भारतीय समाज एवं सामाजिक न्याय (जुलाई 2024) | 14 Jun 2024

प्रश्न 1. भारतीय STEM में महिलाओं के कम प्रतिनिधित्व में योगदान देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिये, साथ ही STEM में महिलाओं को बढ़ावा देने से संबंधित मौजूदा पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये।

प्रश्न 2. भारत की वर्तमान व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य ढाँचे की जाँच करते हुए प्रमुख चुनौतियों पर प्रकाश डालिये और नवीन समाधान सुझाइये।

प्रश्न 3.स्ट्रीट वेंडर्स (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) एक्ट 2014 की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या करें। क्या आपको लगता है कि यह शहरों में स्ट्रीट वेंडिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये प्रभावी है? समझाइए।

प्रश्न 4.सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों पर भ्रामक लेबल सहित पैकेज्ड खाद्य पदार्थों में भ्रामक प्रथाओं के निहितार्थ पर चर्चा कीजिये और संतुलित पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहल की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये।

प्रश्न 5. भारत में धार्म के आधार पर आरक्षण प्रदान करने की संवैधानिक वैधाता एवं सामाजिक-राजनीतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। यह धार्मनिरपेक्षता, समानता एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को किस प्रकार से प्रभावित करता है?