पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी (मार्च 2024) | 13 Feb 2024

प्रश्न 1. बायोडायवर्सिटी क्रेडिट को संदर्भित करते हुए इसके लक्ष्यों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालिये। इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 2. वन्यजीव व्यापार कानूनों तथा विनियमों के प्रवर्तन एवं अनुपालन को सुदृढ़ करने हेतु भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये।

प्रश्न 3. क्या कारण हैं कि विभिन्न सरकारी पहलों के बावजूद हिमालयी क्षेत्रों में वनाग्नि की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है? चर्चा कीजिये।

प्रश्न 4. प्रवाल भित्ति क्या है? जलवायु परिवर्तन किस प्रकार  प्रवाल भित्ति को प्रभावित कर रहा है?

प्रश्न 5. हाल के दिनों में कीटनाशक विषाक्तता के कारण कई किसानों की मृत्यु के मामले सामने आए हैं। भारत में कीटनाशक नियंत्रण हेतु कौन-से कदम उठाए गए हैं?