प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप : अप्रैल 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. आयतन के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील और जलाशय का पता लगाइये जो सूखे और ग्रीष्म लहरों से प्रभावित हुई है।

    उत्तर : करिबा झील, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बीच। अल नीनो वेदर पैटर्न ने ज़ाम्बेज़ी क्षेत्र में सूखे और ग्रीष्म लहरों को प्रेरित किया है, जिससे करिबा झील में जल स्तर में गिरावट आई है। करिबा बाँध ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के बीच ज़ाम्बेज़ी नदी बेसिन में स्थित है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील एवं जलाशय है।

  • 2. ज्वालामुखी का स्थान का पता लगाइये जो एक दुर्लभ घटना प्रदर्शित कर रहा है जिसे वैज्ञानिक ज्वालामुखीय भँवर वलय के रूप में संदर्भित करते हैं।

    उत्तर : माउंट एटना, इटली। माउंट एटना, यूरोप का सबसे बड़ा ज्वालामुखी, जो इटली के सिसिली के पूर्वी तट पर स्थित है और विश्व के सबसे बड़े ज्वालामुखियों में से एक है, जिससे राख एवं लावा के रूप में लगातार विस्फोट हो रहा है, यह एक दुर्लभ घटना है जिसे वैज्ञानिक ज्वालामुखीय भँवर वलय कहते हैं। भँवर वलय तब उत्पन्न होते हैं जब राख को मुख्य रूप से जल वाष्प क्रेटर में एक वेंट के माध्यम से तेज़ी से छोड़ा जाता है। ये वलय 10 मिनट तक वायु में रह सकते हैं लेकिन अगर वायु और अशांत स्थिति हो तो ये शीघ्र ही विघटित हो जाते हैं।

  • 3. उस क्रॉसिंग के स्थान की पहचान कीजिये जिसे इज़रायल ने गाज़ा को अधिक सहायता प्रदान करने के लिये 7 अक्तूबर, 2023 के हमास हमले के बाद पहली बार फिर से खोला है।

    उत्तर : इरेज़ क्रॉसिंग, इज़रायल। इज़रायल ने गाज़ा को अधिक सहायता प्रदान करने के लिये 7 अक्तूबर, 2023 को हुए हमास के हमले के बाद पहली बार इज़रायल और उत्तरी गाज़ा के बीच इरेज़ क्रॉसिंग को फिर से खोल दिया है। इरेज़ (या बेइत हनून) गाज़ा पट्टी (Gaza Strip) के उत्तर में स्थित है। यह इज़रायल और गाज़ा के बीच लोगों की आवाजाही हेतु मुख्य मार्ग (Crossing) था। यह मुख्य रूप से एक पैदल यात्री क्रॉसिंग है लेकिन इसका उपयोग सड़क के रूप में भी किया जा सकता है।

  • 4. उस ज्वालामुखी का पता लगाइये जो प्रतिदिन लगभग 80 ग्राम क्रिस्टलीकृत सोने से युक्त गैस बाहर निकालता है, जिसकी कीमत लगभग 6,000 अमेरिकी डॉलर है?

    उत्तर : माउंट एरेबस, अंटार्कटिक। अंटार्कटिक में माउंट एरेबस प्रतिदिन लगभग 80 ग्राम क्रिस्टलीकृत सोने से युक्त गैस बाहर निकालता है, जिसकी कीमत लगभग 6,000 अमेरिकी डॉलर है। अंटार्कटिक में मौजूद कुल 138 में से माउंट एरेबस और डिसेप्शन आइलैंड केवल दो सक्रिय ज्वालामुखी हैं। माउंट एरेबस एक विशेष विस्फोट शैली को प्रदर्शित करता है जिसे स्ट्रोमबोलियन विस्फोट के रूप में जाना जाता है। ये विस्फोट मध्यम तीव्रता के होते हैं, जिनमें गैस और राख का विस्फोट आसमान की ओर होता है।

  • 5. उस ब्रिज का पता लगाइये जिससे एक कंटेनर जहाज़ टकरा गया और उसके कई हिस्से टूटकर पटाप्सको नदी में गिर गए।

    उत्तर : बाल्टीमोर ब्रिज, यू.एस.। हाल ही में एक कंटेनर जहाज़ बाल्टीमोर ब्रिज से टकरा गया, जिससे जहाज़ के कई हिस्से टूटकर पटाप्सको नदी (Patapsco River) में गिर गए। इसका नाम अमेरिकी राष्ट्रगान (द स्टार-स्पैंगल्ड बैनर) के लेखक फ्राँसिस स्कॉट के नाम पर रखा गया है। ब्रिज में अतिरेक का अभाव था और यह "फ्रैक्चर क्रिटिकल" था, जिसका अर्थ है कि किसी भी हिस्से की विफलता आंशिक या पूर्ण पतन का कारण बन सकती है। वर्ष 2021 में बाल्टीमोर संयुक्त राज्य अमेरिका का 17वाँ सबसे बड़ा बंदरगाह था। निचली पटाप्सको नदी बाल्टीमोर बंदरगाह को चेसापीक खाड़ी और अटलांटिक महासागर से जोड़ती है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2