प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

भारत का मैप (I) : फरवरी 2021

मैप आधारित प्रश्न
  • 1. उस स्थान की पहचान कीजिये जहाँ पोंग बाँध वन्यजीव अभयारण्य स्थित है:

    उत्तर : महाराणा प्रताप सागर (हिमाचल प्रदेश)। पोंग बाँध को वर्ष 1975 में ब्यास नदी पर बनाया गया था। इसे पोंग जलाशय या महाराणा प्रताप सागर भी कहा जाता है। वर्ष 1983 में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पूरे जलाशय को वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर दिया गया था। वर्ष 1994 में भारत सरकार ने इसे

  • 2. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ थोलपावाकुथु छाया कठपुतली प्रदर्शन का अभ्यास किया जाता है:

    उत्तर : केरल। हाल ही में एक रोबोट द्वारा केरल की प्रसिद्ध मंदिर कला थोलपावाकुथु में एक चमड़े की छाया कठपुतली तैयार की गई है। यह केरल की एक पारंपरिक मंदिर कला है जो पलक्कड़ और इसके पड़ोसी क्षेत्रों से संबंधित है। केरल की प्राचीन कलाकृतियों में थोलपावाकुथु या छाया कठपुतली नाटक का प्रमुख स्थान है। यह आर्य और द्रविड़ संस्कृतियों के एकीकरण का एक अच्छा उदाहरण है। इसे निज़लकुथु (Nizhalkkoothu) और ओलाकुथू (Olakkoothu) के रूप में भी जाना जाता है। नाटक का विषय ‘कंब रामायण’ (महाकाव्य का तमिल संस्करण) पर आधारित है।

  • 3. उस स्थान को चिह्नित कीजिये जहाँ वर्ष 1922 में हिंसक घटना हुई थी तथा इसकी वज़ह से महात्मा गांधी को असहयोग आंदोलन वापस लेना पड़ा:

    उत्तर : चौरी चौरा (उत्तर प्रदेश)। चौरी चौरा (Chauri Chaura) कांड के सौ साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा एक डाक टिकट जारी किया गया है। चौरी चौरा, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ज़िले में स्थित एक कस्बा है। इस कस्बे में 4 फरवरी, 1922 को एक हिंसक घटना घटित हुई थी। किसानों की भीड़ ने यहाँ के एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी जिसके कारण 22 पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। इस घटना को देखकर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) ने असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Movement- 1920-22) को वापस ले लिया।

  • 4. उस राज्य की पहचान कीजिये जहाँ कभी गायकवाड़ वंश का शासन था:

    उत्तर : गुजरात। गायकवाड़ राजवंश ने बड़ौदा रियासत पर शासन किया था। इस वंश का शासन क्षेत्र सौराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तरी गुजरात के मेहसाणा और दक्षिण गुजरात के बिलिमोरा तक फैला हुआ था। गायकवाड़ राजवंश के संस्थापक दामाजी प्रथम थे जो वर्ष 1740 में सत्ता में आए। अंतिम गायकवाड़ शासक सयाजीराव तृतीय थे जिनकी वर्ष 1939 में मृत्यु हो गई।

  • 5. हाल ही में समाचारों में रहा ‘जेरेंगा पोथर' नगर कहाँ स्थित है?

    उत्तर : असम। असम में शिवसागर शहर का एक खुला मैदान जेरेंगा पोथर, 17वीं शताब्दी की अहोम राजकुमारी जॉयमती की वीरता के लिये काफी लोकप्रिय है। पूर्व में रंगपुर के नाम से प्रसिद्ध, शिवसागर शक्तिशाली अहोम वंश का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने छह शताब्दियों (1228-1826) तक असम पर शासन किया था। अहोम राज्य वंश की स्थापना छो लुंग सुकफा ने की थी।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2