प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : अप्रैल 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने किस शहर में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी की स्थापना और परिचालन की शुरुआत की?

    उत्तर : CSIR मुख्यालय, नई दिल्ली। हाल ही में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (Council of Scientific & Industrial Research- CSIR) ने पृथ्वी दिवस समारोह के एक भाग के रूप में नई दिल्ली में CSIR मुख्यालय में भारत की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी की स्थापना और परिचालन की शुरुआत की। इसे वर्ष 2015 में दर्शकों को जलवायु परिवर्तन शमन की प्रगति की निगरानी के लिये एक संकेतक के रूप में पेश किया गया था। इससे यह प्रदर्शित होगा कि वर्तमान उत्सर्जन रुझानों को देखते हुए ग्रह कितनी तेज़ी से 1.5 डिग्री सेल्सियस ग्लोबल वार्मिंग के करीब पहुँच रहा है। यह पहले से ही उत्सर्जित CO2 की मात्रा और अब तक की ग्लोबल वार्मिंग को भी दर्शाती है।

  • 2. मुरिया जनजाति मुख्यतः किस राज्य में निवास करती है?

    उत्तर : छत्तीसगढ़। मुरिया जनजाति भारत के छत्तीसगढ़ के बस्तर ज़िले की मूल आदिवासी, अनुसूचित जनजाति व द्रविड़ समुदाय है। यह गोंडी समुदाय का हिस्सा है और इसकी बोलचाल की भाषा कोया (एक द्रविड़) है। विवाह और समग्र जीवन के प्रति इसका दृष्टिकोण प्रगतिशील है।

  • 3. हाल ही में किस समुद्र में उपकरणों का उपयोग क्षमताओं का प्रदर्शन करने वाली तीन मछली प्रजातियाँ (जेन्सन रैस, चेकरबोर्ड रैस, मून रैस) पाई गई हैं?

    उत्तर : लक्षद्वीप सागर। हाल के निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि दक्षिण-पश्चिमी भारतीय तट से दूर लक्षद्वीप सागर में मछली की तीन प्रजातियाँ (जेन्सन रैस, चेकरबोर्ड रैस, मून रैस) उपकरणों का उपयोग (Tool-Using) क्षमताओं का प्रदर्शन करती हैं। मछली की ये तीन प्रजातियाँ समुद्री अर्चिन के कठोर आवरणों को क्षतिग्रस्त करने के लिये जीवित या मृत प्रवाल संरचनाओं का उपयोग निहाई (Anvils) के रूप में करती हैं ताकि वे उनका उपभोग कर सकें।

  • 4. पुरातत्त्वविदों ने हाल ही में पडता बेट में 5,200 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की है। पडता बेट किस स्थान पर स्थित है?

    उत्तर : कच्छ, गुजरात। केरल विश्वविद्यालय के पुरातत्त्वविदों ने हाल ही में पडता बेट में 5,200 साल पुरानी हड़प्पा बस्ती की खोज की है। पडता बेट गुजरात के कच्छ ज़िले में जूना खटिया, एक प्रारंभिक हड़प्पा कब्रिस्तान से लगभग 1.5 किमी. दूर स्थित है। इस स्थल पर खोजी गई कब्रें 3,200 ईसा पूर्व से 2,600 ईसा पूर्व की हैं, जो धोलावीरा और गुजरात के कई अन्य हड़प्पा स्थलों से पूर्व की हैं।

  • 5. हाल ही में किस बौद्ध विरासत स्थल से इक्ष्वाकु काल के 3,730 सीसे के सिक्कों का भंडार मिला है?

    उत्तर : फणीगिरी, तेलंगाना। हाल ही में तेलंगाना के पुरातत्त्व विभाग को हैदराबाद से 110 किमी. दूर फणीगिरी में प्रसिद्ध बौद्ध विरासत स्थल की खुदाई के दौरान मिट्टी के घड़े में 3,730 सीसे के सिक्के मिले। इन सिक्कों के अग्र भाग पर हाथी का प्रतीक और पश्च भाग पर उज्जैन का प्रतीक अंकित है, स्तरित ग्राफिकल व टाइपोलॉज़िकल अध्ययनों के आधार पर ये इक्ष्वाकु काल (तीसरी-चौथी शताब्दी ईस्वी) से संबंधित हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2