, पत्थरों और मिट्टी के जमाव के कारण सुरंग/टनल में रुकावट आने के कारण नाकुरु बाँध टूट गया।

    उत्तर : केन्या। केन्या ने हाल ही में टोंगी नदी की ओर जलधारा को मोड़ने वाली एक अंडरपास सुरंग में अत्यधिक रुकावट के कारण नाकुरु बाँध को विनाशकारी विफलता का सामना करना पड़ा है। यह रुकावट अत्यधिक वर्षा, मलबे, पत्थरों और मिट्टी के जमा होने के कारण हुई। यह बाँध माई माहिउ शहर के पास कमुचिरी गाँव में स्थित है। सेवन फोर्क्स बाँधों के अंतर्गत आने वाले सभी बाँध जिनमें मसिंगा, काबुरू, गितारू, किंडारुमा और कियाम्बेरे शामिल हैं।

  • 4. उस बंदरगाह की पहचान कीजिये जिसके संचालन के लिये भारत और ईरान ने 10 वर्ष के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं।

    उत्तर : चाबहार बंदरगाह, ईरान। भारत और ईरान ने ईरान के चाबहार बंदरगाह के संचालन के लिये 10 वर्ष के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। इस दीर्घकालिक समझौते पर इंडियन पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइज़ेशन (PMO) के बीच शाहिद-बेहिश्ती टर्मिनल के संचालन करने हेतु हस्ताक्षर किये गए। यह मकरान तट पर सिस्तान एवं बलूचिस्तान प्रांत में ओमान की खाड़ी में स्थित है।

  • 5. उस समुद्र का पता लगाएँ जिसके सूखने के परिणामस्वरूप अरालकुम रेगिस्तान उत्पन्न हुआ है।

    उत्तर : अरल सागर। अरल सागर के सूखने से अरलकम रेगिस्तान का निर्माण हुआ है, जिससे मध्य एशिया 7% अधिक धूलयुक्त हो गया है। अरल सागर, जो एक समय विश्व की चौथी सबसे बड़ी झील थी, 1960 के दशक में सोवियत मध्य एशिया में सूख गई, जिससे धूल और प्रदूषण में वृद्धि जैसे गंभीर पर्यावरणीय परिणाम सामने आए। अरल सागर को मध्य एशिया की दो महान नदियों- अमु दरिया (पामीर पर्वत से) और सीर दरिया (टीएन शान पर्वत शृंखला) से पानी मिलता था।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2