प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : मई 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी में भारी बारिश के कारण इसकी वास्तुकला बहुत अधिक क्षतिग्रस्त हो गया है।

    उत्तर : विरुपाक्ष मंदिर, हम्पी, कर्नाटक। भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण जल्द ही यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल हम्पी में विरुपाक्ष मंदिर के ढह चुके सालू मंतपा या मंडप (एक प्रकार का मंडप) का जीर्णोद्धार कार्य शुरू करेगा। विरुपाक्ष मंदिर मध्य कर्नाटक के हम्पी में स्थित है, जो 7वीं शताब्दी में निर्मित प्राचीन शिव मंदिर है।

  • 2. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उस द्वीप का पता लगाइये जहाँ विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (PVTGs) के शोम्पेन जनजाति ने पहली बार अपना वोट डाला।

    उत्तर : ग्रेट निकोबार द्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह। ग्रेट निकोबार द्वीप में रहने वाले विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups - PVTGs) में से एक शोम्पेन जनजाति के 7 सदस्यों ने पहली बार अंडमान और निकोबार लोकसभा क्षेत्र में अपना पहला वोट डाला। वे अत्यधिक अलग-थलग, अर्द्ध-घुमंतू शिकारी-संग्रहकर्त्ता हैं। 2011 की जनगणना के आँकड़ों के अनुसार शोम्पेन जनजाति की अनुमानित जनसंख्या 229 थी।

  • 3. उस वन्यजीव अभयारण्य की पहचान कीजिये जिसके लिये राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने इसके इको-सेंसिटिव ज़ोन में पत्थर तोड़ने वाले और खनन खदानों के अवैध संचालन की शिकायत पर गौर करने के लिये एक समिति का गठन किया है।

    उत्तर : ओरछा वन्यजीव अभयारण्य, मध्य प्रदेश। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal- NGT) ने ओरछा वन्यजीव अभयारण्य के इको-सेंसिटिव ज़ोन में पत्थर तोड़ने वाले और खनन खदानों के अवैध संचालन की शिकायत पर गौर करने के लिये एक समिति का गठन किया। यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच सीमा क्षेत्र में बेतवा नदी (यमुना की एक सहायक नदी) के पास स्थित है, जो इस अभयारण्य के अद्वितीय पारिस्थितिकी तंत्र और जैवविविधता में योगदान देती है।

  • 4. उस राज्य की पहचान कीजिये जिसने वेस्ट नाइल बुखार का पता लगाया है जिसके कारण स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी करना पड़ा है और निवारक उपायों को तेज़ करना पड़ा है।

    उत्तर : केरल। केरल के 3 ज़िलों में वेस्ट नाइल फीवर का पता चलने से स्वास्थ्य अधिकारियों को अलर्ट जारी करने और निवारक उपायों को तीव्र करने के लिये प्रेरित किया गया है। यह वेस्ट नाइल फीवर (West Nile Fever- WNV) के कारण होता है, सिंगल स्ट्रैंडेड (Single-Stranded) RNA वायरस जो संक्रमित मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलता है (जीनस क्यूलेक्स मच्छरों को आमतौर पर WNV का प्रमुख वाहक माना जाता है) और पक्षी जलाशय मेज़बान के रूप में कार्य करते हैं। यह वायरस फ्लेविविरिडे कुल और फ्लेविवायरस वंश का सदस्य है।

  • 5. उस जंगल का पता लगाइये जिसके लिये वन और आदिवासी अधिकार कार्यकर्त्ता आलोक शुक्ला को प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

    उत्तर : हसदेव अरण्य वन, छत्तीसगढ़। वन और आदिवासी अधिकार कार्यकर्त्ता आलोक शुक्ला को उनके सफल अभियान के लिये प्रतिष्ठित गोल्डमैन पर्यावरण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है, जिसने छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य क्षेत्र में 21 नियोजित कोयला खदानों से 4.45 लाख एकड़ जैवविविधता से समृद्ध जंगलों को बचाया है। हसदेव अरण्य का जंगल छत्तीसगढ़ के कोरबा, सूरजपुर और सरगुजा ज़िलों में 170 लाख हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसे "छत्तीसगढ़ के फेफड़े" के रूप में जाना जाता है, जिसमें समृद्ध जैवविविधता है तथा यह 25 लुप्तप्राय प्रजातियों, 92 पक्षी प्रजातियों एवं 167 दुर्लभ प्रजातियों व औषधीय पौधों की प्रजातियों का घर है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2