प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप : फरवरी 2024

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. किस भारतीय राज्य में थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य है, जो नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व को कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य से जोड़ता है और बाघ संरक्षण पहल में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये पहचाना जाता है?

    उत्तर : तमिलनाडु तमिलनाडु के बरगुर पहाड़ियों में स्थित थानथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य, नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व और कावेरी दक्षिण वन्यजीव अभयारण्य के बीच एक महत्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। इसे बाघ संरक्षण पहल में महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा मान्यता दी गई है।

  • 2. विश्व की सबसे बड़ी जनजातीय धार्मिक मंडली मेदाराम जथारा किस राज्य में मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से कोया जनजाति द्वारा मनाया जाता है?

    उत्तर : तेलंगाना मेदाराम जथारा (मुख्य रूप से कोया जनजाति द्वारा मनाया जाता है) विश्व की सबसे बड़ी जनजातीय धार्मिक मंडली है जिसे द्विवार्षिक (दो वर्ष में एक बार) रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मेदाराम में 'माघ' (फरवरी) के महीने में पूर्णिमा के दिन इस चार दिवसीय महोत्सव पर लगभग 10 मिलियन लोग एकत्रित होते हैं।

  • 3. भारत के किस राज्य में विश्व की पहली मेलानिस्टिक टाइगर सफारी का अनावरण किया जाएगा?

    उत्तर : ओडिशा ओडिशा द्वारा सिमलीपाल टाइगर रिज़र्व (STR) के निकट स्थापित विश्व की पहली मेलानिस्टिक टाइगर सफारी का अनावरण किया जाएगा।

  • 4. अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिज़र्व, अघनाशिनी मुहाना और मगादी केरे संरक्षण रिज़र्व किस राज्य में स्थित हैं, इन सभी को हाल ही में रामसर साइट्स के रूप में नामित किया गया है?

    उत्तर : कर्नाटक विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर, भारत ने पाँच आर्द्र्भूमि को रामसर साइट्स के रूप में नामित किया है जिससे इनकी संख्या मौजूदा 75 से बढ़ाकर 80 कर दी है। इनमें से तीन स्थल अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिज़र्व, अघनाशिनी मुहाना और मगादी केरे संरक्षण रिज़र्व कर्नाटक में स्थित हैं।

  • 5. हाल ही में किस राज्य में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (NCS) की सीमा के भीतर भारतीय ग्रे वुल्फ देखा गया था?

    उत्तर : उत्तर प्रदेश भारतीय ग्रे वुल्फ को हाल ही में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (NCS) की सीमा में देखा गया है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2