अंतर्राष्ट्रीय संबंध (मार्च 2024) | 13 Feb 2024

प्रश्न 1.  वैश्विक व्यापार में समुद्री परिवहन की क्या भूमिका है? समुद्री परिवहन में व्यवधान से भारत पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?

प्रश्न 2. वर्तमान में जारी इज़रायल और फिलिस्तीन संघर्ष भारत के राष्ट्रीय हितों को किस प्रकार प्रभावित कर रहा है? भारत को इस स्थिति के प्रति क्या रवैया अपनाना चाहिये?

प्रश्न 3. विश्व भर में सबसे अधिक भारतीय प्रवासी होने के साथ-साथ, विदेशी जेलों में भारतीय कैदियों की संख्या भी बढ़ रही है। इस मुद्दे पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 4. मध्य एशिया भारतीय विदेश नीति में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका रखता है परंतु हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में विश्व की कई प्रमुख शक्तियों की सक्रियता में वृद्धि हुई है। इस संदर्भ में भारत के रुख पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 5. अफ्रीकी महाद्वीप में भारत की बढ़ती रुचि के सकारात्मक और नकारात्मक पक्ष हैं। समालोचनापूर्वक परीक्षण कीजिये।

प्रश्न 6. भारत-बांग्लादेश संबंधों के संदर्भ में विवेचना कीजिये कि किस प्रकार आंतरिक (देशीय) कारक विदेश नीति को प्रभावित करते हैं?