इतिहास, कला एवं संकृति (मार्च 2024) | 13 Feb 2024

प्रश्न 1. आदिगुरु शंकराचार्य कौन थे? उनकी प्रमुख रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए भारतीय दर्शन में उनके मूल सिद्धांत एवं योगदान की व्याख्या कीजिये।

प्रश्न 2. अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर की वास्तुकला शैली पर प्रकाश डालिये। भारतीय लोकजीवन व जनमानस से लेकर भारत से बाहर तक राम के प्रसार के कारणों और सांस्कृतिक परिणामों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 3. किसी मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित करने के लिये किन-किन मानकों पर खरा उतरना होता है? राष्ट्रीय मेला घोषित होने से प्राप्त लाभों की व्याख्या कीजिये।

प्रश्न 4. पुरातत्त्व सर्वेक्षण में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण की महत्त्वपूर्ण उपलब्धियाें की चर्चा करते हुए इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालिये।

प्रश्न 5. भारत के प्रमुख फसल उत्सवों पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्याख्या करें कि उनका लोकजीवन व संस्कृति से क्या संबंध है?

प्रश्न 6. गणतंत्र् दिवस की झाँकियों के लिये वर्ष 2024 हेतु किन-किन राज्यों का चयन किया गया है? झाँकियों की चयन प्रक्रिया व संबंधित मंत्रालय पर विस्तार से चर्चा कीजिये।

प्रश्न 7. पंडित मदन मोहन मालवीय कौन थे? इनका विस्तृत परिचय देते हुए कॉन्ग्रेस समेत संपूर्ण राष्ट्रीय आंदोलन में उनकी भूमिका का वर्णन कीजिये।