प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

विश्व का मैप: मार्च 2022

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. हाल ही में समाचारों में देखा गया 'ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र’ कहाँ स्थित है?

    उत्तर : यूक्रेन। रूसी सेना द्वारा यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र- ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) को अपने नियंत्रण में ले लिया गया है।यह नीपर नदी के तट पर स्थित है जो विवादित डोनबास क्षेत्र (Donbas Region) से केवल 200 किलोमीटर दूर है जहांँ रूस समर्थित अलगाववादी और यूक्रेनी सेना के बीच युद्ध जारी है।ज़पोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन में स्थित चार ऑपरेटिंग एनपीपी में से एक है और वर्ष 1984 से कार्यरत है।यह यूक्रेन के सभी एनपीपी द्वारा उत्पादित कुल विद्युत का लगभग 40% और यूक्रेन के वार्षिक विद्युत उत्पादन के पांँचवें हिस्से का योगदान करता है।

  • 2. उस देश को चिह्नित कीजिये जहाँ हाल ही में 'महात्मा गांधी ग्रीन ट्रायंगल' नामक एक पार्क का अनावरण किया गया है?

    उत्तर : मेडागास्कर। हाल ही में आज़ादी के अमृत महोत्सव को चिह्नित करने के लिये मेडागास्कर में महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल (Mahatma Gandhi Green Triangle) का अनावरण किया गया है।ट्राएंगल या तिराहे में ग्रीन या हरा शब्द सतत् विकास और पर्यावरण को बचाने के लिये उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ट्राएंगल का नाम महात्मा गांधी ग्रीन ट्राएंगल रखने का उद्देश्य महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

  • 3. उस देश को चिह्नित कीजिये जिसने हाल ही में पारे पर मिनामाता कन्वेंशन के लिये पक्षकारों के चौथे सम्मेलन (COP4) की मेज़बानी की?

    उत्तर : इंडोनेशिया। हाल ही में इंडोनेशिया ने एक वैश्विक घोषणा की जिसमें पारा/मर्करी पर मिनामाता कन्वेंशन के पक्षकारों से पारे के अवैध व्यापार से निपटने का आह्वन किया गया है। यह घोषणा नुसा दुआ, बाली में की गई, जहाँ इंडोनेशिया द्वारा मिनामाता कन्वेंशन के पक्षकारों के चौथे सम्मेलन (COP4) की मेज़बानी की जा रही है।यह सम्मेलन 21 से 25 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

  • 4. हाल ही में समाचारों में देखी गई 'काब्वे माइन (खान)' कहाँ स्थित है?

    उत्तर : ज़ाम्बिया। हाल ही में जाम्बिया में ‘काब्वे खदान’ के आसपास रहने वाले हज़ारों बच्चों के रक्त में लेड/सीसा का उच्च स्तर पाया गया है।लेड/सीसा विषाक्तता प्रायः शरीर में लेड/सीसे के अवशोषण के कारण होती है और इसके कारण विशेष रूप से थकान, पेट में दर्द, दस्त, भूख न लगना, एनीमिया, मांसपेशियों के पक्षाघात या अंगों की कमज़ोरी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।खदान के कारण यह शहर धरती पर सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हो गया है|

  • 5. 'B 9 या बुखारेस्ट प्रारूप' शब्द में, बुखारेस्ट किस देश की राजधानी है?

    उत्तर : रोमानिया। ‘बुखारेस्ट नाइन’ (बी-9) पूर्वी यूरोप में नौ नाटो देशों का एक समूह है। ज्ञात हो कि पूर्वी यूरोप के ये देश शीत युद्ध की समाप्ति के बाद अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन- नाटो का हिस्सा बन गए थे। ‘बी-9’ या बुखारेस्ट नाइन 4 नवंबर, 2015 को स्थापित किया गया था। इसका नाम रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लिया गया है। B9 को नाटो गठबंधन में "पूर्वी पक्ष की आवाज़" (Voice of the Eastern Flank) के रूप में भी जाना जाता है। यह समूह क्लाउस इओहानिस जो रोमानिया के राष्ट्रपति रहे हैं तथा बुखारेस्ट में मध्य एवं पूर्वी यूरोप के राज्यों की उच्च स्तरीय बैठक में अगस्त 2015 में पोलैंड के राष्ट्रपति बने आंद्रेजेज़ डूडा द्वारा बनाया गया था। B9 के सदस्य देशों में रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया तथा एस्टोनिया, लातविया व लिथुआनिया के तीन बाल्टिक गणराज्य शामिल हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2