संवैधानिक/प्रशासनिक घटनाक्रम (मार्च 2024) | 13 Feb 2024

प्रश्न 1. संसद में मंत्रियों के निलंबन से संबंधित संवैधाानिक प्रावधानों का वर्णन करते हुए बताएँ कि पीठासीन अधिकारी द्वारा सांसदों को निलंबित किये जाने हेतु क्या-क्या प्रावधान हैं?

प्रश्न 2. हाल ही में संसद द्वारा पारित तीन प्रमुख विधेयकों के बारे में बताते हुए ब्रिटिशकालीन आपराधिक कानूनों में बदलाव के कारणों पर विस्तार से चर्चा कीजिये।

प्रश्न 3. परिहार क्या है? परिहार प्रक्रिया के संदर्भ में राज्य सरकार के अधिकारों व सीमाओं के लिये संवैधानिक प्रावधानों का वर्णन करते हुए बिलकिस बानो मामले के हालिया संदर्भ में सर्वाेच्च न्यायालय की शक्तियों की व्याख्या कीजिये।

प्रश्न 4. न्यायाधिकरण की व्याख्या करते हुए भारत में प्रमुख न्यायाधिकरणों पर चर्चा के साथ ही उनकी संवैधानिक शक्त्तियों व सीमाओं की व्याख्या कीजिये।

प्रश्न 5. प्रेस और नियतकालिक पत्रिका रजिस्ट्रीकरण विधेयक, 2023 पर प्रकाश डालते हुए भारत में प्रेस विनियमन से संबंधित स्वतंत्रता-पूर्व कानूनों का वर्णन कीजिये।

प्रश्न 6. अल्पसंख्यक समुदायों के संबंध में संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों की व्याख्या करते हुए इनके अल्पसंख्यक दर्जे पर विवाद की संवैधानिक स्थिति स्पष्ट करते हुए समाधान सुझाइये।

प्रश्न 7. हिट-एंड-रन कानून क्या है? इसकी आवश्यकता के साथ-साथ इससे जुड़ी असंतोष की वज़ह पर प्रकाश डालते हुए कानून की समीक्षा कीजिये।