प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

DCAT 2024


करेंट अफेयर्स संबंधित संभावित प्रश्न उत्तर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

  • 12 Jan 2024
  • 2 min read

प्रश्न1. भारत में चंद्रयान व मंगल कक्षीय मिशनों सहित मानव-रहित अतंरिक्ष मिशनों में असाधारण सफलता प्राप्त की है, लेकिन मानव-सहित अतंरिक्ष मिशनों में प्रवेश का प्रयास नहीं किया गया। इस संदर्भ में गगनयान मिशन लॉन्च करने में प्रौद्योगिकीय तथा सुप्रचालनिक सहित मुख्य क्या रुकावटें हैं? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।

प्रश्न2. भू-स्थानिक बुद्धिमत्ता को परिभाषित करते हुए बताइये कि यह तकनीक किस प्रकार कार्य करती है। इस तकनीक के महत्त्व को रेखांकित कीजिये।

प्रश्न3. लार्ज लैंग्वेज मॉडल से आप क्या समझते हैं? भारत में स्थानीय स्तर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी तकनीकों के विकास में इसकी भूमिका की समीक्षा कीजिये।

प्रश्न4. अनुप्रयुक्त जैव प्रौद्योगिकी में शोध तथा विकास संबंधी उपलब्धियाँ क्या हैं? ये उपलब्धियाँ समाज के निर्धन वर्ग को किस प्रकार लाभान्वित करेंगी।

प्रश्न5. भारत में ‘सभी के लिये स्वास्थ्य’ को प्राप्त करने हेतु समुचित स्थानीय सामुदायिक स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल का मध्यक्षेप एक पूर्वापेक्षा है। व्याख्या कीजिये।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow